India vs New Zealand LIVE Score: भारत ने सात विकेट से गंवाया मैच
भारत ने सात विकेट से मैच गंवा दिया है। फिलिप्स ने चौका लगाकर टीम को जीत की दहलीज पार कराई। उन्होंने 38 गेंदों में नाबाद 65 रन बनाए।

अर्शदीप सिंह (फाइल फोटो)
IND vs NZ 5th T20I Highlights: न्यूजीलैंड ने रविवार को भारत के खिलाफ पांचवां टी20 मैच सात विकेट से अपने नाम किया। भारत ने हैमिल्टन में 192 का टारगेट दिया, जिसे न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर चेज किया। न्यूजीलैंड ने भले ही हैमिल्टन में जीत दर्ज की लेकिन भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज पर 3-2 से कब्जा जमाया। टीम इंडिया पांचवें टी20 में टिम साइफर्ट का 'तूफान' नहीं झेल पाई। उन्होंने 50 गेंदों में 93 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 11 चौके और पांच सिक्स हैं। ग्लेन फिलिप्स ने 38 गेंदों में नाबाद 65 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से आठ चौके और तीन छक्के निकले। बेवोन जैक्बस एक रन बनाकर नाबाद रहे।
साइफर्ट ने दो दमदार साझेदारियां की
लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने खराब आगाज किया। पेसर अर्शदीप सिंह ने दूसरे ओवर में फिन एलन (2) को पवेलियन भेजा। डेरिल मिचेल और टिम सीफर्ट ने दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की पार्टनरशिप की। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने नौवें ओवर में मिचेल को आउट कर भारत को राहत दिलाई। मिचेल ने 16 गेंदों में 29 रन बटोरे, जिसमें चार सिक्स हैं। सीफर्ट ने तीसरे विकेट के लिए ग्लेन फिलिप्स के संग 86 रनों की साझेदारी की। लग रहा था कि सीफर्ट आसानी से पहला T20I शतक कंप्लीट कर लेंगे लेकिन नीतीश कुमार रेड्डी ने 16लें ओवर में उन्हें बोल्ड कर दिया। इसके बाद, फिलिप्स ने न्यूजीलैंड को जीत की दहलीज पार कराई।
ईशान और अय्यर ने ठोकी फिफ्टी
इससे पहले, भारत ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 191 रन जुटाए। न्यूजीलैंड के लिए एडम मिल्ने ने चार, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर ने दो-दो विकेट लिए। भारत की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (2 गेंदों में 1) और संजू सैमसन (10 गेंदों में 4) फ्लॉप रहे। एडम मिल्ने ने दूसरे ओवर में अभिषेक और चौथे ओवर में सैमसन को आउट किया। इसके बाद, ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने गदर काटते हुए अर्धशतक जमाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की पार्टनरशिप की। ईशान ने 32 गेंदों में 61 रन जुटाए, जिसमें पांच चौके और पांच छक्के हैं। उन्हें ब्लेयर टिकनर ने 11वें और नाथन स्मिथ ने अय्यर को 12वें ओवर में आउट किया। अय्यर ने 23 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की बदौलत 50 रन बटोरे।
भारत ने 133 रन तक गंवाए पांच विकेट
भारत की आधी टीम 133 रनों तक पवेलियन लौट गई। उपकप्तान तिलक वर्मा (8 गेंदों में 6) का बल्ला नहीं चला। उन्हें स्मिथ ने 14वें ओवर में कॉट एंड बोल्ड किया। टिकनर ने 19वें ओवर में नमन धीर (23 गेंदों में 33, चार चौके, एक छ्क्का) को अपने जाल में फंसाया। उन्होंने और नीतीश कुमार रेड्डी ने छठे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। नीतीश ने 17 गेंदों में 22 रन बटोरे। जिसमें दो चौके और एक सिक्स है। मिल्ने ने वह 20वें ओवर नीतीश के अलावा भुवनेश्वर (6) को अपने जाल में फंसाया। भारत ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना रखी है और अब मेहमान टीम जीत के साथ इस सीरीज का अंत करने की फिराक में है।
New Zealand 195/3 (18 ओवर)
India 191/8 (20 ओवर)
भारत की प्लेइंग XI: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूज़ीलैंड की प्लेइंग XI: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।
India vs New Zealand LIVE Score: भारत ने सात विकेट से गंवाया मैच
भारत ने सात विकेट से मैच गंवा दिया है। फिलिप्स ने चौका लगाकर टीम को जीत की दहलीज पार कराई। उन्होंने 38 गेंदों में नाबाद 65 रन बनाए।
India vs New Zealand LIVE Score: टिम सीफर्ट शतक से चूके
टिम सीफर्ट पहले T20I शतक से चूक गए हैं। उन्होंने 50 गेंदों में 93 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और पांच सिक्स हैं। उन्हें नीतीश ने 16वें ओवर में बोल्ड किया। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए फिलिप्स के साथ 86 रन जोड़े।
India vs New Zealand LIVE Score: टीम इंडिया की बढ़ाई टेंशन
सीफर्ट ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा रखी है। वह 48 गेंदों में 89 रन बन चुके हैं। 14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 150/2 है। फिलिप्स ने 25 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड को छह ओवर में 42 रनों की दरकार है।
India vs New Zealand LIVE Score: न्यूजीलैंड को चाहिए इतने रन
टिम सीफर्ट ने टीम इंडिया की नाक में दम कर रखा है। वह 42 गेंदों में 74 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। फिलिप्स ने 11 गेंदों में 10 रन जोड़ लिए हैं। दोनों के बीच 38 रन की साझेदारी हो गई है। न्यूजीलैंड को आखिरी आठ ओवर में 72 रनों की जरूरत है।
India vs New Zealand LIVE Score: सीफर्ट ने ठोकी फिफ्टी
टिम सीफर्ट ने 34 गेंदों में अर्धशतक जमाया है। उन्होंने दसवें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर T20I में 18वां अर्धशतक पूरा किया। सीफर्ट फिलहाल 58 और ग्लेन फिलिप्स 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
India vs New Zealand LIVE Score: मिचेल बने वरुण का शिकार
स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 9वें ओवर में डेरिल मिचेल का शिकार किया। मिचेल ने 16 गेंदों में चार छक्कों की मदद से 29 रनों की पारी खेली। उन्होंने सीफर्ट (45) के साथ दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की पार्टनरशिप की।
India vs New Zealand LIVE Score: पावरप्ले में 50 के पार न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाए। सीफर्ट 41 और मिचेल 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भुवनेश्वर ने छठे ओवर में 20 रन लुटाए। सीफर्ट ने ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाए। यह भुवी के स्पेल का तीसरा ओवर था।
India vs New Zealand LIVE Score: पांच ओवर में 40 की दहलीज पर कीवी टीम
न्यूजीलैंड का पांच ओवर के बाद स्कोर 39/1 है। प्रिंस यादव ने चौथे ओवर में 14 रन खर्च किए। डेरिल मिचेल ने पहली और दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। मिचेल 14 और सीफर्ट 21 रन बनाकर टिके हैं।
India vs New Zealand LIVE Score: अर्शदीप ने दिलाई पहली सफलता
अर्शदीप ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने दूसरे ओवर में फिन एलन (2) को ईशान किशन के हाथों लपकवाया। सीफर्ट 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं। डेरिल मिचेल का खाता खुलना बाकी है।
India vs New Zealand LIVE Score: न्यूजीलैंड की पारी का आगाज
न्यूजीलैंड की पारी का आगाज हो गया है। टिम सीफर्ट और फिन एलन लक्ष्य का पीछा करने उतरे हैं। भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर में छह रन दिए। सीफर्ट के बल्ले से चौका निकला।
India vs New Zealand LIVE Score: भारत ने दिया 192 का टारगेट
भारत ने न्यूजीलैंड को 192 रनों का टारगेट दिया है। मिल्ने ने 20वें ओवर में नीतीश कुमार (22) और भुवनेश्वर कुमार (6) को आउट किया। अर्शदीप सिंह 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
India vs New Zealand LIVE Score: नमन धीर लौटे पवेलियन
भारत का छठा विकेट नमन धीर के तौर पर गिरा है। उन्होंने 23 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए। उन्हें 19वें ओवर में टिकनर ने किया।
India vs New Zealand LIVE Score: सिर्फ दो ओवर का खेल बाकी
सिर्फ दो ओवर का खेल बाकी रह गया है। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 172/5 है। नमन 27 और नीतीश 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
India vs New Zealand LIVE Score: तिलक वर्मा का नहीं चला बल्ला
तिलक वर्मा का बल्ला नहीं चला। उन्होंने 8 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाए। नाथन स्मिथ ने 14वें ओवर में तिलक को कॉट एंड बोल्ड किया। नमन धीर 13 और नीतीश कुमार रेड्डी 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
India vs New Zealand LIVE Score: कप्तान अय्यर भी हुए आउट
भारत का चौथा विकेट कप्तान श्रेयस अय्यर के तौर पर गिरा है। उन्होंने 23 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 50 रनों की पारी खेली। अय्यर को नाथन स्मिथ ने 12वें ओवर में आउट किया। अब तिलक वर्मा और नमन धीर क्रीज पर हैं।
India vs New Zealand LIVE Score: ईशान किशन फिफ्टी जड़कर लौटे
ईशान किशन ने 32 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और पांच छक्के हैं। उन्हें ब्लेयर टिकनर ने 11वें ओवर में किया। ईशान ने अय्यर (41) के साथ तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की पार्टनरशिप की।
India vs New Zealand LIVE Score: ईशान ने ठोकी फिफ्टी
ईशान ने 28 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी है। यह उनके टी20 इंटरनेशन करियर का 14वां अर्धसतक है। उन्होंने 2026 में 1200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। वह T20I में एक साल में 1200 रन बनाने वाले पहले भारतीय हैं।
India vs New Zealand LIVE Score: फिफ्टी की ओर ईशान किशन
ईशान किशन फिफ्टी की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने 24 गेंदों में 41 रन जुटा लिए हैं। अय्यर 12 गेंदों में 23 रन बनाकर बखूबी साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 रनों से अधिक की साझेदारी हो चुकी है।
India vs New Zealand LIVE Score: भारत का पावरप्ले में पचासा पूरा
भारत ने शुरुआती छह ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 50 रन जुटाए। ईशान किशन गदर काट रहे हैं। वह 17 गेंदों में 30 रन बनाकर टिके हैं। कप्तान अय्यर ने 7 गेंदों में 13 रन जोड़ लिए हैं।
India vs New Zealand LIVE Score: संजू सैमसन भी फुस्स
संजू सैमसन भी फुस्स हो गए हैं। उन्होंने 10 गेंदों में चार रन बनाए। मिल्ने ने सैमसन को चौथे ओवर की पहली गेंद पर माइकल ब्रेसवेल के हाथों लपकवाया। ईशान (13) का साथ देने के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर (1) आए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।