IND vs PAK लीजेंड्स मैच कब, कहां और कैसे देखें LIVE? शिखर धवन-दिनेश कार्तिक जैसे दिग्गज होंगे एक्शन में
Indian vs Pakistan LIVE Match Today: इंडियन रॉयल्स वर्सेस पाकिस्तान पैंथर्स एशियन लीजेंड्स लीग 2026 का 6ठा मुकाबला रविवार, 2 अगस्त को खेला जाना है। नोट कर लीजिए लाइव मैच की टाइमिंग।

Indian Royals vs Pakistan Panthers LIVE Match: इंडियन रॉयल्स वर्सेस पाकिस्तान पैंथर्स एशियन लीजेंड्स लीग 2026 का 6ठा मुकाबला रविवार, 2 अगस्त को खेला जाना है। भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला लुसाका के लोटस स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेला जाएगा। शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना और हरभजन सिंह जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम जहां अपना पहला मैच जीतकर यहां आ रही है, वहीं पाकिस्तान को अपने ओपनिंग मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश टाइगर्स को 19 रनों से हराया था, वहीं पाकिस्तान पैंथर्स को एशियन स्टार्स के हाथों 85 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था। आईए एक नजर IND vs PAK मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर डालते हैं-
How To Watch India vs Pakistan Asian legends league 2026 LIVE Match
इंडिया रॉयल्स वर्सेस पाकिस्तान पैंथर्स एशियन लीजेंड्स लीग 2026 का 6ठा मैच कब खेला जाएगा?
Indian Royals vs Pakistan Panthers एशियन लीजेंड्स लीग 2026 का 6ठा मैच रविवार, 2 अगस्त को खेला जाएगा।
IND vs PAK एशियन लीजेंड्स लीग 2026 का 6ठा मैच कहां खेला जाएगा?
इंडिया रॉयल्स वर्सेस पाकिस्तान पैंथर्स एशियन लीजेंड्स लीग 2026 का 6ठा मैच लुसाका के लोटस स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेला जाएगा।
Indian Royals vs Pakistan Panthers एशियन लीजेंड्स लीग 2026 का 6ठा कितने बजे होगा शुरू?
IND vs PAK एशियन लीजेंड्स लीग 2026 का 6ठा मैच भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे शुरू होगा।
इंडिया रॉयल्स वर्सेस पाकिस्तान पैंथर्स एशियन लीजेंड्स लीग 2026 का 6ठा मैच कैसे देखें लाइव?
Indian vs Pakistan एशियन लीजेंड्स लीग 2026 के 6ठे मैच का मजा आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर उठा सकते हैं। वहीं IND vs PAK लाइव मैच आप ऑनलाइन फैनकोड की ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
IND vs PAK स्क्वाड
इंडियन रॉयल्स स्क्वाड- शिखर धवन, दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), ऋषि धवन, अंबाती रायडू, मनप्रीत गोनी, स्टुअर्ट बिन्नी, यूसुफ पठान, नमन ओझा, सुदीप त्यागी, सुरेश रैना, शाहबाज नदीम, फैज फजल, हरभजन सिंह, अनुरीत सिंह, शादाब जकाती, पवन नेगी
पाकिस्तान पैंथर्स स्क्वाड- उमर अकमल, मोहम्मद हफीज, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज, अब्दुर रहमान, सईद अजमल, राहत अली, कामरान अकमल, शरजील खान, यासिर शाह, समी असलम, शोएब मलिक, राणा नईम अनव
बता दें, एशियन लीजेंड्स लीग का यह दूसरा सीजन है, जिसकी शुरुआत 30 जुलाई से हुई थी, वहीं फाइनल 10 अगस्त को खेला जाएगा। पहले सीजन में भारत उप-विजेता रहा था, फाइनल में एशियन स्टार्स के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
एशिया भर के पुराने क्रिकेटर एशियन लेजेंड्स लीग T20 टूर्नामेंट के सीजन 2 के लिए मैदान पर लौट रहे हैं। कुल 19 मैच तय हैं, जिसमें 2 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच, जिसका बेसब्री से इंतजार था, इस इवेंट का मुख्य आकर्षण होने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


