भारत-पाकिस्तान महामुकाबला आज; फ्री में कब, कहां और कैसे देखें LIVE

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

India vs Pakistan Live Streaming, Womens Asia Cup 2026: भारत बनाम पाकिस्तान विमेंस एशिया कप 2026 का 9वां मुकाबला आज दुबई में खेला जाना है। भारत की नजरें जीत की हैट्रिक पर होगी। जानें कितने बजे शुरू होगा मैच।

India vs Pakistan Womens Asia Cup Live Match Free
भारत बनाम पाकिस्तान मैच दुबई के मैदान पर होगा

India vs Pakistan Live Streaming, Womens Asia Cup 2026- भारत बनाम पाकिस्तान विमेंस एशिया कप 2026 का 9वां मुकाबला आज यानी शनिवार, 5 सितंबर को खेला जाना है। यह मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वैसे तो भारत के लिए यह सिर्फ एक औपचारिक मैच जैसा ही है क्योंकि टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल का टिकट कटा चुकी है। वहीं पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अभी भी एक और जीत की दरकार है। हरमनप्रीतकौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस मैच में बतौर फेवरेट उतरेगी, भारत विमेंस क्रिकेट में पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदता हुआ आया है। दोनों टीमों के बीच अभी तक खेले गए 17 मुकाबलों में से भारत ने 14 जीते हैं, वहीं पाकिस्तान को 3 बार ही विजय प्राप्त हुई है। भारत-पाकिस्तान की आखिरी भिड़ंत विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी, जहां टीम इंडिया ने चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम को 64 रनों से धूल चटाई थी। आइए एक नजर IND vs PAK लाइव मैच से जुड़ी अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-

How To Watch IND vs PAK LIVE Match Today

भारत बनाम पाकिस्तान विमेंस एशिया कप 2026 का 9वां मैच कब खेला जाएगा?

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान विमेंस एशिया कप 2026 का 9वां मैच आज यानी शनिवार, 5 सितंबर को खेला जाएगा।

India vs Pakistan विमेंस एशिया कप 2026 का 9वां मैच कहां खेला जाएगा?

IND vs PAK Womens Asia Cup 2026 का 9वां मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम पाकिस्तान विमेंस एशिया कप 2026 का 9वां मैच कितने बजे शुरू होगा?

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान विमेंस एशिया कप 2026 का 9वां मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कैप्टन आधा घंटा पहले यानी साढ़े 7 बजे मैदान पर उतरेंगी।

India vs Pakistan विमेंस एशिया कप 2026 का 9वां मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

IND-W वर्सेस PAK-W मैच का लाइव टेलीकास्ट इंडिया में Sony Sports Ten 1 TV चैनल पर मिलेगा। इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट रीजनल भाषाओं में Sony Sports Ten 3 और Sony Sports Ten 4 पर भी होगा।

IND vs PAK Womens Asia Cup 2026 का 9वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान विमेंस एशिया कप 2026 क्रिकेट मैच SonyLiv पर लाइव स्ट्रीमिंग पर देखा जा सकेगा।

फ्री में कब, कहां और कैसे देखें India vs Pakistan लाइव मैच?

आप भारत में डीडी स्पोर्ट्स और डीडी फ्री डिश पर महिला एशिया कप 2026 मैचों का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान स्क्वॉड

इंडिया विमेंस स्क्वॉड: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर (c), भारती फुलमाली, रिचा घोष (w), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव

पाकिस्तान विमेंस स्क्वॉड: मुनीबा अली (w), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (c), उम्म-ए-हानी, एमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर, वहीदा अख्तर

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारत-पाकिस्तान महामुकाबला आज; जानें फ्री में कब, कहां और कैसे देखें LIVE मैच