Ind vs NZ 4th T20: टीम इंडिया को चौथे T20 में मिली शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने 87 रनों से जीता मैच

India vs New Zealand 4th T20 Highlights: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा मैच ऑकलैंड में खेला गया, जिसे न्यूजीलैंड ने 87 रनों के अंतर से जीता। ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी शतक जड़ा।

Ind vs NZ 4th T20: टीम इंडिया को चौथे T20 में मिली शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने 87 रनों से जीता मैच

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

Vikash Gaur| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
WhatsAppFacebookX
YouTubeFollow us on Google News

India vs New Zealand 4th T20I Highlights: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज ऑकलैंड में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम को शर्मनाक हार मिली। न्यूजीलैंड की टीम ने 260 रनों का लक्ष्य भारत को दिया था, लेकिन श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम 20 ओवर खेलकर 172 रनों तक ही पहुंच पाई। इस मैच में भारत 87 रनों से हार गया। ग्लेन फिलिप्स इस मैच में न्यूजीलैंड के हीरो रहे, जिन्होंने शतक जड़ा, जबकि जैकब डफी ने 4 विकेट अपने नाम किए।

इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की और स्कोरबोर्ड पर 259 रन लगा दिए। ग्लेन फिलिप्स 107 रन बनाकर आउट हुए, जबकि 65 रन माइकल ब्रेसवेल ने बनाए। 31 रन फिन एलेन के बल्ले से आए। भारत के लिए 3 विकेट मयंक यादव ने निकाले। 20 ओवर में 7 विकेट खोकर न्यूजीलैंड ने 259 रन बनाए। भारत की टीम 260 रनों के जवाब में 172 रन ही बना सकी। इस मैच में भारत का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

New Zealand Score 259/7 (20 ओवर)

India LIVE Score 172/9 (20 ओवर)

India vs New Zealand LIVE Score: भारत को मिली हार

टीम इंडिया को चौथे टी20 मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। भारत के सामने 260 रनों का लक्ष्य था, लेकिन श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 172 रनों तक पहुंच पाई और मुकाबला 87 रनों के अंतर से हार गई। हालांकि, सीरीज अभी भी भारत के नाम ही रहेगी, क्योंकि 3 मैच भारत ने जीते थे।

Share

India vs New Zealand LIVE Score: तिलक वर्मा हुए आउट

तिलक वर्मा के रूप में भारत ने अपना नौवां विकेट खोया। वे 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 35 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। मैट फिशर ने उनको टिम साइफर्ट के हाथों कैच आउट कराया। जीत से अब न्यूजीलैंड एक विकेट दूर है।

Share

India vs New Zealand LIVE Score: भारत 140 के पार

टीम इंडिया का स्कोर 140 के पार हो गया है, लेकिन 16 ओवर का खेल भी हो चुका है। 4 ओवर में 100 से ज्यादा रन चाहिए, जो कि आखिरी के बल्लेबाजों के लिए नामुमकिन है। भारत शर्मनाक हार के करीब है। तिलक वर्मा के साथ प्रिंस यादव क्रीज पर हैं।

Share

India vs New Zealand LIVE Score: न्यूजीलैंड से 2 विकेट दूर

नमन धीर के रूप में भारत को सातवां झटका लगा। वे 13 गेंदों में 28 रन बनाकर जैकब डफी की गेंद पर नैथन स्मिथ के हाथों कैच आउट हुए। अर्शदीप सिंह अगली गेंद पर चलते बने। इस तरह 121 रनों पर भारत ने 8 विकेट गंवा दिए हैं।

Share

India vs New Zealand LIVE Score: भारत को लगा छठा झटका

अक्षर पटेल को मिचेल सैंटनर ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर दिया। 9 गेंदों में 7 रन उन्होंने बनाए। भारत ने 90 रनों से पहले ही 6 विकेट खो दिए। सामने 260 रनों का विशाल लक्ष्य है। ऐसे में न्यूजीलैंड की जीत सुनिश्चित लग रही है।

Share

India vs New Zealand LIVE Score: भारत ने खोए 5 विकेट

नितीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल के बीच एक छोटी सी साझेदारी हुई, लेकिन 10 गेंदों में 21 रन बनाकर नितीश रेड्डी आउट हो गए। मिचेल सैंटनर ने माइकल ब्रेसवेल के हाथों उन्हें कैच आउट कराया। भारत ने 86 रन पर 5 विकेट खो दिए हैं।

Share

India vs New Zealand LIVE Score: भारत का स्कोर 80 के पार

8 ओवर में भारत का स्कोर 80 के पार हो गया है। हालांकि, सामने 260 रनों का लक्ष्य है और 4 विकेट भारत के गिर चुके हैं. ऐसे में बाकी के रन बनाने में बहुत मुश्किलों का सामना करना होगा।

Share

India vs New Zealand LIVE Score: भारत की हालत खस्ता

श्रेयस अय्यर 11 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके लगाए। पावरप्ले में भारत का ये चौथा विकेट था। सामने 260 रनों का लक्ष्य है। उनसे पहले संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा आउट हो गए थे।

Share

India vs New Zealand LIVE Score: भारत के 50 रन, मगर गिरे 3 विकेट

टीम इंडिया ने 4.2 ओवर में 50 रन पूरे किए, लेकिन अगली गेंद पर अभिषेक शर्मा आउट हो गए। उन्होंने 15 गेंदों में 27 रन बनाए। 3 चौके और एक छक्का इस पारी में लगाया। मैट फिशर की गेंद पर वे मिचेल सैंटनर के हाथों कैच आउट हुए।

Share

India vs New Zealand LIVE Score: भारत ने बनाए 39 रन

भारत की टीम ने 260 रनों के जवाब में 4 ओवर में 2 विकेट खोकर 39 रन बना लिए हैं। इस तरह के रन रेट से इतना विशाल टारगेट चेज होने वाला नहीं है। पावरप्ले के बाकी दो ओवरों में भारत को रन कूटने होंगे।

Share

India vs New Zealand LIVE Score: ईशान किशन भी लौटे पवेलियन

संजू सैमसन के बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हो गए। पहले ही ओवर में दो झटके भारत को लगे। रन सिर्फ 8 ही बने। जैकब डफी ने ईशान कि अपने ही हाथों कैच आउट हुआ। भारत का स्कोर पहले ओवर के बाद 8/2 है।

Share

India vs New Zealand LIVE Score: भारत को लगा पहला झटका

टीम इंडिया को 260 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर पहला झटका लगा। पहली गेंद पर शानदार चौका लगाने वाले संजू सैमसन अगली गेंद पर कैच आउट हो गए। जैकब डफी ने उनको फंसाया और टिम साइफर्ट ने उनका कैच पकड़ा।

Share

India vs New Zealand LIVE Score: न्यूजीलैंड ने बना दिए 259 रन

टीम इंडिया को आज एक ऐतिहासिक रन चेज करनी होगी, क्योंकि उनके सामने 260 रनों का लक्ष्य है। भारत ने कभी इतनी बड़ी चेज नहीं की है। ऐसे में एक बड़ी चुनौती भारत के सामने है। सीरीज भारत जीत चुका है तो इस मैच में बैखौफ खेल सकता है।

Share

India vs New Zealand LIVE Score: न्यूजीलैंड 246/6, आखिरी ओवर बाकी

न्यूजीलैंड की पारी का आखिरी ओवर बाकी है। 19 ओवर के बाद स्कोर 246-6 है। अब देखना ये है कि भारत इस मैच को कहां फिनिश करता है। क्या भारत इस मैच को जीत पाएगा? ये भी बड़ा सवाल होगा। अर्शदीप सिंह ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल सैंटनर को आउट किया।

Share

India vs New Zealand LIVE Score: फिलिप्स ने ठोका शतक

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने 46 गेंदों में 6 चौके और 9 छक्कों की बदौलत अपना शतक पूरा किया, जो उनका तीसरा शतक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में है। न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में भी उन्होंने मदद की।

Share

India vs New Zealand LIVE Score: न्यूजीलैंड को लगा पांचवां झटका

प्रिंस यादव ने न्यूजीलैंड को पांचवां झटका दिया, लेकिन तब तक माइकल ब्रेसवेल ने भारतीय टीम की खटिया खड़ी कर दी थी। 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से ब्रेसवेल ने 25 गेंदों में 65 रन ठोक दिए थे। स्कोर अब न्यूजीलैंड का 17.2 ओवर के बाद 227-5 है।

Share

India vs New Zealand LIVE Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 200 के पार, ब्रेसवेल की फिफ्टी

न्यूजीलैंड का स्कोर 200 के पार हो गया है, जबकि 19 गेंदों में अर्धशतक माइकल ब्रेसवेल ने पूरा कर लिया है। अभी भी करीब 4 ओर का खेल बाकी है। ऐसे में भारत के लिए इस मैच में मुश्किलें होने वाली हैं।

Share

India vs New Zealand LIVE Score: न्यूजीलैंड 160 के पार

न्यूजीलैंड की टीम ने 160 रनों का आंकड़ा 14 ही ओवर में पार कर लिया। अक्षर पटेल ने अपने तीसरे ओवर में 20 रन दिए। अब उन्हें ओवर नहीं मिलेगा। कप्तान सभी ओवर अब तेज गेंदबाजों से निकलवाने की कोशिश करेंगे।

Share

India vs New Zealand LIVE Score: फिलिप्स ने ठोकी फिफ्टी

ग्लेन फिलिप्स ने सीरीज का तीसरा और ओवरऑल टी20आई करियर का 15वां अर्धशतक पूरा किया। वे 31 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से अर्धशतक तक पहुंचे। 161.29 का स्ट्राइक रेट उनका अर्धशतक तक था।

Share

India vs New Zealand LIVE Score: नमन के ओवर में गए 16 रन

नमन धीर भारत के लिए 12वां ओवर किया। इसमें उन्होंने 16 रन दिए। न्यूजीलैंड का स्कोर अब 129-4 है। ग्लेन फिलिप्स अर्धशतक के करीब हैं।

Share

Location : नई दिल्ली

First Published : October 30, 2026, 09:36 IST

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटInd vs NZ 4th T20: टीम इंडिया को चौथे T20 में मिली शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने 87 रनों से जीता मैच