पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले दीप्ति शर्मा ने भरी हुंकार, कहा- टीम के तौर पर अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता)
Follow us on Google News
share

महिला एशिया कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच 5 सितंबर को खेला जाएगा। इस मैच की पूर्व संध्या पर दीप्ति शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड्स से इतर एक टीम के रूप में अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं।

deepti sharma
दीप्ति शर्मा और स्मृति मंधाना (फाइल फोटो)

भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी टीम के शानदार रिकॉर्ड को अधिक अहमियत नहीं देते हुए कहा कि शनिवार को दुबई में होने वाले महिला एशिया कप के ग्रुप ए मैच में जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, तो पिछले नतीजों से उन्हें कोई मानसिक बढ़त नहीं मिलेगी। हम एक टीम के तौर पर उनके खिलाफ अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते है।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 17 टी-20 मैचों में से 14 जीते हैं, जिसमें बर्मिंघम में हुए 2026 महिला टी-20 विश्व कप का हालिया मैच भी शामिल है, जिसमें भारत ने 64 रन से जीत हासिल की थी। उस मैच में स्मृति मंधाना ने 68 रन बनाए थे, जबकि दीप्ति ने पांच विकेट लिए थे। मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में दीप्ति ने पत्रकारों से कहा, "देखिए, ऐसा कोई फायदा नहीं है। बात बस इतनी है कि हमने उनके खिलाफ जो भी मैच जीते हैं - चाहे वह एशिया कप हो या कोई और मैच - हम हमेशा उनसे एक कदम आगे रहे हैं, बस यही बात है। हम बस यही चाहते हैं कि एक टीम के तौर पर उनके खिलाफ अच्छा क्रिकेट खेलें।"

टीम की बैटिंग और बॉलिंग दोनों है संतुलित

भारत ने अपने शुरुआती दो मैचों में थाईलैंड और हांगकांग-चीन को हराकर पहले ही सेमीफ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि, दीप्ति ने कहा कि टीम का ध्यान अपनी लय बनाए रखने और एक यूनिट के तौर पर योगदान जारी रखने पर है। उन्होंने कहा, "देखिए, पूरी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। चाहे आप बॉलिंग यूनिट को देखें या बैटिंग यूनिट को; अगर मैं हांगकांग-चीन के खिलाफ इस मैच की बात करूं, तो मुझे लगता है कि दोनों चीजें संतुलित थीं। जिस खिलाड़ी का दिन अच्छा होता है, वह बेहतर करने और खेल को आगे ले जाने की कोशिश करती है। उसके आस-पास के लोग उसे सकारात्मक बातें बताने की कोशिश करते हैं ताकि वह अपने खेल में और बेहतर कर सके। हमारी टीम भी अच्छी है और उनके गेंदबाज भी अच्छे हैं। हम यह जानते हैं, लेकिन हम अपनी ताकत पर अधिक ध्यान देते हैं। जैसा कि मैंने कहा, हम अच्छी क्रिकेट खेलना चाहते हैं - हमारा पूरा ध्यान इसी पर है।"

शुरुआती मैचों की कारगर रणनीति पर कायम

भारत के बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में है, मंधाना ने हांगकांग-चीन के खिलाफ रिकॉर्ड-तोड़ शतक लगाया है। हालांकि, शुरुआती दो मैचों में मिडिल ऑर्डर को खेलने के कम मौके मिले हैं। वहीं, पाकिस्तान पिछले मैच में थाईलैंड को हराने के बाद टॉप ऑर्डर की अपनी चिंताओं को दूर करने की कोशिश करेगा। दीप्ति ने भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव का फ़ैसला टीम मैनेजमेंट पर छोड़ दिया और कहा कि टीम उसी रणनीति पर कायम रहना चाहती है जो शुरुआती मैचों में कारगर रही थी। उन्होंने कहा, "देखिए, मैं आपको यह नहीं बता सकती कि लाइनअप क्या होगा। यह मैनेजमेंट का फैसला है। हम बस अच्छी क्रिकेट खेलना चाहते हैं। गेंदबाजी और बल्लेबाजी यूनिट के तौर पर, पिछले दो मैचों में टीम का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है और हम इसी सोच को बनाए रखना चाहते हैं।"

श्री चरणी और प्रेमा रावत का किया समर्थन

दीप्ति ने युवा स्पिनर एन श्री चरणी और प्रेमा रावत का भी समर्थन किया और कम अनुभव के बावजूद उनके शानदार प्रदर्शन की तारीफ़ की। उन्होंने कहा, “वह बहुत टैलेंटेड हैं। चरणी रैंकिंग में नंबर वन हैं। उन्होंने पिछले एक साल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। जिस तरह से वह गेंद को टर्न कराती हैं, वह अविश्वसनीय है। बैटर के लिए उन्हें खेलना आसान नहीं होता। प्रेमा के साथ भी ऐसा ही है - उन्होंने बहुत ज़्यादा मैच नहीं खेले हैं। लेकिन जब भी उन्हें बॉलिंग का मौका मिलता है, वह हमेशा एक कदम आगे रहती हैं और टीम के लिए विकेट लेने की कोशिश करती रहती हैं। मैं मैदान और नेट्स में उनकी हर संभव मदद करती हूं। मैं उनकी जितनी हो सके मदद करती हूं और अपने अनुभव उनके साथ साझा करती हूं। एक सीनियर खिलाड़ी होने के नाते, मैं उनकी पूरी मदद करती हूं।”

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले दीप्ति शर्मा ने भरी हुंकार, कहा- टीम के रूप में…