IND vs PAK Highlights: कोहली के 'शतकीय धमाके' से पाकिस्तान हुआ तबाह, भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में किया हिसाब बराबर

IND vs PAK Highlights: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के परख्चे उड़ा दिए। भारत ने दुबई में 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। विराट कोहली ने नाबाद शतकीय पारी खेली।

IND vs PAK Highlights: कोहली के 'शतकीय धमाके' से पाकिस्तान हुआ तबाह, भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में किया हिसाब बराबर

विराट कोहली और श्रेयस अय्यर

Md.Akram | लाइव हिन्दुस्तान | Sun, 23 Feb 2025 10:04 PM IST
हमें फॉलो करें

IND vs PAK Highlights: भारत का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में विजयी अभियान जारी है। भारत ने रविवार को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने दुबई इंटनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 242 रनों का टारगेट दिया, जिसे भारत ने 42.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर चेज किया। विराट कोहली के 'शतकीय धमाके' में पाकिस्तान तबाह हुआ। उन्होंने 111 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें सात चौके शामिल हैं। भारत ने पाकिस्तान से हिसाब बराबर कर लिया है। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ तीसरी जीत हासिल की है। पाकिस्तान ने भी इस टूर्नामेंट में भारत से तीन मैच जीते हैं। भारत ने साथ ही 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सधी हुई शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा 15 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें शाहीन अफरीदी ने पांचवें ओवर में बोल्ड किया। इसके बाद, कोहली ने शुभमन गिल (52 गेंदों में 46, सात चौके) के साथ दूसरे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। गिल को स्पिनर अबरार अहमद ने 18वें ओवर में बोल्ड किया। कोहली ने श्रेयस अय्यर (67 गेंदों में 56, पांच चौके और एक सिक्स) के साथ तीसरे विकेट के लिए 114 रनों की अहम पार्टनरशिप की। लग रहा था कि दोनों भारत को जिताकर लौटेंगे लेकिन अय्यर 39वें ओवर में खुशदिल शाह के जाल में फंस गए। शाहीन ने 40वें ओवर में हार्दिक पांड्या (8) को पवेलियन भेजा। कोहली ने चौका लगाकर 51वां वनडे शतक कंप्लीट किया। यह उनके इंटरनेशनल करियर का 82वां शतक है।

इससे पहले, पाकिस्तान टीम टॉस जीतने के बाद 49.4 ओवर में 241 पर ढेर हो गई। पाकिस्तान के लिए सऊद शकील ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 76 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 62 रन की पारी खेली। कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 77 गेंदों में 46 रन बनाए, जिसमें चौके सामिल हैं। उन्होंने शकील के साथ तीसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की। बाबर आजम ने 26 गेंदों में 23 रन बटोरे। उन्होंने पांच चौके मारे। इमाम-उल-हक 10 ने और सलमान आगा ने 19 रनों का योगदान दिया। खुशदिल शाह ने सातवें नंबर पर उतरने के बाद 39 गेंदों में 38 रन की पारी खेली। उन्होंने दो छक्के लगाए। तैयब ताहिर (4) और हारिस राउफ (8) दहाई अंक में नहीं पहुंचे जबकि शाहीन अफरीदी का खात नहीं खुला। भारत के लिए कुलदीप यादव ने तीन और हार्दिक पांड्या ने दो विकेट चटकाए। हर्षित राणा, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने एक-एक शिकार किया। पाकिस्तान के दो प्लेयर रनआउट हुए।

IND 244/4 (42.3 ओवर)

PAK 241/10 (49.4 ओवर)

23 Feb 2025, 02:07:34 PM IST

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है।

23 Feb 2025, 01:53:38 PM IST

IND vs PAK Live Score- जसप्रीत बुमराह पहुंचे मैदान पर

IND vs PAK Live Score- जसप्रीत बुमराह दुबई में इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच देखने पहुंचे हैं। उनको मैदान पर साथी खिलाड़ियों से मिलते हुए भी देखा गया।

23 Feb 2025, 01:34:03 PM IST

IND vs PAK Live Score- कैसा रहेगा पिच का मिजाज

IND vs PAK Live Score- दुबई के स्टेडियम में पिछले मैच में देखने को मिला था कि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी, मगर जैसे जैसे खेल आगे बढ़ रहा था तो स्पिनर्स खेल को चला रहे थे। आज के मैच में भी कुछ ऐसा माहौल देखने को मिल सकता है।

23 Feb 2025, 01:17:08 PM IST

IND vs PAK Live Score- इंडिया वर्सेस पाकिस्तान संभावित XI

IND vs PAK Live Score - भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और हर्षित राणा।

पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

23 Feb 2025, 12:46:30 PM IST

IND vs PAK Live Score: 2 बजे होना है इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच में टॉस

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच में टॉस दोपहर को दो बजे होगा। उस समय दुबई में दोपहर के साढ़े 12 बजे होंगे। ये इस टूर्नामेंट का महामुकाबला है।

23 Feb 2025, 12:14:49 PM IST

IND vs PAK Live Score: शुभमन गिल बोले- हम कौन होते हैं ये कहने वाले कि…

शुभमन गिल ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, "भारत-पाकिस्तान का इतिहास बहुत पुराना है। जब ये दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलती हैं तो मुकाबला काफी रोमांचक होता है। हर कोई इसे देखने का लुत्फ उठाता है। अगर इतने सारे लोग मैच देखकर खुश होते हैं, तो हम कौन होते हैं यह कहने वाले कि मैच को लेकर बहुत ज्यादा या कम प्रचार किया जा रहा है? हम मैदान पर क्रिकेट खेलने के लिए जाते हैं। हमारी कोशिश होती है कि अपने देश का प्रतिनिधित्व करें और पूरे दिल से जीत दिलाएं।"

23 Feb 2025, 11:52:05 AM IST

IND vs PAK Live Score: इंडिया वर्सेस पाकिस्तान CT हेड टू हेड रिकॉर्ड

चैंपियंस ट्रॉफी में इंडिया और पाकिस्तान का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है? इसके बारे में आप जानेंगे तो हैरान हो जाएंगे, क्योंकि पाकिस्तान ने भारत से ज्यादा मुकाबले जीते हैं। अब तक खेले गए पांच मैचों में से तीन मैच पाकिस्तान ने जीते हैं और दो मैचों में जीत भारत को मिली है।

23 Feb 2025, 11:09:13 AM IST

IND vs PAK Live Score: ढाई बजे शुरू होगा मैच

इंडिया और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे बड़ा मैच दोपहर को ढाई बजे से शुरू होगा। दो बजे टॉस होगा। ये मैच दुबई के समय के अनुसार एक बजे होगा।

23 Feb 2025, 10:41:17 AM IST

IND vs PAK Live Score: पावरप्ले होगा अहम

अगर भारतीय टीम ने पावरप्ले को बल्लेबाजी में भुना लिया तो फिर पाकिस्तान की हार लिख जाएगी, क्योंकि इसके बाद उनके पास गेंदबाजी में ज्यादा विकल्प नहीं होंगे।

23 Feb 2025, 09:57:38 AM IST

IND vs PAK Live Score: चंद मिनटों में बिक गए थे टिकट

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच के सारे टिकट कुछ ही मिनटों में साफ गए थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस मैच का क्रेज फैंस में कितना है, क्योंकि वे इस प्रतिद्वंदिता को देखने के लिए उत्साहित नजर आते हैं। लाखों लोग ऑनलाइन लाइन में लगे रहे थे, लेकिन उनको टिकट नहीं मिला था।

23 Feb 2025, 09:27:50 AM IST

IND vs PAK Live Score: भारतीय स्पिनर या पाक पेसर, कौन मारेगा बाजी?

भारतीय टीम के पास स्क्वॉड में पांच स्पिनर हैं, जबकि पाकिस्तान के पास पांच पेसर्स हैं। ऐसे में कौन बाजी मारता है, ये देखना दिलचस्प होगा। हालांकि, जसप्रीत बुमराह के ना होने से भारत की तेज गेंदबाजी थोड़ी सी कमजोर जरूर होगी।

23 Feb 2025, 08:56:14 AM IST

IND vs PAK Live Score: भारत का स्क्वॉड

IND vs PAK Live Score: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर,अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या।

23 Feb 2025, 08:56:15 AM IST

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान का स्क्वॉड

IND vs PAK Live Score: इमाम-उल-हक, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, नसीम शाह, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, उस्मान खान, सऊद शकील।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटIND vs PAK Highlights: कोहली के 'शतकीय धमाके' से पाकिस्तान हुआ तबाह, भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में किया हिसाब बराबर