IND VS PAK मैच में कप्तानों ने फिर नहीं मिलाया हाथ, हरमनप्रीत कौर का टॉस के वक्त ऐसा था रिएक्शन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2026 के हाई-बोल्टेज मुकाबले में पहला ऐक्शन और रिएक्शन देखने को मिल चुका है। टॉस के वक्त दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया है। भारतीय कप्तान ने ज्यादा दिलचस्पी टॉस के समय पाक कप्तान पर नहीं दिखाई। वीडियो के साथ पूरा घटनाक्रम पढ़ें- देखें।

ind vs pak match no handshak
भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच में दोनों कप्तान टॉस के दौरान

महिला एशिया कप 2026 में आज बड़ा मुकाबला खेला जा रहा है। भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में टॉस के वक्त एक बार फिर कप्तानों की प्रतिक्रिया देखने लायक थी। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर टॉस के वक्त बहुत जल्दी में दिखाई दीं। प्रेजेंटर उनका परिचय करा रहे थे, तभी लगा कप्तान कौर सिक्का उछालने के मूड में हैं। हालांकि, वे थोड़ी देर रुकीं और जब प्रेजेंटर ने परिचय करा दिया और सिक्का उछालने के लिए कहा तब हरमन ने सिक्का उछाला। यह सिक्का उनके पक्ष में नहीं गिरा। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीता और मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में दोनों कप्तानों ने एक बार फिर टॉस के वक्त हाथ ना मिलाने की रवायत जो पिछले एक साल से चली आ रही उसे जारी रखा।

टॉस के दौरान दोनों कप्तानों ने नहीं मिलाया हाथ, VIDEO

टॉस के बाद जैसे ही सिक्का पाकिस्तान की कप्तान के पक्ष में गिरा उन्हें प्रेजेंटर ने पहले बल्लेबाजी करने के फैसले के बारे में बात करने के लिए बुला लिया। कप्तान कौर पीछे हट गईं। बाद में उन्होंने भी प्रेजेंटर से बात की और कहा कि मैं चेज करने का मौका पाकर खुश हूं। आज के मुकाबले में हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कप्तान कौरे से पूछा गया कि आज लक्ष्य का पीछा करने से खुश हैं? तब उन्होंने कहा- “बिल्कुल। इस टूर्नामेंट में हमारी गेंदबाजी शानदार प्रदर्शन कर रही है और पहले गेंदबाजी करने का मौका मिलना अच्छा है।” लक्ष्य का पीछा करना कितना चुनौतीपूर्ण है? यह पूछे जाने पर दाएं हाथ की अनुभवी बल्लेबाज ने कहा "मुझे लगता है कि बल्लेबाजी करते समय हमेशा खुद को थोड़ा समय देना और फिर अपने शॉट्स खेलना महत्वपूर्ण होता है। और मुझे लगता है कि पहले दो मैचों में हमने इस मामले में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और उम्मीद है कि हम इसे जारी रखेंगे।" टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 150वीं बार कप्तानी करने पर बोलते हुए हरमन ने कहा- “शानदार उपलब्धि। लेकिन मुख्य बात यह है कि मैदान पर खुद का आनंद लेते रहें और यही सबसे महत्वपूर्ण है, मैं इसे बनाए रखने की कोशिश करती हूं।” आप किस स्कोर का पीछा करना चाहेंगी? इस सवाल का जवाब देते हुए कौर बोलीं- “हम उन्हें कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे, ताकि लक्ष्य का पीछा करते समय कोई दबाव न हो।” पिछले मैच से कोई बदलाव? “नहीं, हम उन्हीं प्लेइंग इलेवन के साथ खेल रहे हैं।”

वहीं, पाकिस्तान की कप्तान बोलीं, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे क्योंकि हम यहां अधिकतम स्कोर बनाना चाहते हैं।” क्या पिछले मैच का इस फैसले पर कोई असर पड़ा? यह पूछे जाने पर विपक्षी टीम की कप्तान ने कहा- "हां, क्योंकि हम जानते हैं कि हमारी गेंदबाजी अच्छी है, इसलिए हम उन्हें रोकने की कोशिश करेंगे।" आपने बल्लेबाजी में आई अस्थिरता को कैसे दूर किया? इस सवाल का जवाब देते हुए फातिमा बोलीं, “हमने टीम के साथ अच्छी बातचीत की और हम पिच के अनुसार ही खेलना चाहते हैं।” कोई बदलाव? “नहीं, हमारी टीम वही है।”

भारत बनाम पाकिस्तान मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़।

पाकिस्तान महिला (प्लेइंग इलेवन): मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एयमान फातिमा, तुबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND VS PAK मैच में कप्तानों ने फिर नहीं मिलाया हाथ, हरमनप्रीत कौर ऐसा था रिएक्शन