IND vs NZ Highlights: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में लगाई जीत की हैट्रिक, वरुण ने की NZ की खटिया खड़ी india vs New Zealand live score champions trophy 2025 live match today ind vs NZ scorecard updates at dubai stadium - cricket news
Hindi Newsक्रिकेटIND vs NZ Highlights: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में लगाई जीत की हैट्रिक, वरुण ने की NZ की खटिया खड़ी

IND vs NZ Highlights: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में लगाई जीत की हैट्रिक, वरुण ने की NZ की खटिया खड़ी

IND vs NZ champions trophy 2025 Highlights: भारत ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हरा दिया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 12वें मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 249 रन बनाए, इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 205 रन ही बना सकी।

IND vs NZ Highlights: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में लगाई जीत की हैट्रिक, वरुण ने की NZ की खटिया खड़ी

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड लाइव स्कोर

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान | Sun, 02 Mar 2025 10:39 PM
हमें फॉलो करें

IND vs NZ champions trophy 2025 Highlights: भारतीय टीम ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई है। भारत ने इस मुकाबले को जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 249 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम केन विलियमसन के 81 रनों के बावजूद 45.3 ओवर में 205 रन पर ही सिमट गई। इसके साथ ही सेमीफाइनल का शेड्यूल भी कंफर्म हो गया है। भारतीय टीम 4 मार्च को दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल खेलेगा।

इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने सधी शुरुआत की। हार्दिक पांड्या ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने रचिन रविंद्र को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रचिन 12 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए। वरुण चक्रवर्ती ने 12वें ओवर में विल यंग (35 गेंदों में 22) बोल्ड किया। रविंद्र जडेजा ने टॉम लैथम को 14 के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू किया। ग्लेन फिलिप्स 8 गेंद में 12 रन और माइकल ब्रेसवेल दो रन बनाकर आउट हुए। केन विलियमसन 120 गेंद में 81 रन बनाकर अक्षर का शिकार बने। कप्तान मिचेल सैंटनर 31 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। मैट हेनरी को आउट करके वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट हॉल पूरा किया। कुलदीप ने विलियम को क्लीन बोल्ड करके भारत की जीत कंफर्म की। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लिये।कुलदीप यादव को दो विकेट मिले। हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 6 ओवर के अंदर ही दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। शुभमन गिल सात गेंद में दो रन और रोहित शर्मा 17 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। 300वां वनडे मैच खेलने उतरे विराट कोहली 14 गेंद में 11 रन ही बना सके। ग्लेन फिलिप्स ने उनका शानदार कैच लपका। श्रेयस ने अक्षर पटेल के साथ चौथे विकेट के लिए 98 रन जोड़े। अक्षर 61 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर 98 गेंद में 79 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। केएल राहुल भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और 23 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा ने 20 गेंद में 16 रन का योगदान दिया। हार्दिक पांड्या ने 45 गेंद में 45 रन की दमदार पारी खेली। मोहम्मद शमी 5 रन बनाकर आउट हुए।न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने पांच विकेट चटकाए।

NZ - 205/10 (45.3)

IND- 249/9 (50)

2 Mar 2025, 09:59:54 PM IST

IND vs NZ live score- वरुण चक्रवर्ती बने प्लेयर ऑफ द मैच

IND vs NZ live score- भारत के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में पांच विकेट झटके। वरुण को दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने भी 5 विकेट झटके थे। वरुण ने 10 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट लिए।

2 Mar 2025, 09:55:44 PM IST

IND vs NZ live score- ऑस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल में भिड़ेगा भारत

IND vs NZ live score- भारत के सामने सेमीफाइनल में मंगलवार को दुबई में ऑस्ट्रेलिया की चुनौती होगी, जबकि न्यूजीलैंड का सामना बुधवार को लाहौर में दक्षिण अफ्रीका से होगा।

2 Mar 2025, 09:45:35 PM IST

IND vs NZ live score- भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

IND vs NZ live score- भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के 12वें मुकाबले में 44 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ सेमीफाइनल का शेड्यूल भी कंफर्म हो गया है। भारत का सामना 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से होगा।

2 Mar 2025, 09:40:00 PM IST

IND vs NZ live score- वरुण ने पंजा मारा

IND vs NZ live score- वरुण चक्रवर्ती ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में पांच विकेट हासिल कर लिया है।

2 Mar 2025, 09:22:26 PM IST

IND vs NZ live score- केन विलियमसन की दमदार पारी का हुआ अंत

IND vs NZ live score- केन विलियमसन 120 गेंद में 81 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अक्षर पटेल ने उन्हें आउट किया।

2 Mar 2025, 09:13:00 PM IST

IND vs NZ live score- वरुण को मिली तीसरी सफलता

IND vs NZ live score- वरुण चक्रवर्ती ने न्यूजीलैंड को छठा झटका दिया है। उन्होंने माइकल ब्रेसवेल को एलबीडब्ल्यू किया।

2 Mar 2025, 09:02:10 PM IST

IND vs NZ live score- न्यूजीलैंड की आधी टीम हुई आउट

IND vs NZ live score- न्यूजीलैंड ने 36वें ओवर में पांचवां विकेट गंवा दिया है। वरुण ने ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

2 Mar 2025, 08:45:23 PM IST

IND vs NZ live score- जडेजा ने लैथम को भेजा पवेलियन

IND vs NZ live score- रविंद्र जडेजा ने टॉम लैथम को एलबीडब्ल्यू किया। लैथम 20 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड ने चौथा विकेट गंवा दिया है।

2 Mar 2025, 08:24:54 PM IST

IND vs NZ live score- केन विलियमसन ने लगाई फिफ्टी

IND vs NZ live score- केन विलियमसन ने भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 77 गेंद में 50 रन पूरे किए।

2 Mar 2025, 08:16:44 PM IST

IND vs NZ live score- कुलदीप ने मिचेल को पवेलियन भेजा

IND vs NZ live score- कुलदीप यादव ने डेरिल मिचेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। मिचेल 17 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हुए। न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा है।

2 Mar 2025, 07:56:11 PM IST

IND vs NZ live score- भारत के लिए खतरा बने केन विलियमसन

IND vs NZ live score- न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमस भारत के लिए खतरा बन गए हैं। उन्होंने 47 गेंद में 37 रन बना लिए हैं।

2 Mar 2025, 07:43:41 PM IST

IND vs NZ live score- न्यूजीलैंड ने 17 ओवर में बनाए 64 रन

IND vs NZ live score- न्यूजीलैंड ने 17 ओवर में दो विकेट खोकर 64 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन 29 और डेरिल 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

2 Mar 2025, 07:31:33 PM IST

IND vs NZ live score- वरुण ने यंग को किया बोल्ड

IND vs NZ live score- वरुण चक्रवर्ती ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने 12पें ओवर में विल यंग को बोल्ड किया, जिन्होंने 25 गेंदों में 22 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके लगाए। 13 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 50/2 है। विलियमसन 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। डेरिल मिचेल का खाता नहीं खुला।

2 Mar 2025, 07:20:48 PM IST

IND vs NZ live score- न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में बनाए 44 रन

IND vs NZ live score- न्यूजीलैंड ने पहले पावरप्ले में एक विकेट खोकर 44 रन बनाए हैं। केन विलियमसन 16 और विल यंग 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

2 Mar 2025, 07:04:06 PM IST

IND vs NZ live score- न्यूजीलैंड ने 6 ओवर में बनाए 28 रन

IND vs NZ live score- न्यूजीलैंड ने 6 ओवर में एक विकेट खोकर 28 रन बना लिए हैं। विल यंग 12 और केन 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

2 Mar 2025, 06:57:06 PM IST

IND vs NZ live score- न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा

IND vs NZ live score- न्यूजीलैंड को चौथे ओवर में पहला झटका लगा है। रचिन रविंद्र 12 गेंद में 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। हार्दिक ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।

2 Mar 2025, 06:46:38 PM IST

IND vs NZ live score- शमी के कंधे पर लगी है चोट

IND vs NZ live score- मोहम्मद शमी के कंधे पर बैटिंग के दौरान गेंद लगी थी, जिसके कारण वह काफी दर्द में दिख रहे हैं। हालांकि उन्होंने दो ओवर डाले हैं।

2 Mar 2025, 06:37:39 PM IST

IND vs NZ live score- न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

IND vs NZ live score- न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत करने के लिए विल यंग और रचिन क्रीज पर उतरे हैं। कीवी टीम को जीत के लिए 250 रन चाहिए।

2 Mar 2025, 06:06:19 PM IST

IND vs NZ live score- भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 250 रनों का लक्ष्य

IND vs NZ live score- भारतीय टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी लीग मैच में 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 249 रन बनाए। भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने 98 गेंद में 79 रन की पारी खेली। मैट हेनरी ने पांच विकेट लिए।

2 Mar 2025, 05:54:55 PM IST

IND vs NZ live score- हार्दिक ने बटोरे 15 रन

IND vs NZ live score- हार्दिक पांड्या ने 49वें ओवर में 15 रन बटोरे हैं। हार्दिक 45 रन बनाकर खेल रहे हैं।

2 Mar 2025, 05:43:45 PM IST

IND vs NZ live score- जडेजा हुए आउट

IND vs NZ live score- रविंद्र जडेजा 20 गेंद में 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मैट हेनरी ने तीसरा विकेट झटका है।

2 Mar 2025, 05:22:40 PM IST

IND vs NZ live score- भारत ने पूरे किए 200 रन

IND vs NZ live score- भारतीय टीम ने 43वें ओवर में 200 रन पूरे कर लिए हैं। रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद हैं।

2 Mar 2025, 05:12:09 PM IST

IND vs NZ live score- भारत का छठा विकेट गिरा

IND vs NZ live score- भारत ने 40वें ओवर में केएल राहुल का विकेट गंवा दिया है। राहुल 29 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल सैंटनर ने उन्हें आउट किया।

2 Mar 2025, 05:01:03 PM IST

IND vs NZ live score- श्रेयस की दमदार पारी का हुआ अंत

IND vs NZ live score- स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर 98 गेंद में 79 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। श्रेयस ने चार चौके और दो छक्के लगाए।

2 Mar 2025, 04:50:36 PM IST

IND vs NZ live score- श्रेयस अय्यर ने बदले गियर

IND vs NZ live score- श्रेयस अय्यर ने पिछले कुछ ओवरों में बड़े शॉट खेले हैं। भारत ने 35 ओवर में 4 विकेट खोकर 164 रन बना लिए हैं।

2 Mar 2025, 04:43:35 PM IST

IND vs NZ live score- श्रेयस-अक्षर के बीच हुई महत्वपूर्ण साझेदारी

IND vs NZ live score- श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल के बीच चौथे विकेट के लिए 136 गेंद में 98 रन की साझेदारी हुई। अक्षर ने 61 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए।

2 Mar 2025, 04:32:22 PM IST

IND vs NZ live score- रचिन ने दिलाई बड़ी सफलता

IND vs NZ live score- रचिन रविंद्र ने न्यूजीलैंड ने को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने अक्षर पटेल को कैच आउट करवाया। अक्षर 61 गेंद में 42 रन ही बना सके।

2 Mar 2025, 04:25:55 PM IST

IND vs NZ live score- श्रेयस ने जड़ा अर्धशतक

IND vs NZ live score- श्रेयस ने 75 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। वह अपनी पारी में चार चौके लगा चुके हैं।

2 Mar 2025, 04:24:51 PM IST

IND vs NZ live score- श्रेयस-अक्षर ने पारी को संभाला

IND vs NZ live score- श्रेयस और अक्षर के बीच 90 से ज्यादा रन कीसाझेदारी हो चुकी है। श्रेयस 50 और अक्षर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।

2 Mar 2025, 03:41:17 PM IST

IND vs NZ live score- भारत ने पूरे किए 50 रन

IND vs NZ live score- भारतीय टीम ने 16वें ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। श्रेयस 14 और अक्षर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

2 Mar 2025, 03:32:56 PM IST

IND vs NZ live score- श्रेयस-अक्षर पर बड़ी जिम्मेदारी

IND vs NZ live score- श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल पर भारतीय पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है। तीन विकेट जल्दी गंवाने के कारण भारतीय टीम दबाव में है।

2 Mar 2025, 03:31:34 PM IST

IND vs NZ Live score- पावरप्ले में भारत ने गंवाए तीन विकेट

IND vs NZ Live score- भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पावरप्ले में तीन विकेट गंवा दिए हैं। शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली पवेलियन लौट गए हैं। मैट हेनरी ने दो और जेमीसन ने एक विकेट चटकाया।

2 Mar 2025, 03:05:42 PM IST

India vs New Zealand Live Score - कोहली सस्ते में हुए आउट

India vs New Zealand Live Score - विराट कोहली 14 गेंद में 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मैट हेनरी ने उन्हें आउट किया। हेनरी का ये दूसरा विकेट है। इससे पहले गिल को उन्होंने आउट किया। ग्लेन फिलिप्स ने हवा में डाइव मारकर बेहतरीन कैच लपका।

2 Mar 2025, 02:58:38 PM IST

India vs New Zealand Live Score - रोहित शर्मा भी हुए आउट

India vs New Zealand Live Score - भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 17 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। काइल जैमिसन ने उन्हें कैच आउट करवाया।

2 Mar 2025, 02:44:37 PM IST

India vs New Zealand Live Score - भारत का पहला विकेट गिरा

India vs New Zealand Live Score - भारतीय टीम ने तीसरे ओवर में पहला विकेट गंवा दिया है। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 7 गेंद में दो रन बनाकर आउट हुए। मैट हेनरी ने उन्हें आउट किया।

2 Mar 2025, 02:33:40 PM IST

India vs New Zealand Live Score - गिल और रोहित क्रीज पर

India vs New Zealand Live Score - रोहित शर्मा और शुभमन गिल से भारतीय टीम एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद कर रही होगी। गिल शानदार फॉर्म में हैं, जबकि रोहित से अच्छी पारी की आस है।

2 Mar 2025, 02:25:44 PM IST

India vs New Zealand Live Score - दोनोंं टीमों ने किए बदलाव

India vs New Zealand Live Score- न्यूजीलैंड टीम में डेवोन कॉनवे की जगह डेरिल मिचेल को शामिल किया गया है। भारत ने हर्षित राणा को आराम देकर स्पिनर वरूण चक्रवर्ती को उतारा है। दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहले ही पहुंच चुकी है लेकिन इस मैच से ग्रुप की शीर्ष टीम का पता चलेगा।

2 Mar 2025, 02:09:48 PM IST

India vs New Zealand Live- दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

India vs New Zealand Live-भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के

2 Mar 2025, 02:07:26 PM IST

India vs New Zealand Live- न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

India vs New Zealand Live- न्यूजीलैंड ने रविवार को भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

2 Mar 2025, 01:59:51 PM IST

India vs New Zealand Live- विराट का 300वां वनडे मैच

विराट कोहली आज अपना 300वां वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए तैयार हैं। वे ऐसा करने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, CSK Vs SRH, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |