
INDW vs NZW: भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, महिला विश्व कप में तीन हार के बाद मिली जीत
India Women vs New Zealand Women: भारतीय महिला टीम ने महिला विश्व कप 2025 के 24वें मुकाबले में न्यूजीलैंड को 53 रन से हराया। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और इंग्लैंड क्वालीफाई कर चुके हैं।
IND vs NZ womens world cup 2025: भारतीय महिला टीम ने गुरुवार को महिला विश्व कप के 24वें मुकाबले में न्यूजीलैंड को 53 रन से हराया। डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में तीन विकेट खोकर 340 रन बनाए। हालांकि भारतीय पारी के खत्म होने के बाद गीली आउटफील्ड के कारण मैच देरी से शुरू हुआ और इस वजह से न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत 44 ओवर में 325 रन का टारगेट मिला। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 44 ओवर में 8 विकेट खोकर 271 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड के लिए ब्रुकी हैलीडे ने 81 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। पिछले तीन मैच में हार के बाद हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को अंतिम चार में पहुंचने के लिए डीवाई पाटिल स्टेडियम में जीत की दरकार थी।

बारिश के कारण भारतीय पारी के दौरान 90 मिनट तक खेल रुका रहा, जिसके बाद इसे 49-49 ओवर का कर दिया गया। लेकिन भारतीय पारी खत्म होते ही फिर बारिश आ गई जिससे ओवर में कटौती की गई और न्यूजीलैंड को 44 ओवर खेलने को मिले। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जिसने दूसरे ही ओवर में सूजी बेट्स का विकेट गंवा दिया, जो क्रांति गौड़ की गेंद को पुल करने के प्रयास में कैच आउट हुईं।
रेणुका सिंह ने फिर जॉर्जिया प्लिमर (30 रन) और सोफी डिवाइन (06) को आउट कर न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 59 रन कर दिया। एमेलिया केर (45 रन) अच्छी लय में दिख रही थीं और अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रही थी लेकिन स्नेह राणा की गेंद को स्वीप करने के प्रयास में वह मंधाना को कैच थमा बैठीं। शतक जड़ने के बाद रावल ने मैडी ग्रीन (18 रन) को एक्सट्रा कवर पर खड़ी गौड़ के हाथों आसान कैच लपकवाया। इस तरह 154 रन पर न्यूजीलैंड ने पांचवां विकेट खो दिया।
हालिडे के 39वें ओवर में आउट होने के बाद गेज एक छोर पर डटी रहीं लेकिन लक्ष्य ही इतना बड़ा था कि कोई उम्मीद नहीं थी। भारतीय गेंदबाजों में रेणुका सिंह और क्रांति गौड़ ने दो दो विकेट झटके जबकि स्नेह राणा, श्री चरणी, दीप्ति शर्मा और रावल को एक एक विकेट मिला।
बारिश से प्रभावित मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 49 ओवर में तीन विकेट खोकर 340 रन बनाए। स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच 212 रन की साझेदारी हुई। मंधाना 95 गेंद में 109 रन बनाकर आउट हुईं। प्रतिका रावल 134 गेंद में 122 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 10 रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा रोड्रिग्स 55 गेंद में 76 रन बनाकर नाबाद लौटीं। ऋचा ने चार रन बनाए। न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत 44 ओवर में 325 रन का टारगेट मिला।
India Women vs New Zealand Women Highlights
NZW Score: 271/8 (44)
INDW Score: 340/3 (49)
IND vs NZ Live Score: भारत ने न्यूजीलैंड को विश्व कप मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। बारिश से प्रभावित मुकाबले में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 44 ओवर में 325 रनों का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 44 ओवर में 8 विकेट खोकर 271 रन ही बना सकी।
IND vs NZ Live Score: श्री चरणी ने 39वें ओवर में हैलीडे को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने 84 गेंद में 81 रन बनाए।
IND vs NZ Live Score: हैलीडे 70 गेंद में 63 रन बनाकर खेल रही हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 62 गेंद में 138 रन चाहिए।
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की बल्लेबाज मैडी ग्रीन 20 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं हैं। न्यूजीलैंड ने पांचवां विकेट गंवाया है।
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को 115 के स्कोर पर चौथा झटका लगा है। अमिलिया कर 53 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुईं।
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 111 रन बना लिए हैं। कर 43 और हैलीडे 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs NZ Live Score: रेणुका ठाकुर ने गुरुवार को सोफी डिवाइन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। डिवाइन 9 गेंद में 6 रन ही बना सकी।
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने 51 के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाया है। प्लिमर 25 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुईं।
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स 6 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुईं। क्रांति ने पहला विकेट झटका।
IND vs NZ Live Score: भारतीय पारी के खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड को संशोधित टारगेट मिला है। टीम को अब 44 ओवर में 325 रन बनाने होंगे।
IND vs NZ Live Score: भारतीय टीम ने बारिश से प्रभावित मैच में 49 ओवर में तीन विकेट खोकर 340 रन बनाए हैं। भारत के लिए मंधाना ने 109 और रावल ने 122 रन बनाए। जेमिमा ने नाबाद 76 रन बनाए।
IND vs NZ Live Score: भारतीय टीम ने 48 ओवर में 2 विकेट खोकर 329 रन बना लिए हैं। बारिश के कारण मैच रोका गया है।
IND vs NZ Live Score: प्रतिका रावल 134 गेंद में 122 रन बनाकर आउट हुईं। रावल ने 13 चौके और दो छक्के लगाए।
IND vs NZ Live Score: मंधाना के बाद प्रतिका रावल ने भी शतक ठोक दिया है। रावल ने 121 गेंदों में 100 रन पूरे किए। वह अपनी पारी में 13 चौके लगा चुकी हैं।
IND vs NZ Live Score: स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार को मुकाबले में 95 गेंद में 109 रन की पारी खेली। मंधाना ने अपनी पारी में 10 चौके और चार छक्के लगाए।
IND vs NZ Live Score: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में 88 गेंद में शतक पूरा किया। वनडे में मंधाना का ये 14वां शतक है। वह वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली दूसरी बल्लेबाज बन गईं हैं।
IND vs NZ Live Score: स्मृति मंधाना के बाद प्रतिका रावल ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत ने 23 ओवर में 132 रन बना लिए हैं।
IND vs NZ Live Score: भारत ने 18वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। स्मृति मंधाना ने 49 गेंद में 50 रन पूरे किए। मंधाना की ये लगातार तीसरी फिफ्टी है।
IND vs NZ Live Score: स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल के बीच 80 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है। पिछले कुछ ओवरों में दोनों बल्लेबाजों ने बड़े शॉट खेले हैं।
IND vs NZ Live Score: भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 40 रन पूरे कर लिए हैं। न्यूजीलैंड को पहले विकेट की तलाश है।
IND vs NZ Live Score: भारत को प्रतिका और स्मृति ने अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों ने 5 ओवर में 15 रन बना लिए हैं।
IND vs NZ Live Score: भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड महिला (प्लेइंग इलेवन): सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेट कीपर), जेस केर, रोज़मेरी मैयर, ली ताहुहू, ईडन कार्सन
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने एक बदलाव किया है।
IND vs NZ Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच महिला विश्व कप का 24वां मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमों के 4-4 अंक हैं। हालांकि भारतीय टीम की नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर है।






