भारत के आज 2 मैच, अलग-अलग चैनलों पर होंगे लाइव; नोट कर लीजिए टाइम और डिटेल्स

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IND vs IRE LIVE Streaming: भारत के आज दो क्रिकेट मैच है। एक में पुरुष टीम आयरलैंड के खिलाफ इज्जत की लड़ाई लड़ेगी। वहीं दूसरे में महिला टीम सेमीफाइनल के टिकट के लिए 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। आईए जानते हैं इन दोनों मैचों को LIVE कैसे देखें-

India vs Ireland Live Streaming India Womens vs Australia Womens Live Telecast

भारत के आज 2-2 क्रिकेट मैच है। इन दोनों मैचों का लाइव प्रसारण अलग-अलग चैनलों पर होगा। ऐसे में आपके लिए यह खबर काफी फायदेमंद हो सकती है। एक तरफ मेंस टीम आयरलैंड से दूसरे टी20 में भिड़ेगी, जहां वह इज्जत की लड़ाई लडे़गी। आयरलैंड ने पहले टी20 में भारत को हराकर 2 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अगर भारत दूसरा मैच भी हार जाता है तो आयरलैंड पहली बार सीरीज पर कब्जा करेगा। वहीं दूसरी तरफ वुमेंस टीम आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के टिकट के लिए ऑस्ट्रेलिया से लड़ेगी। भारत अगर यह मैच जीतता है तो ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाएगा। आईए दोनों मुकाबलों से जुड़ी अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-

India vs Ireland Live Streaming India Womens vs Australia Womens Live Telecast

इंडिया वर्सेस आयरलैंड और इंडिया वुमेंस वर्सेस ऑस्ट्रेलिया वुमेंस आज के मैच कब और कहां खेले जाएंगे?

India vs Ireland और India Womens vs Australia Womens क्रिकेट मैच आज यानी रविवार, 28 जून को खेले जाएंगे। भारत बनाम आयरलैंड मैच बेलफास्ट में ही होगा, जहां पहला टी20 भारत 34 रनों से हारा था। वहीं वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा।

इंडिया वर्सेस आयरलैंड और इंडिया वुमेंस वर्सेस ऑस्ट्रेलिया वुमेंस आज के मैच कितने बजे शुरू होंगे?

India vs Ireland आज का मैच भारतीय समयानुसार 6 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले 5 बजकर 30 मिनट पर मैदान पर उतरेंगे। वहीं India Womens vs Australia Womens मैच भारतीय समयानुसार 7 बजे शुरू होगा और इस मैच का टॉस साढ़े 6 बजे होगा।

इंडिया वर्सेस आयरलैंड और इंडिया वुमेंस वर्सेस ऑस्ट्रेलिया वुमेंस आज के मैच कैसे देखें लाइव?

India vs Ireland आज का मैच आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। वहीं ऑनलाइन IND vs IRE मैच की स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप पर होगी। इसके अलावा अगर आपको फ्री में भारत बनाम आयरलैंड मैच का मजा उठाना है तो आप DD Sports पर यह मैच देख सकते हैं।

वहीं India Womens vs Australia Womens मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर होगा। IND W vs AUS W मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

इंडिया वर्सेस आयरलैंड स्क्वॉड

आयरलैंड टीम: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंद्रा, मैथ्यू होलार्ड, स्टीफन डोहेनी, रूबेन विल्सन, गेविन होए

इंडिया टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यांश शेडगे, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई

इंडिया वुमेंस वर्सेस ऑस्ट्रेलिया वुमेंस स्क्वॉड

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: बेथ मूनी (विकेट कीपर), जॉर्जिया वोल, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), अलाना किंग, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, फोएबे लिचफील्ड, मेगन शुट्ट, ग्रेस हैरिस, ताहलिया मैकग्राथ

भारत महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, भारती फुलमाली, प्रेमा रावत

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारत के आज 2 मैच; एक तरफ सेमीफाइनल की कुर्सी, दूसरी तरफ इज्जत की लड़ाई