Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़India vs Pakistan Live Score U19 Asia Cup Final IND vs PAK Live Cricket Score Today Match 21st DEC Online Updates
IND vs PAK Final Highlights: लगातार दूसरी बार भारत का चैंपियन बनने का सपना टूटा, पाकिस्तान ने जीता U19 एशिया कप खिताब

IND vs PAK Final Highlights: लगातार दूसरी बार भारत का चैंपियन बनने का सपना टूटा, पाकिस्तान ने जीता U19 एशिया कप खिताब

संक्षेप:

India vs Pakistan Final U19 Aisa Cup Highlights- पाकिस्तान की टीम रविवार को भारत को हराकर अंडर-19 एशिया कप 2025 चैंपियन बन गई है। दुबई में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान द्वारा मिले 348 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम 156 रन ही बना सकी।

Dec 21, 2025 05:27 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

India vs Pakistan Final U19 Aisa Cup Highlights- पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में 191 रनों से हराकर पुरुष अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता। पाकिस्तान ने दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं भारतीय टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने से चूक गई है। पिछली बार बांग्लादेश ने फाइनल जीता था। अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ आठ विकेट पर 347 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारत की टीम 26.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

348 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने 50 रन के अंदर तीन विकेट गंवाए। आयुष म्हात्रे दो रन, आरोन जॉर्ज 16 और वैभव सूर्यवंशी 10 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। विहान मल्होत्रा 13 गेंद में सात रन ही बना सके। इसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण के आगे भारतीय बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सके और तू चल मैं आया की तर्ज पर विकेट गंवाते रहे।

हालांकि भारत की आखिरी जोड़ी ने चौके, छक्के लगाते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया। इस दौरान दीपेश देवेंद्रन ने छह चौके और दो छक्के लगाते हुए (36) रनों की पारी खेली। उन्हें अली रजा ने आउट किया। भारतीय टीम 26.2 ओवर में 156 रन ही बना सकी और 191 रनों से खिताबी मुकाबला हार गई। किशन सिंह तीन रन बनाकर नाबाद रहे।पाकिस्तान के लिए अली रजा ने चार विकेट लिये। मोहम्मद सय्याम, हुजैफा एहसान और अब्दुल सुभान को दो-दो विकेट मिले।

पाकिस्तान ने रविवाार को फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए समीर मिन्हास की शतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 347 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के लिए समीर ने सर्वाधिक 172 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने भारत के खिलाफ खिताबी मुकाबले में शतक जड़ा। यह सेंचुरी उनकी 71 गेंदों में आई। समीर मिन्हास का यह इस अंडर-19 एशिया कप में उनका दूसरा शतक है। भारत की ओर से दिपेश ने तीन, हेनिल और पटेल ने 2-2 विकेट लिए।

India vs Pakistan Final, U19 Aisa Cup Highlights-

INDU19- 156/10 (26)

PAKU19 347-8 (50)

5:12 PM India vs Pakistan Final Live Score, U19 Aisa Cup-पाकिस्तान ने भारत को पुरुष अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में 191 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

5:04 PM India vs Pakistan Final Live Score, U19 Aisa Cup-भारतीय पारी के 26वें ओवर में पाकिस्तान के एक खिलाड़ी को गंभीर चोट लगी है। गेंद पकड़ने के प्रयास में बाउंड्री के पास उन्हें चोट लगी, जिसके बाद वह मैदान पर ही लेट गए।

4:52 PM India vs Pakistan Final Live Score, U19 Aisa Cup- पाकिस्तान की टीम जीतने के काफी करीब है। भारत ने नौ विकेट गंवा दिए हैं।

4:41 PM India vs Pakistan Final Live Score, U19 Aisa Cup- भारत ने 22 ओवर में 8 विकेट खोकर 115 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 168 गेंद में 233 रन चाहिए।

4:20 PM India vs Pakistan Final Live Score, U19 Aisa Cup- लगातार अंतराल पर भारत के विकेट गिर रहे हैं। टीम ने कनिष्क चौहान का विकेट गंवाया है। वह नौ रन बनाकर पवेलियन लौटे।

4:03 PM India vs Pakistan Final Live Score, U19 Aisa Cup- भारत ने छठा विकेट गंवा दिया है। कुंडू 20 गेंद में 13 रन ही बना सके।

3:55 PM India vs Pakistan Final Live Score, U19 Aisa Cup-भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। वेदांत 14 गेंद में 9 रन ही बना सके।

3:31 PM India vs Pakistan Final Live Score, U19 Aisa Cup- विहान मल्होत्रा भी पवेलियन लौट गए हैं। भारत ने 59 के स्कोर पर चौथा विकेट गंवा दिया है।

3:10 PM India vs Pakistan Final Live Score, U19 Aisa Cup-भारत ने 348 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट गंवा दिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 10 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।

3:04 PM India vs Pakistan Final Live Score, U19 Aisa Cup- भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। आयुष सात गेंद में दो रन ही बना सके।

2:50 PM India vs Pakistan Final Live Score, U19 Aisa Cup- भारत की पारी की शुरुआत हो चुकी है। वैभव सूर्यवंशी और आयुष पारी की शुरुआत के लिए क्रीज पर पहुंच गए हैं।

2:18 PM India vs Pakistan Final Live Score, U19 Aisa Cup- समीर मिन्हास (172) और अहमद हुसैन (56) की शानदार पारियों के दम पर पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में रविवार को भारत को जीत के लिए 348 रनों का लक्ष्य दिया।

2:12 PM India vs Pakistan Final Live Score, U19 Aisa Cup- पाकिस्तान ने 49 ओवर में 8 विकेट खोकर 335 रन बना लिए हैं।

1:54 PM India vs Pakistan Final Live Score, U19 Aisa Cup- हेनिल पटेल ने मोहम्मद शयान को आउट कर भारत को 7वीं सफलता दिला दी है। पाकिस्तान अब ऑलआउट की ओर बढ़ रहा है।

1:52 PM India vs Pakistan Final Live Score, U19 Aisa Cup- दीपेश देवेंद्रन को दूसरी सफलता, फरहान यूसुफ को आउट कर पाकिस्तान को 6ठा झटका दिया है। भारत की मैच में जोरदार वापसी।

1:45 PM India vs Pakistan Final Live Score, U19 Aisa Cup- भारत को बैक टू बैक विकेट! हुजैफा अहसान को आउट कर तनिश्क चौहान ने भारत को एक और सफलता दिलाई। 207 के स्कोर पर पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई है।

1:43 PM India vs Pakistan Final Live Score, U19 Aisa Cup- दीपेश देवेंद्रन ने 43वें ओवर में समीर मिन्हास की तूफानी पारी पर लगाम कसी। पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज 172 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने राहत की सांस ली।

1:36 PM IND vs PAK Final Live Score: समीर मिन्हास ने भारत के खिलाफ फाइनल में 150 रन पूरे कर लिए हैं। पाकिस्तान बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा है। 42 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 286 रन है।

1:27 PM IND vs PAK Final Live Score: खिलान पटेल ने अहमद हुसैन को 56 के निजी स्कोर पर आउट पाकिस्तान को तीसरा झटका दे दिया है। हालांकि समीर मिन्हास का तूफान जारी है। वह 150 रन के करीब हैं।

12:52 PM IND vs PAK Final Live Score: 32 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 225 रन हो गया है। अहमद हुसैन और समीर मिन्हास के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो गई है। समीर अब 124 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। उनका स्ट्राइक रेट लगभग 150 का है।

12:38 PM IND vs PAK Final Live Score: समीर मिन्हास का शतक! पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने भारत के खिलाफ फाइनल में 71 गेंदों में शतक जड़ा। यह शतक उन्हें लंबे समय तक याद रहने वाला है। वह अभी तक 12 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगा चुके हैं। 29 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 193 रन है।

12:29 PM IND vs PAK Final Live Score: मिन्हास और हुसैन के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हो गई है। 27 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 174 रन है। पाकिस्तान का प्रोजेक्टेड स्कोर 324 का दिखा रहा है।

12:18 PM IND vs PAK Final Live Score: समीर मिन्हास ने शतक की ओर कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। वह 58 गेंदों पर 86 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। वह भारतीय गेंदबाजों को पूरी तरह से डोमिनेट कर रहे हैं।

12:00 PM IND vs PAK Final Live Score: खिलन पटेल ने 17वें ओवर में उस्मान खान को आउट कर अपनी गलती को सुधारा, भारत को दूसरी विकेट मिल गई है, मगर समीर मिन्हास का खतरा अभी भी क्रीज पर मौजूद है।

11:47 AM IND vs PAK Final Live Score: खिलन पटेल ने छोड़ा उस्मान खान का कैच! 15वें ओवर में खिलन ने अपनी ही गेंद पर कैच छोड़ पाकिस्तान के बल्लेबाज को जीवनदान दिया है। यह कहीं भारत पर भारी ना पड़ जाए। 15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 111/1

11:41 AM IND vs PAK Final Live Score: समीर मिन्हास की तूफानी फिफ्टी के दम पर पाकिस्तान का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। 14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 110 रन है। समीर मिन्हास 35 गेंदों पर 55 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं उस्मान खान 32 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। भारत को जल्द दूसरा विकेट चटकाना होगा, नहीं तो यह जोड़ी मैच को भारत की गिरफ्त से दूर ले जाएगी।

11:14 AM IND vs PAK Final Live Score: पाकिस्तान का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। 8 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन है। मिन्हास 21 रन पर तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

10:49 AM IND vs PAK Final Live Score: तीन ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 25 रन है। उस्मान खान और समीर मिन्हास ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ अटैकिंग बल्लेबाजी की है। भारत को इस जोड़ी को जल्द से जल्द तोड़ने की जरूरत है।

10:32 AM IND vs PAK Final Live Score: टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले के लिए मैदान पर उतर चुकी है। किशन कुमार भारतीय गेंदबाजी का आगाज करेंगे। वहीं पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान और समीर मिन्हास पारी का आगाज करने उतरे हैं।

10:28 AM IND vs PAK Live Score: राष्ट्रगान के लिए दोनों टीमें मैदान पर उतर चुकी है। कुछ ही देर में इंडिया वर्सेस पाकिस्तान लाइव एक्शन शुरू होने वाला है।

10:02 AM IND vs PAK Live Score: भारत ने जीता टॉस, आयुष म्हात्रे ने लिया पहले गेंदबाजी करने का फैसला।

भारत की प्लेइंग XI- आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेन्द्रन, किशन कुमार सिंह

पाकिस्तान की प्लेइंग XI- उस्मान खान, समीर मिन्हास, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, हुजैफा अहसन, हमजा जहूर (विकेटकीपर), नकाब शफीक, मोहम्मद शायान, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सय्याम, अली रजा

9:44 AM IND vs PAK Toss Live Score: इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच का टॉस होने में कुछ ही देर का समय रह गया है। भारत की नजरें पहले बैटिंग कर पाकिस्तान पर दबाव बनाने पर होगी।

9:04 AM IND vs PAK Toss Live Score: इंडिया वर्सेस पाकिस्तान फाइनल पर मौसम की मार नहीं पड़ने वाली है क्योंकि आज दुबई का मौसम मैच के अनुरूप रहने वाला है। सेमीफाइनल में बारिश ने दोनों टीमों को खूब परेशान किया था।

8:30 AM IND vs PAK Live Score: विजयरथ पर सवार भारत! भारत इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है। टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को 90 रनों से धूल चटाई थी।

इंडिया U19 एशिया कप टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, दीपेश देवेन्द्रन, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, नमन पुष्पक, हरवंश पंगलिया, युवराज गोहिल

पाकिस्तान U19 एशिया कप टीम

समीर मिन्हास, हमजा जहूर (विकेट कीपर), उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, दानियाल अली खान, मोहम्मद शायान, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सय्याम, अली रजा, मोमिन कमर, अली हसन बलूच, नकाब शफीक, मोहम्मद हुजैफा

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।