Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़India vs Pakistan Live Streaming Asia Cup Super 4 Match 2 know when where and how to watch IND vs PAK Today 21 SEP Match
India vs Pakistan Live Streaming: हॉटस्टार नहीं, यहां फ्री में देखें इंडिया वर्सेस पाकिस्तान एशिया कप सुपर-4 मैच लाइव

India vs Pakistan Live Streaming: हॉटस्टार नहीं, यहां फ्री में देखें इंडिया वर्सेस पाकिस्तान एशिया कप सुपर-4 मैच लाइव

संक्षेप:

India vs Pakistan Live Streaming- इंडिया वर्सेस पाकिस्तान एशिया कप सुपर-4 का दूसरा मैच आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। IND vs PAK मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:30 बजे होगा।

Sun, 21 Sep 2025 01:32 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

India vs Pakistan Live Streaming- इंडिया वर्सेस पाकिस्तान एशिया कप 2025 सुपर-4 का दूसरा मैच आज यानी रविवार, 21 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। IND vs PAK मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -सूर्यकुमार यादव और सलमान आगा- आधा घंटा पहले यानी 7:30 बजे मैदान पर उतरेंगे। इस हाईवोल्टेज मैच के दौरान कप्तानों और खिलाड़ियों के 'हैंडशेक' पर एक बार फिर सबकी नजरें रहेगी। भारतीय खिलाड़ियों ने ने 14 सितंबर को हुए मुकाबले के दौरान जब पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था तो उन्होंने इसको लेकर खूब हंगामा मचाया था। खैर मैच की बात करें तो भारतीय टीम विजय रथ पर सवार है और उनकी नजरें सुपर-4 का आगाज पाकिस्तान को रौंदकर करने पर होगी। आईए एक नजर इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच से जुड़ी अहम जानकारियों पर डालते हैं-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:दुबई में फिर पाकिस्तान को धूल चटाने को तैयार भारत, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

IND vs PAK लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स-

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान एशिया कप 2025 सुपर-4 का दूसरा मैच कब खेला जाएगा?

India vs Pakistan एशिया कप 2025 सुपर-4 का दूसरा मैच आज यानी रविवार, 21 सितंबर को खेला जाएगा।

IND vs PAK Asia Cup 2025 सुपर-4 का दूसरा मैच कहां खेला जाएगा?

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान एशिया कप 2025 सुपर-4 का दूसरा मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

India vs Pakistan एशिया कप 2025 सुपर-4 का दूसरा मैच कितने बजे शुरू होगा?

IND vs PAK Asia Cup 2025 सुपर-4 का दूसरा मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -सूर्यकुमार यादव और सलमान आगा- 7:30 बजे मैदान पर उतरेंगे।

ये भी पढ़ें:गांगुली-भज्जी नहीं…मिथुन मन्हास बन सकते हैं BCCI के नए अध्यक्ष; जानें कौन हैं

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान एशिया कप 2025 सुपर-4 का दूसरा मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

India vs Pakistan एशिया कप 2025 के 6ठे मुकाबले का टीवी पर लाइव लुत्फ आप सोनी स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर उठा सकते हैं। वहीं डीडी स्पोर्ट्स पर आप भारत बनाम पाकिस्तान मैच को फ्री में लाइव देख सकते हैं।

IND vs PAK Asia Cup 2025 सुपर-4 के दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान एशिया कप 2025 सुपर-4 के दूसरे मैच का भारतीय फैंस लुत्फ SonyLIV पर उठा सकते हैं, हालांकि लाइव स्ट्रीमिंग फ्री नहीं होगी, इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा। भारत बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर और मैच से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए आप लाइवहिंदुस्तान के क्रिकेट पेज पर भी विजिट कर सकते हैं।

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान स्क्वॉड

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा

पाकिस्तान टीम: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद, हुसैन तलत, हसन अली, खुशदिल शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |