Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़India vs Pakistan Asia Cup 2025 Final For the First Time in 41 Years of History Know IND vs PAK Final Date and Timing
Asia Cup के इतिहास में पहली बार होगा भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल, जानें किस दिन होगी खिताबी जंग?

Asia Cup के इतिहास में पहली बार होगा भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल, जानें किस दिन होगी खिताबी जंग?

संक्षेप:

एशिया कप का आगाज 1984 में हुआ था, पहले सीजन में भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। इसके बाद टीम इंडिया 1988, 1990, 1995, 2010, 2016, 2018 और 2023 में चैंपियन बनी थी। 2016 और 2018 को छोड़कर भारत ने बाकी बचे सीजन में श्रीलंका को खिताबी मुकाबले में हराया था।

Fri, 26 Sep 2025 07:37 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सलमान आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने गुरुवार, 25 सितंबर की रात बांग्लादेश पर 11 रनों से जीत दर्ज कर एशिया कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ खिताबी मुकाबले का मंच सज चुका है। रविवार, 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। एशिया कप के 41 सालों के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब भारत और पाकिस्तान की टीमें इस टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ेगी। जी हां, आज तक कभी एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें नहीं भिड़ी हैं। बता दें, 8 बार भारत ने एशिया कप का खिताब जीता है, वहीं पाकिस्तान ने 2 बार इस टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:अयूब ने की सैमसन के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी, 1 साल में 5वीं बार 0 पर हुए आउट

एशिया कप का आगाज 1984 में हुआ था, पहले सीजन में भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। इसके बाद टीम इंडिया 1988, 1990, 1995, 2010, 2016, 2018 और 2023 में चैंपियन बनी थी। 2016 और 2018 को छोड़कर भारत ने बाकी बचे सीजन में श्रीलंका को खिताबी मुकाबले में हराया था, वहीं इन दो सालों में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को धूल चटाई थी।

वहीं पाकिस्तान 2000 में श्रीलंका तो 2012 में बांग्लादेश को हराकर ट्रॉफी उठाने में कामयाब रहा था। पाकिस्तान पिछले 13 सालों से एशिया कप का खिताब उठाने के लिए तरस रहा है। अब उनके सामने भारत की कठिन चुनौती होगी।

ये भी पढ़ें:रेफरी के साथ सूर्या की सुनवाई पूरी, ICC लगा सकता है जुर्माना; पाक खिलाड़ी फंसे

एशिया कप 2025 में 2 बार पाकिस्तान को धूल चटा चुका है भारत

एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 2 बार धूल चटाई है। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से तो सुपर-4 में 6 विकेट से शिकस्त दी थी। ऐसे में टीम इंडिया एशिया कप 2025 फाइनल के लिए फेवरेट होगी।

कैसा रहा PAK vs BAN मैच?

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान का प्रदर्शन एक बार फिर खराब रहा। टॉप-5 बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया जिसमें साहिबजादा फरहान, फखर जमन, सैम अयूब और कप्तान सलमान आगा जैसे बल्लेबाजों का नाम शामिल है। हालांकि मोहम्मद हारिस और मोहम्मद नवाज की पारियों के दम पर टीम 20 ओवर में 135 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने 3 विकेट चटकाए।

इस स्कोर का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम शुरुआत से ही रनचेज में नजर नहीं आई। पहले ओवर में पहला विकेट खोने के बाद आधी टीम 63 के स्कोर तक पवेलियन लौट चुकी थी। शमीम हुसैन ने 30 रनों की पारी खेल कुछ देर हार को टाले रखा, मगर अंत में पाकिस्तान 9 विकेट के नुकसान पर 124 ही रन बना पाई। शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ ने 3-3 विकेट चटकाकर पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |