IND vs IRE T20I Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा इंडिया वर्सेस आयरलैंड पहला टी20, यहां फ्री में उठाएं लाइव मैच का मजा
India vs Ireland T20I Live Streaming- इंडिया वर्सेस आयरलैंड टी20 सीरीज का आगाज आज यानी 26 जून से होने जा रहा है। पहला टेस्ट बेलफास्ट में खेला जाना है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे शुरू होगा।

India vs Ireland T20I Live Streaming- इंडिया वर्सेस आयरलैंड टी20 सीरीज का आगाज आज यानी शुक्रवार, 26 जून से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा। भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज में हर किसी को वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार है। बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ परफॉर्मेंस के बाद उन्हें पहली बार सीनियर टीम के लिए चुना है। वैभव का चयन आयरलैंड के साथ-साथ इंग्लैंड दौरे पर होने वाली 5 मैच की टी20 सीरीज के लिए भी हुआ है, मगर वहां उन्हें अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के रहते मौका मिलना मुश्किल है। ऐसे में उम्मीद है कि आयरलैंड के खिलाफ ही वैभव भारत के लिए अपना पहला मैच खेलते नजर आए। अगर आज वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलता है तो वह इतिहास रच देंगे, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। आईए एक नजर इंडिया वर्सेस आयरलैंड टी20 मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर डालते हैं-
India vs Ireland T20I Live Streaming How To Watch IND vs IRE 1st T20I FREE
इंडिया वर्सेस आयरलैंड टी20 सीरीज कब शुरू होगा?
IND vs IRE टी20 सीरीज का आगाज 26 जून से होने जा रहा है। इस दौरे पर भारत दो मैच ही खेलेगा। दूसरा टी20 28 जून को खेला जाएगा। इसके बाद 1 जुलाई से टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है।
इंडिया वर्सेस आयरलैंड टी20 सीरीज के मैच कहां-कहां होंगे?
India vs Ireland दोनों टी20 मैच बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जाने हैं।
IND vs IRE टी20 मैच कितने बजे शुरू होंगे?
इंडिया वर्सेस आयरलैंड टी20 सीरीज के दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे शुरू होंगे, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे।
India vs Ireland टी20 सीरीज को लाइव कैसे देखें?
IND vs IRE टी20 सीरीज का लाइव टेलिकास्ट का मजा आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उठा सकते हैं, वहीं लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर होगी।
इंडिया वर्सेस आयरलैंड टी20 सीरीज का फ्री में मजा कैसे उठाएं?
India vs Ireland टी20 सीरीज फ्री में आप डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। भारत बनाम आयरलैंड दोनों मैचों का लाइव टेलिकास्ट डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में होगा।
इंडिया स्क्वॉड वर्सेस आयरलैंड
भारतीय टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा
आयरलैंड टीम- टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), गैरेथ डेलानी, स्टीफन डोहेनी, जॉर्ज डॉकरेल, बेंजामिन कैलिट्ज़, मैथ्यू हम्फ्रीज़, रूबेन विल्सन, गेविन होए, जय मूंद्रा, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू होलार्ड
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


