एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने की धमाकेदार एंट्री, जापान को बुरी तरह रौंदा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

India vs Japan Match Highlights: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट कंप्टीशन के क्वार्टर फाइनल में भारत ने बड़ी जीत जापान के खिलाफ दर्ज की और सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। भारत ने इस मैच को 8 विकेट से जीता।

Indian Women Cricket Team Mandhana Kaur BCCI Women
भारतीय महिला क्रिकेट टीम कप्तान और उपकप्तान

India vs Japan Match Highlights: एशियन गेम्स 2026 के वुमेंस क्रिकेट कंप्टीशन का आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच आज इंडिया और जापान के बीच खेला गया। इस मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बड़ी जीत जापान के खिलाफ दर्ज की और सेमीफाइनल में शान से एंट्री कर ली। सिर्फ 57 रन पर जापान की टीम ढेर हो गई थी। भारत ने 5 ओवर में 58 रनों के लक्ष्य को 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। शेफाली वर्मा ने 15 गेंदों में 40 रन बनाकर मैच को पावरप्ले में ही खत्म कर दिया। हालांकि, प्लेयर ऑफ द मैच श्री चरणी को मिला, जिन्होंने 4 विकेट निकाले।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। जापान की महिला क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धीमी शुरुआत की। पावरप्ले में मेजबान टीम ने सिर्फ 24 रन बना सकी, लेकिन कोई विकेट उन्होंने नहीं गंवाया था। हालांकि, पूरी टीम बाद में 57 रन पर ढेर हो गई। भारत ने जल्दी इस मैच को खत्म किया और सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। बांग्लादेश से अब भारत को 20 सितंबर को भिड़ना है, जबकि 22 को फिर मेडल मैच खेले जाएंगे।

ये टीमें पहुंची हैं सेमीफाइनल में

बांग्लादेश और चीन के बीच पहला क्वार्टर फाइनल शेड्यूल था, जो बारिश और गीले मैदान के कारण आयोजित नहीं हुआ। ऐसे में सीडिंग के आधार पर बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली, जबकि पाकिस्तान ने करीबी मैच में थाइलैंड को हराकर टॉप 4 का टिकट कटा लिया है। वहीं, आज सुबह श्रीलंका ने मलेशिया को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब भारत ने जापान को रौंदकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टक्कर श्रीलंका से होगी और दूसरे सेमीफाइनल में भारत के सामने बांग्लादेश की टीम होगी।

India vs Japan Womens Asian Games QF Match LIVE Score

Japan Women 57
India Women Score 59/2

भारत पहुंचा सेमीफाइनल में

टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। क्वार्टर फाइनल मैच में भारत ने जापान को 8 विकेट से हराया। भारत के सामने 58 रनों का लक्ष्य था, जिसे शेफाली वर्मा की तूफानी 40 रनों की पारी के दम पर भारत ने 5 ओवर में हासिल कर लिया।

जापान की महिला क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ इस क्वार्टर फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। पावरप्ले में 24 रन बनाए थे और कोई विकेट नहीं गंवाया था। हालांकि, 20वें ओवर तक टीम 57 रन ही बना सकी और सभी विकेट खो दिए। भारत के लिए 4 विकेट श्री चरणी ने लिए और 2 विकेट श्रेयंका पाटिल ने अपने नाम किए। सबसे ज्यादा स्कोर जापान के लिए ओपनर आयका काटो स्टैफर्ड ने बनाया। वे 25 रन बनाकर आउट हुईं।

टीम इंडिया की प्लेइंग XI: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जी कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा

जापान की महिला टीम की प्लेइंग XI: हारुना इवासाकी, अकारी निशिमुरा कानो (विकेट कीपर), माई यानागिडा (कप्तान), एरिका ओडा, अहिल्या चंदेल, शिमाको काटो, अयाका काटो-स्टैफ़ोर्ड, आयुमी फ़ुजिकावा, हिनासे गोटो, एरिका तोगुची क्विन और नोनोहा यासुमोटो

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़एशियन गेम्स: सेमीफाइनल में भारत ने की धमाकेदार एंट्री, जापान को बुरी तरह रौंदा