IND vs PAK Highlights: भारत ने एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई

IND vs PAK Highlights: भारत ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 61 रनों से करारी शिकस्त दी। इसके साथ भारत ने सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 8वीं बार मुकाबला जीता है।

IND vs PAK Highlights: भारत ने एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई

ind vs pak live score

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान | Sun, 15 Feb 2026 10:46 PM IST
हमें फॉलो करें

IND vs PAK Highlights: भारत ने रविवार को पाकिस्तान को टी20 विश्व कप के 27वें मुकाबले 61 रनों से करारी शिकस्त दी। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में एकतरफा मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए और 18 ओवर में सभी विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी। भारत के लिए जसप्रीत हार्दिक-वरुण, बुमराह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। इस जीत के साथ भारत ने सुपर-8 स्टेज के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को पहले ओवर में झटका लगा। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान बिना खाता पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या ने उन्हें आउट किया। जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ओवर में साइम आयूब को एलबीडब्ल्यू किया। आयूब ने दो गेंद में 6 रन बनाए। बुमराह ने इसी ओवर में कप्तान सलमान अली आगा को भी आउट किया। सलमान 4 गेंद में 4 रन ही बना सके। बाबर आजम 7 गेंद में 5 रन ही बना सके।

अक्षर पटेल ने उन्हें पवेलियन भेजा। उस्मान खान 34 गेंद में 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अक्षर ने उनका शिकार किया। मोहम्मद नवाज को कुलदीप यादव ने आउट किया। तिलक वर्मा ने शादाब खान को कैच आउट करवाया। वरुण चक्रवर्ती ने एक ही ओवर में लगातार गेंदों पर फहीम अशरफ और अबरार अहमद को आउट किया। हालांकि हैट्रिक से चूक गए। हार्दिक पांड्या ने उस्मान तारिक को क्लीन बोल्ड करके पाकिस्तान की पारी का अंत किया।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने सर्वाधिक 77 रन बनाए। भारत के लिए ईशान किशन ने सर्वाधिक 77 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता पवेलियन लौट गए। कप्तान सलमान अली आगा ने उन्हें आउट किया। पावरप्ले में भारत ने एक विकेट खोकर 52 रन बनाए। ईशान किशन ने 27 गेंद में अर्धशतक जड़ा है। ईशान किशन ने 40 गेंद में 77 रन की पारी खेली।

उन्होंने 10 चौके और तीन छक्के लगाए। उस्मान तारिक को 11वें ओवर में गेंदबाजी का मौका मिला, उन्होंने अपने पहले ओवर में 6 रन दिए। तिलक वर्मा 24 गेंद में 25 रन ही बना सके। हार्दिक पांड्या पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हुए। सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंद में 32 रन का योगदान दिया। शिवम दुबे 17 गेंद में 27 के स्कोर पर रन आउट हुए। अक्षर पटेल पहली गेंद पर कैच आउट हुए। पाकिस्तान के लिए साइम आयूब ने तीन, उस्मान, शाहीन और सलमान को एक-एक विकेट मिला।

टी20 विश्व कप में भारत का पलड़ा भारी

टी20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़े अंतर से दबदबा बनाया हुआ है। टी20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से भारत ने आठ जीते हैं और एक मुकाबला पाकिस्तान ने अपने नाम किया है। पाकिस्तान ने विश्व कप में पिछली बार भारत को 2021 में 10 विकेट से हराया था। वहीं भारत ने टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान को 61 रनों से धोया।

T20 WC 2026 में भारत-पाकिस्तान का प्रदर्शन

सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रनों से हराकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया था। वहीं सलमान अली आगा की अगुवाई में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को करीबी मुकाबले में तीन विकेट से मात दी थी। दूसरे मैच में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से करारी शिकस्त दी थी। जबकि पाकिस्तान ने अपने दूसरे मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ 32 रनों से जीत हासिल की। भारत ने रविवार को पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर तीसरा मैच जीता और सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई किया।

भारत-पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

PAK score: 114/10 (18)

IND Score: 175/7 (20)

15 Feb 2026, 10:32:33 PM IST

IND vs PAK Live Score: भारत ने टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण के लिए किया क्वालीफाई

IND vs PAK Live Score: भारत ने रविवार को आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान पर 61 रन की एकतरफा जीत के साथ सुपर आठ चरण के लिए क्वालीफाई किया। भारत ने लगातार तीन मुकाबले जीते हैं। इससे पहले टीम ने अमेरिका और नामीबिया को हराया था।

15 Feb 2026, 10:20:55 PM IST

IND vs PAK Live Score: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया

IND vs PAK Live Score: भारत ने रविवार को टी20 विश्व कप के 27वें मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत द्वारा मिले 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में सभी विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी।

15 Feb 2026, 10:09:38 PM IST

IND vs PAK Live Score: हैट्रिक से चूके वरुण चक्रवर्ती

IND vs PAK Live Score: वरुण चक्रवर्ती के पास पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने का मौका था लेकिन उन्होंने इसे गंवा दिया। उन्हंने लगातार गेंदों पर फहीम अशरफ और अबरार को पवेलियन भेजा।

15 Feb 2026, 10:06:14 PM IST

IND vs PAK Live Score: वरुण चक्रवर्ती ने दिए डबल झटके

IND vs PAK Live Score: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपने तीसरे ओवर में पाकिस्तान को डबल झटके दिए। उन्होंने फहीम अशरफ और अबरार अहमद को लगातार गेंदों पर पवेलियन भेजा।

15 Feb 2026, 09:58:29 PM IST

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को जीत के लिए चाहिए 87 रन

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले में जीत के लिए 36 गेंद में 87 रन चाहिए। शाहीन अफरीदी दो और फहीम सात रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Feb 2026, 09:48:35 PM IST

IND vs PAK Live Score: कुलदीप यादव ने मोहम्मद नवाज को किया आउट

IND vs PAK Live Score: कुलदीप यादव ने मोहम्मद नवाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। नवाज 5 गेंद में 4 रन ही बना सके।

15 Feb 2026, 09:42:46 PM IST

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौटी

India vs Pakistan Live Score: पाकिस्तान ने 11वें ओवर में पांचवां विकेट गंवा दिया है। विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान दमदार पारी खेलकर आउट हुए। उस्मान ने 34 गेंद में 44 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया। शादाब के साथ उन्होंने 5वें विकेट के लिए 35 गेंद में 39 रन जोड़े। अक्षर पटेल ने उन्हें आउट किया।

15 Feb 2026, 09:32:16 PM IST

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान ने 8 ओवर में बनाए 57 रन

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान ने 8 ओवर में 4 विकेट खोकर 57 रन बना लिए हैं। उस्मान और शादाब क्रीज पर मौजूद हैं।

15 Feb 2026, 09:18:31 PM IST

IND vs PAK Live Score: बाबर आजम का नहीं चला बल्ला

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान ने 5वें ओवर में चौथा विकेट गंवा दिया है। पूर्व कप्तान बाबर आजम 7 गेंद में 5 रन ही बना सके। अक्षर पटेल ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। पाकिस्तान ने 5 ओवर में 4 विकेट खोकर 34 रन बनाए हैं।

Pak live score: 34/4 (5)

15 Feb 2026, 09:09:03 PM IST

IND vs PAK Live Score: कप्तान सलामान अली भी लौटे पवेलियन

India vs Pakistan Live Score: पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा भी सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें कैच आउट करवाया। सलमान ने 4 गेंद में चार रन बनाए। पाकिस्तान ने तीन ओवर में तीन विकेट खोकर 20 रन बनाए हैं। उस्मान और बाबर क्रीज पर मौजूद हैं।

Pak live score: 21/3 (3)

15 Feb 2026, 09:03:22 PM IST

IND vs PAK Live Score: जसप्रीत बुमराह ने साइम आयूब को भेजा पवेलियन

IND vs PAK Live Score: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साइम आयूब को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। आयूब दो गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान ने 8 गेंद के अंदर दो विकेट गंवा दिए हैं।

15 Feb 2026, 08:57:30 PM IST

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को पहले ओवर में लगा झटका

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान की टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है। हार्दिक पांड्या ने सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को पवेलियन का रास्ता दिखाया। फरहान खाता नहीं खोल सके। हार्दिक ने मेडन ओवर के साथ विकेट भी लिया।

PAK live score: 0/1 (1)

15 Feb 2026, 08:52:14 PM IST

IND vs PAK Live Score: टी20 विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले का सबसे बड़ा टोटल

IND vs PAK Live Score: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में रविवार को सात विकेट पर 175 रन बनाए, जोकि टी20 विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले का सबसे बड़ा टोटल भी बन गया है। इससे पहले भारत ने टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ 6 विकेट पर 160 रन बनाए थे। भारत की तरफ से इशान किशन ने 77, सूर्यकुमार यादव ने 32 जबकि शिवम दुबे ने 27 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब ने 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

15 Feb 2026, 08:40:01 PM IST

IND vs PAK Live Score: भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 रनों का लक्ष्य

India vs Pakistan Live Score: भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए हैं।

15 Feb 2026, 08:35:34 PM IST

IND vs PAK Live Score: भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी

India vs Pakistan Live Score: भारतीय टीम ने 19वें ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव का विकेट गंवा दिया है। सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंद में 32 रन की पारी खेली। उस्मान ताहिर ने उन्हें कैच आउट करवाया। भारत ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर 159 रन बना लिए हैं।

15 Feb 2026, 08:31:03 PM IST

IND vs PAK Live Score: भारत के 150 रन हुए पूरे

IND vs PAK Live Score: भारतीय टीम ने 18वें ओवर में 150 रन पूरे कर लिए हैं। शिवम दुबे 18 और सूर्यकुमार 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। अबरार ने अपने तीसरे ओवर में 14 रन दिए।

IND live Score: 154/4 (18)

15 Feb 2026, 08:27:34 PM IST

IND vs PAK Live Score: उस्मान ने अपने तीसरे ओवर में दिए 4 रन

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान के उस्मान ताहिर ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में सिर्फ चार रन दिए हैं। जबकि ये भारतीय पारी का 17वां ओवर था। सूर्यकुमार और शिवम सिर्फ चार रन ही बटोर सके।

IND live score: 140/4 (17)

15 Feb 2026, 08:22:43 PM IST

IND vs PAK Live Score: हार्दिक पांड्या बिना खाता खोले हुए आउट

IND vs PAK Live Score: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। हार्दिक पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुए। भारत ने 15वें ओवर में चौथा विकेट गंवा दिया है। इससे पहले साइम ने तिलक वर्मा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। हालांकि वह भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच में हैट्रिक लेने से चूक गए।

IND live score: 136/4 (16)

15 Feb 2026, 08:15:18 PM IST

IND vs PAK Live Score: भारत का तीसरा विकेट गिरा

India vs Pakistan Live Score: पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे टी20 विश्व कप मुकाबले में तिलक वर्मा उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। साइम आयूब ने उनकी पारी का अंत किया। तिलक ने 24 गेंद में 25 रन बनाए।

IND live score: 126/3 (14.2)

15 Feb 2026, 08:07:26 PM IST

IND vs PAK Live Score: पिछले 5 ओवर में भारत ने बनाए 36 रन

India vs Pakistan Live Score: भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 5 ओवर में बिना विकेट खोए 36 रन बनाए हैं। भारत ने 14 ओवर में दो विकेट खोकर 125 रन बना लिए हैं। तिलक 25 और सूर्यकुमार 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

Ind live score: 125/2 (14)

15 Feb 2026, 08:03:53 PM IST

IND vs PAK Live Score: उस्मान तारिक ने दो ओवर में दिए सिर्फ 12 रन

India vs Pakistan Live Score: भारत ने 13 ओवर में 2 विकेट खोकर 118 रन बना लिए हैं। स्टार स्पिनर उस्मान तारिक ने अपने शुरुआती दो ओवर में सिर्फ 12 रन दिए। भारत के बल्लेबाज उनके खिलाफ बड़ा शॉट नहीं लगा पा रहे हैं।

ind live score: 118/2 (13)

15 Feb 2026, 07:59:58 PM IST

India vs Pakistan Live Score: भारत ने 12 ओवर में बनाए 108 रन

India vs Pakistan Live Score: भारत ने 12 ओवर में दो विकेट खोकर 108 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार 11 और तिलक 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Ind live score: 108/2 (12)

15 Feb 2026, 07:55:15 PM IST

IND vs PAK Live Score: भारत ने पूरे किए 100 रन

IND vs PAK Live Score: भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 12वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। तिलक 20 और सूर्यकुमार यादव 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तान ने अब तक सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है।

15 Feb 2026, 07:50:45 PM IST

IND vs PAK Live Score: उस्मान तारिक को 11वें ओवर में मिली गेंद

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक को 11वें ओवर में गेंदबाजी करने का मौका मिला। पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार ने चौका जड़ा। उस्मान अपने गेंदबाजी एक्शन की वजह से काफी चर्चा में थे। उन्होंने अपने पहले ओवर में 6 रन दिए।

15 Feb 2026, 07:43:47 PM IST

IND vs PAK Live Score: भारत का दूसरा विकेट गिरा

IND vs PAK Live Score: भारतीय टीम को 9वें ओवर में दूसरा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन 40 गेंद में 77 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए। साइम को दूसरी सफलता मिली।

15 Feb 2026, 07:40:06 PM IST

IND vs PAK Live Score: शॉट लगाने के बाद ईशान किशन को पैर में दर्द

IND vs PAK Live Score: ईशान किशन को 8वें ओवर के दौरान एक शॉट मारने के बाद पैर में दिक्कत हुई। वह दर्द में दिखे और थोड़ा लगड़ाते हुए भी नजर आए। हालांकि ट्रीटमेंट के बाद मैदान पर मौजूद हैं।

15 Feb 2026, 07:31:48 PM IST

IND vs PAK Live Score: ईशान किशन ने ठोकी दमदार फिफ्टी

IND vs PAK Live Score: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 27 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। भारत ने 7 ओवर में एक विकेट खोकर 65 रन बना लिए हैं।

15 Feb 2026, 07:25:05 PM IST

IND vs PAK Live Score: पावरप्ले में भारत ने बनाए 52 रन

IND vs PAK Live Score: भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में पावरप्ले में एक विकेट खोकर 52 रन बनाए हैं। किशन 42 और तिलक 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने अभिषेक शर्मा का विकेट गंवाया है।

15 Feb 2026, 07:20:18 PM IST

IND vs PAK Live Score: 5 ओवर में भारत ने बनाए 41 रन

IND vs PAK Live Score: भारतीय टीम ने पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद वापसी की है। टीम ने 5 ओवर में एक विकेट खोकर 41 रन बना लिए हैं। ईशान 36 और तिलक 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। अभी तक पाकिस्तान ने सिर्फ एक ओवर तेज गेंदबाज से करवाया है।

15 Feb 2026, 07:09:36 PM IST

IND vs PAK Live Score: ईशान-तिलक ने लगाए बड़े शॉट

IND vs PAK Live Score: ईशान किशन और तिलक वर्मा ने अभिषेक शर्मा के पहले ओवर में आउट होने के बाद गियर बदले हैं और बड़े शॉट लगाए हैं। पारी के दूसरे ओवर शाहीन अफरीदी ने 15 रन दिए।

15 Feb 2026, 07:04:23 PM IST

IND vs PAK Live Score: अभिषेक शर्मा सस्ते में लौटे पवेलियन

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पहले ही ओवर में भारत को बड़ा झटका दिया है। टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। सलमान ने उन्हें कैच आउट करवाया। लगातार दूसरे मैच में अभिषेक जीरो पर आउट हुए हैं।

15 Feb 2026, 06:54:51 PM IST

IND vs PAK Live Score: टॉस के दौरान सूर्यकुमार- सलमान ने नहीं मिलाया हाथ

IND vs PAK Live Score: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर टॉस के दौरान सलमान के साथ हाथ नहीं मिलाया और पिछले साल दुबई में एशिया कप के बाद से चली आ रही नीति को कायम रखा। मैच खत्म होने के बाद भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सहायक स्टाफ के बीच हाथ नहीं मिलाने की संभावना है। सूर्यकुमार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के सम्मान और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ हाथ नहीं मिलाने की नीति अपनाई थी।

15 Feb 2026, 06:49:23 PM IST

IND vs PAK Live Score: भारत ने प्लेइंग इलेवन में किए दो बदलाव

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारत ने दो बदलाव करते हुए अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव को एकादश में जगह दी है। अभिषेक पेट में संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। संजू सैमसन और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है।

15 Feb 2026, 06:37:33 PM IST

IND vs PAK Live Score: भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन

IND vs PAK Live Score: भारत प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

15 Feb 2026, 06:36:49 PM IST

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

15 Feb 2026, 06:34:31 PM IST

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

15 Feb 2026, 06:21:46 PM IST

IND vs PAK Live Score: भारत के डगआउट में पहुंचे रोहित शर्मा

IND vs PAK Live Score: भारत को पिछली बार टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारतीय डगआउट में खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम चैंपियन बनी थी। रोहित शर्मा ने 2024 में टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने के बाद खेल के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया।

15 Feb 2026, 06:19:24 PM IST

IND vs PAK Live Score: भारत-पाकिस्तान मैच में टॉस होगा अहम

IND vs PAK Live Score: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में टॉस अहम भूमिका निभा सकता है। बीच-बीच में बारिश का अनुमान है, और आसमान में बादल छाए रहने से पारी की शुरुआत में सीमर्स को फायदा हो सकता है, जबकि धीमी होती पिच से मैच आगे बढ़ने पर स्पिनर्स को फायदा होगा।

15 Feb 2026, 06:12:20 PM IST

IND vs PAK Live Score: हनुमानकाइंड ने किया परफॉर्म

IND vs PAK Live Score: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया। इस दौरान उन्होंने कई गाने गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया।

15 Feb 2026, 05:44:45 PM IST

IND vs PAK Live Score: भारत-पाकिस्तान मैच पर बारिश का साया

IND vs PAK Live Score: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के दौरान बारिश होने की पूरी संभावना है। कोलंबो में बादल छाए हुए हैं। 28,000 कैपेसिटी वाला आर. प्रेमदासा स्टेडियम क्रिकेट फैंस से खचाखच भरा रहेगा। क्योंकि इस मैच के लिए सभी टिकट बिक गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटIND vs PAK Highlights: भारत ने एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई