IND vs NZ Live Streaming: फ्री में कैसे देखें चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल? जानिए भारत-न्यूजीलैंड मैच की डिटेल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • IND vs NZ Champions Trophy Final Live Streaming: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेला जाना है। जानिए, आप कब-कहां और कैसे फाइनल मुकाबला देख सकते हैं?

शुभमन गिल और रोहित शर्मा

IND vs NZ Final Live Streaming: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर है। आज भारत और न्यूजीलैंड की फाइनल में भिड़ंत होगी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अजेय रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया। न्यूजीलैंड को लीग चरण में भारत के हाथों हार मिली थी। भारत के लिए न्यूजीलैंड हमेशा कठिन चुनौती साबित हुआ है। आईसीसी टूर्नामेंटों में न्यूजीलैंड का भारत के विरुद्ध जीत का रिकॉर्ड 10-6 का है। वहीं, न्यूजीलैंड ने आईसीसी नॉकआउट चरण में भारत के खिलाफ चार में से तीन मैच अपने नाम किए हैं। ऐसे में दोनों टीमों में एक बार फिर तगड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। चलिए, आपके बताते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल कब-कहां और कैसे देखा जा सकता है?

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल कब खेला जाएगा?

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल रविवार यानी 9 मार्च को खेला जाएगा।

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल कहां खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल कितने बजे शुरू होगा?

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे शुरू होगा। टॉस दो बजे होगा।

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच टीवी पर कहां देखें लाइव?

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड फाइनल मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं। इसके लिए जियो हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करना होगा और मोबाइल नंबर से लॉग-इन करना होगा। हालांकि, अगर आप टीवी पर 4k में मैच लाइव देखना चाहते हैं तो जेब ढीली करनी होगी। वहीं, इस मुकाबले का लाइव स्कोर जानने और रोचक खबरें पढ़ने के लिए आप लाइव हिंदुस्तान के क्रिकेट पेज पर विजिट कर सकते हैं।

भारतीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत , रविंद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर।

न्यूजीलैंड स्क्वॉड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, टॉम लैथम, केन विलियमसन, विल यंग, ​​जैकब डफी, डेरिल मिचेल, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, नाथन स्मिथ, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फॉर्ग्यूसन।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs NZ: आज चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल कब और कहां देखें? यहां जानिए फुल डिटेल