भारत-जापान मैच में 'वाइड बॉल' पर हुआ फुल ड्रामा, आखिरी ओवर में क्या हुआ? आसान भाषा में समझिए

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

India vs Japan T20 Match में एक विवाद उस समय सामने आया, जब अंपायर ने वाइड का फैसला बदल दिया। कहा जा रहा है कि इसमें भारत ने अंपायर पर दबाव बनाया था। ऐसे में जान लीजिए कि नियम क्या कहते हैं। 

India vs Japan Wide ball Controversey
इंडिया वर्सेस जापान

इंडिया और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच मंगलवार 22 सितंबर को खेला गया। ये मैच बारिश और गीले मैदान की वजह से 5-5 ओवर का हुआ, जिसमें भारत ने 2 रन से बाजी मारी। मैच बहुत ज्यादा रोमांचक था, क्योंकि भारत ने 32 रन ही बनाए थे और मेजबान टीम 30 रनों तक पहुंच गई थी। हालांकि, इस मैच में एक कॉन्ट्रोवर्सी उस समय हुई, जब मैच अपने रोमांच पर था। अंपायर ने एक गेंद को वाइड करार दिया था, लेकिन भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और गेंदबाज अक्षर पटेल के कहने पर गेंद को लीगल करार दिया गया। पूरा मामला आप समझ लीजिए कि क्या वह गेंद वाइड थी या नहीं?

दरअसल, जापान की टीम बल्लेबाजी कर रही थी। आखिरी ओवर में 6 गेंदों में 8 रन जापान को बनाने थे। अक्षर पटेल की पहली गेंद डॉट रही। दूसरी गेंद पर उन्होंने एक रन दिया था। तीसरी गेंद वाइड रही। अगली गेंद फिर से लेग स्टंप के बाहर थी, जिसे अंपायर ने वाइड करार दिया, लेकिन अक्षर पटेल ने तुरंत अपने एंड पर खड़े अंपायर क्रिस थर्गेट से सवाल पूछ लिया कि आखिरी क्यों वाइड दी। इसके बाद अक्षर पटेल स्क्वायर लेग पर खड़े अंपायर क्रिस ब्राउन के पास पहुंचे और उन्हें बताया कि माजरा क्या है।

साथी अंपायर के कहने पर थर्गेट ने बदला फैसला

क्रिस ब्राउन अपने साथी अंपायर के पास पहुंचे और फिर थर्गेट ने अपना फैसला बदल लिया और गेंद को राइट करार दिया गया। मामला कुछ यूं है कि जापान के बल्लेबाज एलेक्जेंडर शिराई पैटमोर ने अक्षर पटेल की उस गेंद को स्वीप करने की कोशिश की थी। ऐसे में भारतीय टीम ने अंपायरों से सवाल किया था कि इस केस में लेग साइड भी ऑफ साइड हो जाएगी और गेंद लीगल रहेगी। अंपायरों ने यही किया। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें उठ रही हैं कि गेंद वाइड ही रहनी चाहिए थी, क्योंकि स्टांस बल्लेबाज ने चेंज नहीं किया था।

आप सोच रहे होंगे कि स्क्वायर लेग की बात बॉलिंग एंड पर खड़े अंपायर ने क्यों मानी? इसका जवाब यह है कि जो अंपायर सामने वाले छोर पर खड़ा था, वह जापान का लोकल अंपायर था, जबकि क्रिस ब्राउन आईसीसी एलीट पैनल के अंपायर हैं और वह नियमों को ज्यादा अच्छे से जानते हैं। यही कारण है कि क्रिस ब्राउन के कहने पर तीसरी गेंद को लीगल करार दिया गया था। अब सवाल यह है कि इस पर नियम क्या कहते हैं?

एमसीसी के वाइड बॉल के लॉ में वैसे तो कोई परिभाषा इस तरह के मामलों के लिए स्पष्ट रूप से नहीं है, लेकिन आईसीसी के अल्मनैक में इस तरह की बातें लिखी होती हैं, जो अंपायरों को भी दी जाती है कि रिवर्स स्वीप या स्विच हिट के केस में किस तरह से ऑफ साइड का फैसला होता है। हालांकि, अगर स्टांस बदलने से पहले पिचिंग के मसले पर साफ है कि हाथ से गेंद निकलने से पहले जिस स्टांस पर बल्लेबाज है, उसके ऑनसाइड पर पिचिंग होने पर उसे lbw आउट नहीं दिया जाएगा।

क्या कहना है अंपायर का?

ICC इंटरनेशनल पैनल के पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने क्रिकबज को बताया, “अंपायर अपनी राय दे सकता है। इस मामले में मैं कह सकता हूं कि जब आप रिवर्स या स्विच हिट खेल रहे होते हैं, तो यह एक ही बात है। दोनों तरफ ऑफसाइड हो जाती हैं। यह ICC अल्मनैक में है। यह वाइड बॉल नहीं थी। क्रिस ब्राउन (स्ट्राइकर एंड पर अंपायर) एक अच्छे ICC अंपायर हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने किसी तरह मैनेज किया और दूसरे अंपायर से बात की और आखिरकार, उन्होंने इसे ठीक कर दिया।” उन्होंने यह भी बताया कि इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल में कई मौके ऐसे आए हैं, जब इस तरह के फैसले बदले गए हैं। आप भी सोशल मीडिया पर ये चीजें देख सकते हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारत-जापान मैच में 'वाइड बॉल' पर हुआ फुल ड्रामा, आखिरी ओवर में क्या हुआ? समझिए