यूट्यूब पर दिखेगा इंडिया vs जापान T20 मैच? जानिए मीडिया राइट्स में क्या है बड़ा अड़ंगा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

India vs Japan T20 Match के मीडिया राइट्स के लिए जापान क्रिकेट संघ की बात आईटीडब्ल्यू यूनिवर्स से चल रही है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ग्लोबल ऑडियंस के लिए यह यूट्यूब पर लाइव हो सकता है। 

India vs Japan T20 match
इंडिया वर्सेस जापान टी20 मैच

इंडिया और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मैच शेड्यूल हो चुका है, जो 22 सितंबर को खेला जाना है। टीम इंडिया को एशियन गेम्स में हिस्सा लेना है और उससे पहले भारतीय टीम जापान की मेजबानी में एक टी20 मैच खेलेगी, जो दोनों देशों के 75 साल के रिश्तों की जश्न के मौके पर खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच के मीडिया राइट्स को लेकर पंगा चल रहा है। ऐसा भी हो सकता है कि इस इंडिया वर्सेस जापान टी20 मैच यूट्यूब पर भी लाइव हो जाए।

दरअसल, जापान क्रिकेट एसोसिएशन यानी जेसीए को मीडिया राइट्स का फैसला करना है। आईटीडब्ल्यू यूनिवर्स के साथ ब्रॉडकास्ट राइट्स के लिए जेसीए की बातचीत जारी है। 22 सितंबर को टोचिगी के प्रीफैक्चर के सानो इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले मैच के राइट्स बेचे जाने हैं। एक ही मैच है और वह भी आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स से क्लैश कर रहा है। यहां तक कि 22 को 10 बजे से वुमेंस क्रिकेट में गोल्ड मेडल मैच होना है, जो और भी ज्यादा बड़ी समस्या है।

ये हैं चुनौतियां आयोजकों के लिए

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, आयोजकों के लिए लॉजिस्टिक और ऑपरेशनल चैलेंज है। हालांकि, माना जा रहा है कि JCA मैच के ब्रॉडकास्ट राइट्स के लिए ITW यूनिवर्स के साथ एक MoU साइन करने के करीब है, लेकिन शुरुआती प्लान यह था कि कम से कम प्रोडक्शन इक्विपमेंट के साथ YouTube पर मैच को लाइव-स्ट्रीम किया जाए, क्योंकि एक बड़ी और एक बहुत छोटी टीम के बीच मैच है और वह भी एक ही मुकाबला है तो इसके लिए ब्रॉडकास्ट या स्ट्रीमिंग पार्टनर ढूंढना मुश्किल है। हालांकि, इसे अभी भी ग्लोबल ऑडियंस के लिए YouTube पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है, लेकिन भारत में इस मैच को आप रेगुलर ब्रॉडकास्ट प्लेटफॉर्म पर ही देख पाएंगे, जिसके लिए अंतिम बातचीत चल रही है।

हालांकि, डील अभी फाइनल नहीं हुई है, लेकिन फैनकोड, जो जापान क्रिकेट संघ का डिजिटल स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म है, उसने JCA के साथ पाथवे कॉम्पिटिशन पर बड़े पैमाने पर काम किया है। फैनकोड ही स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए संघ के संपर्क में है। माना यह भी जा रहा है कि ITW यूनिवर्स, लीनियर यानी ब्रॉडकास्टिंग राइट्स के लिए जियोस्टार, सोनी या फिर जी से बात कर रहा है। ये मैच जापान टाइम के हिसाब से दोपहर 1 बजे शुरू होगा। उस समय भारत में सुबह के 9.30 बजे होंगे।

ये है टीम इंडिया का जापान का प्लान

भारतीय टीम 20 सितंबर को सानो पहुंचेगी, जहां 21 सितंबर को प्रैक्टिस करेगी और 22 को सीधे मैच खेलेगी। इसके बाद कुछ दिन और सानो में भारतीय टीम रुक सकती है, क्योंकि टीम इंडिया का एशियन गेम्स में मुकाबला 28 सितंबर को है, जो सीधे क्वार्टर फाइनल होगा। जापान क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा कि भारत के मैच के लिए सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड को बदला जाएगा। इस जगह की कैपेसिटी 500 है और इसे 2000 फैंस तक के आने की उम्मीद के हिसाब से सुविधाओं को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़यूट्यूब पर दिखेगा India vs Japan T20 मैच? जानिए मीडिया राइट्स में क्या है अड़ंगा