भारत और पाकिस्तान भिड़ेंगे गोल्ड मेडल के लिए? एशियन गेम्स में बन रहा है सिनेरियो

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

India vs Pakistan Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें गोल्ड मेडल मैच में आमने-सामने हो सकती हैं। इस तरह का संयोग बन गया है। पूरा सिनेरियो समझ लीजिए।

India vs Pakistan
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच

India vs Pakistan Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट कंप्टीशन में भारत और पाकिस्तान की टक्कर सेमीफाइनल तक नहीं होगी, यह पहले से तय था। अब वह घड़ी भी करीब आ गई है कि दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं, लेकिन अलग-अलग सेमीफाइनल में उतरेंगी। हालांकि, भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच आगे मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है। संभावना इस बात की है कि गोल्ड मेडल मैच में दोनों टीमें आमने-सामने हो सकती हैं। इसके अलावा ये संयोग भी है कि ब्रॉन्ज मेडल मैच में दोनों आपस में भिड़ें, लेकिन इसकी संभावनाबहुत कम है।

दरअसल, पाकिस्तान को अपना सेमीफाइनल बांग्लादेश से खेलना है, जबकि भारत की टीम श्रीलंका से अपने सेमीफाइनल में भिड़ेगी। जो टीमें सेमीफाइनल जीतेंगी, उन्हें फाइनल का टिकट मिलेगा, जो कि गोल्ड मेडल मैच होगा। जीतने वाली टीम गोल्ड जीतेगी और हारने वाली टीम सिल्वर मेडल से संतोष करेगी। वहीं, सेमीफाइनल हारने वाली टीमें ब्रॉन्ज मेडल के लिए लड़ाई लडेंगी। वैसे तो क्रिकेट में कुछ भी निश्चित नहीं होता, लेकिन बारिश की वजह से बिना सेमीफाइनल का नतीजा निकले भी भारत और पाकिस्तान की टक्कर हो सकती है।

क्या है इंडिया वर्सेस पाकिस्तान फाइनल का सिनेरियो?

आपको जानकर हैरानी होगी कि एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट कंप्टीशन के चारों क्वार्टर फाइनल बारिश में धुले हैं। इसी वजह से भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को सेमीफाइनल्स का टिकट मिला है। संभावना यह भी है कि 1 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दोनों सेमीफाइनल्स पर बारिश पानी फेर दे। जिस तरह क्वार्टर फाइनल्स से रैंकिंग के आधार पर टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। उसी तरह सेमीफाइनल्स से फाइनल में टीमें जा सकती हैं।

अगर दोनों सेमीफाइनल मैचों में बारिश आई और रैंकिंग वाला नियम लागू हुआ तो फिर भारत और पाकिस्तान की टीमों को फाइनल का टिकट मिल जाएगा, क्योंकि इंडिया वर्सेस श्रीलंका मैच में भारत की रैंकिंग अच्छी है और पाकिस्तान वर्सेस बांग्लादेश मैच में पाकिस्तान की रैंकिंग अच्छी है। इस तरह श्रीलंका और बांग्लादेश को फिर कांस्य पदक मैच में लड़ना होगा।

तो भारत और पाकिस्तान भिड़ेंगे ही नहीं…

अगर भारत और पाकिस्तान में किसी एक टीम का मैच बारिश में धुला और उसे फाइनल का टिकट मिल गया और एक टीम का मैच हुआ और उसे हार मिली तो फिर दोनों की लड़ाई इस टूर्नामेंट में होगी ही नहीं, जबकि कांस्य पदक के लिए दोनों की लड़ाई तब संभव है, जब दोनों टीमें अपने-अपने मुकाबले हार जाएं। इसके बाद ही ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान की टक्कर होगी। मौजूदा हालातों को देखकर ऐसा लगता है कि सेमीफाइनल भी बारिश में धुल जाएंगे और भारत और पाकिस्तान बिना क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल जीते फाइनल में पहुंच जाएंगे।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारत और पाकिस्तान भिड़ेंगे गोल्ड के लिए? एशियन गेम्स में बन रहा है सिनेरियो