India vs Pakistan U19 Asia Cup Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK मैच? यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
India vs Pakistan U19 Asia Cup Live Streaming: इंडिया वर्सेस पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल आज दुबई में खेला जाना है। IND vs PAK फाइनल सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगा।

India vs Pakistan U19 Asia Cup Live Streaming- इंडिया वर्सेस पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल आज यानी रविवार, 21 दिसंबर को दुबई में खेला जाना है। मैच भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होना है। इस टूर्नामेंट में पहले भी भारत पाकिस्तान को धूल चटा चुका है, ऐसे में आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली टीम इंडिया एक बार फिर अपने चिर-प्रतिद्वंद्वियों को धूल चटाकर खिताब पर कब्जा जमाना चाहेगी। भारतीय टीम सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर यहां पहुंची है, वहीं पाकिस्तान ने बांग्लादेश को फाइनल की दौड़ से बाहर किया। आईए एक नजर भारत बनाम पाकिस्तान U19 एशिया कप फाइनल से जुड़ कुछ अहम जानकारियों पर डालते हैं-
India vs Pakistan U19 एशिया कप 2025 का फाइनल मैच कब होगा?
भारत बनाम पाकिस्तान, U19 एशिया कप 2025 का फाइनल रविवार, 21 दिसंबर को होगा।
भारत बनाम पाकिस्तान, U19 एशिया कप 2025 का फाइनल मैच कहां होगा?
India vs Pakistan U19 एशिया कप 2025 का फाइनल मैच ICC एकेडमी, दुबई में होगा।
भारत बनाम पाकिस्तान, U19 एशिया कप 2025 का फाइनल मैच किस समय शुरू होगा?
India vs Pakistan U19 एशिया कप 2025 का फाइनल मैच सुबह 10:30 बजे IST पर शुरू होगा। टॉस सुबह 10 बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल India vs Pakistan U19 एशिया कप 2025 फाइनल का सीधा प्रसारण करेंगे?
भारत बनाम पाकिस्तान, U19 एशिया कप 2025 का फाइनल भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।
India vs Pakistan U19 एशिया कप 2025 फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत बनाम पाकिस्तान, U19 एशिया कप 2025 फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी LIV ऐप पर होगी।
India vs Pakistan स्क्वॉड
भारत: आयुष म्हात्रे (C), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा (vc), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (wk), हरवंश सिंह (wk), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह*, उद्धव मोहन, आरोन जॉर्ज।
पाकिस्तान: फरहान यूसुफ (कप्तान), उस्मान खान (उप-कप्तान), अब्दुल सुभान, अहमद हुसैन, अली हसन बलूच, अली रजा, दानियाल अली खान, हमजा जहूर (wk), हुजैफा अहसान, मोमिन कमर, मोहम्मद सैयाम, मोहम्मद शयान (wk), निकब शफीक, समीर मिन्हास और मोहम्मद हुजैफा।

लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें




