Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़India vs New Zealand test Devon Conway catch will blow your mind Dropping Shubman Gill was not a good Idea
IND vs NZ: कॉनवे का यह कैच देखकर आंखें रह जाएंगी फटी की फटी, गिल को ड्रॉप करना पड़ा भारी

IND vs NZ: कॉनवे का यह कैच देखकर आंखें रह जाएंगी फटी की फटी, गिल को ड्रॉप करना पड़ा भारी

संक्षेप:

टीम इंडिया ने बेंगलुरु टेस्ट में शुभमन गिल को ड्रॉप करके सरफराज खान को प्लेइंग XI में जगह दी, लेकिन यह फैसला टीम इंडिया को काफी भारी पड़ा। सरफराज बिना खाता खोले ही आउट हो गए। जिसका क्रेडिट डेवोन कॉनवे को जाता है।

Oct 17, 2024 02:37 pm ISTNamita Shukla लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल जहां बारिश की भेंट चढ़ा वहीं दूसरे दिन का खेल अभी तक पूरी तरह से न्यूजीलैंड के नाम रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया और फिर पहली पारी में महज 46 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसका सबसे ज्यादा क्रेडिट न्यूजीलैंड की खतरनाक गेंदबाजी के साथ-साथ दमदार फील्डिंग को भी जाता है। न्यूजीलैंड की ओर से वैसे तो कुछ अच्छे कैच लिए गए, लेकिन इनमें जिस कैच की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है डेवोन कॉनवे का कैच। इस टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के प्लेइंग XI में दो बदलाव देखने को मिले, कुलदीप यादव को आकाश दीप की जगह प्लेइंग XI में शामिल किया गया और सरफराज खान को शुभमन गिल की जगह मिली। गिल को ड्रॉप करना टीम इंडिया को काफी महंगा पड़ा, क्योंकि सरफराज बिना खाता खोले ही आउट हो गए और इसका क्रेडिट मैट हेनरी से ज्यादा कॉनवे को जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस वीडियो को देखकर आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्यों इस विकेट का क्रेडिट मैट हेनरी से ज्यादा कॉनवे को दिया जाना चाहिए।

9 रनों तक टीम इंडिया के दो धाकड़ बैटर कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद क्रीज पर सरफराज आए यशस्वी जायसवाल का साथ देने। मैट हेनरी की गेंद पर सरफराज एक्स्ट्रा कवर की ओर तेज शॉट लगाना चाहते थे, गेंद हवा में गई और कॉनवे ने सुपरमैन अंदाज में गेंद को लपक लिया। इस तरह से सरफराज तीन गेंदों पर बिना खाता खोले ही आउट हो गए। गिल बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छे टच में नजर आए थे, ऐसे में उनको ड्रॉप करना यहां टीम इंडिया को भारी पड़ गया। टीम इंडिया के 46 रनों ऑलआउट होने के जवाब में कीवी टीम ने बिना विकेट गंवाए 50 से ज्यादा रन बना लिए हैं।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |