IND vs IRE: आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, भारत को दूसरे टी20 में हराकर रचा इतिहास; सीरीज पर जमाया कब्जा

IND vs IRE 2nd T20I Highlights: भारत ने आयरलैंड के हाथों टी20 सीरीज गंवा दी है। आयरलैंड ने रविवार को आखिरी मैच में रोमांचक जीत दर्ज की। भारत को 155 का टारगेट मिला था।

IND vs IRE: आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, भारत को दूसरे टी20 में हराकर रचा इतिहास; सीरीज पर जमाया कब्जा

IND vs IRE 2nd T20I Highlights

Md.Akram | लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

IND vs IRE 2nd T20I Highlights: आयरलैंड ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। आयरलैंड ने भारत का दो मैचों की टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ कर इतिहास रचा है। आयरलैंड ने पहली बार किसी भी फॉर्मेट में भारत से सीरीज जीती है। मेजबान टीम ने रविवार को दूसरे मुकाबले में एक रन से रोमांचक जीत हासिल की। आयरलैंड ने 155 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन ही जुटा पाई। भारत को अंतिम ओवर में जीत के लिए 20 रनों की जरूरत मगर 18 ही बने। तिलक वर्मा ने मुश्किल वक्त में अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन दूसरे छोर से दमदार साथ नहीं मिला। उन्होंने 46 गेंदों में 55 रन जुटाए। उनके बल्ले से तीन चौके और एक छक्का निकला। आयरलैंड के लिए जय मूंद्रा और मैथ्यू होलार्ड ने तीन-तीन विकेट झटके। मैथ्यू हम्फ्रीज और हैरी टैक्टर ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने खराब आगाज किया। ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पहले ओवर में आउट हो गए। दोनों का खाता नहीं खुला। कप्तान श्रेयस अय्यर (7 गेंदों में 10) भी ज्यादा देर नहीं टिके। तीनों को जय मूंद्रा ने अपने जाल में फंसाया। ईशान किशन ने 11 गेंदों में 12 रनों का योगदान दिया। वह रनआउट हुए। 19 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने अक्षर पटेल (18 गेंदों में 14) के साथ पांचवें विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी की। भारत की आधी टीम 74 रन पर ढेर हुई। तिलक ने शिवम दुबे (16 गेंदों में 20) के संग छठे विकेट के लिए 35 रनों की पार्टनरशिप की और भारत को 100 के पार पहुंचाया। तिलक 18वें ओवर में मैथ्यू होलार्ड का शिकार बने। उन्होंने इसी ओर में सूर्यांश शेडगे (1) को पवेलियन की राह दिखाई। हर्षित राणा (10 गेंदों में 21, दो चौके, एक छक्के) ने कुछ देर भारत की जीत की उम्मीदें रखीं लेकिन आखिरी ओवर में पांचवीं गेंद पर आउट हो गए। प्रिंस यादव (नाबाद 6) ने अंतिम गेंद पर छक्का मारा।

इससे पहले, आयरलैंड ने टॉस गंवाने के बाद 8 विकेट पर 154 रन जुटाए। आयरलैंड की ओर से सर्वाधिक रन हैरी टेक्टर ने बनाए। उन्होंने 47 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 53 रनों की पारी खेली। भारत के लिए डेब्यूटेंट प्रिंस यादव ने तीन विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे ने दो-दो जबकि हर्षित राणा ने एक विकेट लिया। टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी आयरलैंड टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। आयरलैंड के ओपनर टिम टेक्टर 5 और रॉस अडायर 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान लोरकन टकर के बल्ले से 15 रन निकले। उन्होंने हैरी टेक्टर के साथ तीसरे विकेट के लिए 27 रनों की पार्टनरशिप की।

बेंजामिन कैलिट्ज (37) और गैरेथ डेलानी (0) एक ही ओवर में पवेलियन लौटे। कैलिट्ज ने हैरी के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की। आयरलैंड की आधी टीम 113 रनों पर ढेर हुई। जॉर्ज डॉकरेल ने 19 और लियाम मैकार्थी 2 ने दो रन बनाए। भारत ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर की जगह आए तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे आए। यह दोनों का सबसे छोटे फॉर्मेट में डेब्यू मैच था। वैभव सूर्यवंशी का फिर दिल टूटा। उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू के लिए अब इंग्लैंड सीरीज का इंतजार करना पड़ेगा। आयरलैंड ने भारत को पहले मुकाबले में 34 रनों से हार थमाई थी।

India vs Ireland Score

भारत: 153/9 (20 ओवर)

आयरलैंड: 154/8 (20 ओवर)

भारत की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

आयरलैंड की प्लेइंग XI: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंद्रा, मैथ्यू होलार्ड।

IND vs IRE Live Score: भारत को एक रन से मिली हार

भारत को एक रन से हार का मुंह देखना पड़ा है। भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन चाहिए थे लेकिन 18 ही जुटे।

Share

IND vs IRE Live Score: तिलक वर्मा हुए आउट

भारत को सातवां झटका तिलक वर्मा के रूप में लगा है। उन्होंने 46 गेंदों में 55 रन बनाए। उनके बल्ले से तीन चौके और एक छक्का निकला। तिलक को मैथ्यू होलार्ड ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन भेजा। होलार्ड ने पांचवीं गेंद पर सूर्यांश शेडगे (1) का शिकार किया। भारत को 12 गेंदों में 34 रन चाहिए। हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह क्रीज पर हैं।

Share

IND vs IRE Live Score: भारतीय टीम संकट में घिरी

भारतीय टीम संकट में घिर गई है। शिवम दुबे पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 16 गेंदों में दो चौकों के जरिए 20 रन जुटाए। उन्होंने तिलक के साथ 35 रनों की पार्टनरशिप की। भारत को आखिरी तीन ओवर में 44 रनों की दरकार है।

Share

IND vs IRE Live Score: 100 रनों के पार भारतीय टीम

भारतीय टीम का 15 ओवर के बाद स्कोर 104/5 है। तिलक वर्मा 46 और शिवम दुबे 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को 30 गेंदों में 51 रनों की जरूरत है।

Share

IND vs IRE Live Score: अक्षर ने छोड़ा तिलक का साथ

भारत की आधी टीम ढेर हो गई है। अक्षर पटेल ने 18 गेंदों में 14 रन जोड़ने के बाद अपना विकेट गंवाया। उन्हें मैथ्यू होलार्ड ने 12वें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। अक्षर ने तिलक (34)* के साथ पांच विकेट के लिए 39 रनों की पार्टनरशिप की।

Share

IND vs IRE Live Score: फिर से मैच हुआ शुरू

आधे घंट तक बारिश की वजह से मैच रुकने के बाद फिर शुरू हो गया है। हैरी टेक्टर ने नौवें ओवर में 7 रन दिए। तिलक वर्मा 23 और अक्षर पटेल 11 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

Share

IND vs IRE Live Score: कुछ देर में शुरू होगा खेल

बारिश रुक गई है। स्टंप लगा दिए गए हैं। भारतीय समयानुसार रात9 बजकर 15 मिनट पर खेल शुरू होगा। तिलक वर्मा और अक्षर पटेल के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है।

Share

IND vs IRE Live Score: बारिश ने फिर डाला खलल

भारतीय पारी में 8 ओवर का खेल होने के बाद बारिश ने खलल डाला है। आयरलैंड की पारी के दौरान भी मौसम का मिजाज बिगड़ा था। हालांकि, तब कुछ ही देर में खेल शुरू हो गया था।

Share

IND vs IRE Live Score: 50 के पार भारतीय टीम

लड़खड़ाने के बाद भारत ने आठवें ओवर में जाकर 50 का आंकड़ा किया। तिलक 21 और अक्षर 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को 72 गेंदों में 101 रनों की दरकार है।

Share

IND vs IRE Live Score: पावरप्ले में भारत की हालत खस्ता

पावरप्ले में भारत की हालत खस्ता रही। भारत ने शुरुआती 6 ओवर में चार विकेट गंवाकर 41 रन जोड़े। तिलक वर्मा 14 और अक्षर पटेल 1 के निजी स्कोर पर हैं। भारत को 84 गेंदों में 114 रनों की जरूरत है। ऐसे में दोनों का टिके रहना भारत के लिए बहुत जरूरी है।

Share

IND vs IRE Live Score: ईशान किशन लौटे पवेलियन

भारत का चौथा विकेट ईशान किशन के तौर पर गिरा है। उन्होंने 11 गेंदों में 12 रन बटोरे, जिसमें एक चौका है। ईशान पांचवें ओवर में रनआउट हुए। तिलक वर्मा (13)* का साथ देने के लिए अक्षर पटेल आए हैं।

Share

IND vs IRE Live Score: श्रेयस अय्यर का बल्ला भी नहीं चला

भारत का तीसरा विकेट श्रेयस अय्यर के रूप में गिरा है। उनका बल्ला फिर नहीं चला। उन्होंने सात गेंदों में दो चौको के जरिए 10 रन बनाए। अय्यर को जय मूंद्रा ने तीसरे ओवर में बोल्ड किया। ईशान किशन 9 और तिलक वर्मा 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Share

IND vs IRE Live Score: संजू-अभिषेक का नहीं खुला खाता

भारतीय टीम ने बेहद खराब शुरुआत की है। जय मूंद्रा ने पहले ओवर में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा का शिकार किया। दोनों का खाता नहीं खुला। संजू ने पिछले मैच में पांच रन बनाए थे जबकि अभिषेक ने 49 रनों की पारी खेली।

Share

IND vs IRE Live Score: भारत को मिला 155 का टारगेट

आयरलैंड ने भारत को 155 रनों का टारगेट दिया है। प्रिंस यादव ने 20वें ओवर में पांच रन दिए और हैरी टेक्टर (53) के अलावा लियाम मैकार्थी (2) को अपने जाल में फंसाया।

Share

IND vs IRE Live Score: हैरी टेक्टर ने जड़ी फिफ्टी

अर्शदीप ने 19वें ओवर में 7 रन दिए और जॉर्ज डॉकरेल (19) को आउट किया। हैरी टेक्टर ने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर फिफ्टी की।

Share

IND vs IRE Live Score: बारिश ने डाला खलल

मैच फिलहाल रुक गया है। आयरलैंड की पारी में 17.1 ओवर होने के बाद बारिश ने खलल डाल दिया। हैरी टेक्टर (46)* फिफ्टी की दहलीज पर हैं। जॉर्ज डॉकरेल 9 रन बनाकर नाबाद हैं।

Share

IND vs IRE Live Score: शिवम दुबे ने दिया डबल झटका

शिवम दुबे ने 14वें ओवर में आयरलैंड को डबल झटका दिया। उन्होंने चौथी गेंद पर बेंजामिन कैलिट्ज (23 गेंदों में 37, तीन चौके दो छक्के) और पांचवीं गेंद पर गैरेथ डेलानी (0) अपने जाल में फंसाया। कैलिट्ज ने हैरी टेक्टर (37)* के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की।

Share

IND vs IRE Live Score: सूर्यांश शेडगे की हुई कुटाई

ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे की 11वें ओवर में कुटाई हुई। उन्होंने कुल 22 रन लुटाए। अक्षर ने 12वें ओव में 8 रन खर्च किए। आयरलैंड का स्कोर 88/3 हो गया है। हैरी टेक्टर 32 और बेंजामिन कैलिट्ज 18 रन बनाकर टिके हैं।

Share

IND vs IRE Live Score: लोरकन टकर ने प्रिंस का शिकार

आयरलैंड का तीसरा विकेट कप्तान लोरकन टकर के रूप में गिरा। उन्हें प्रिंस यादव ने आठवें ओवर में विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। टकर ने 18 गेंदों में 15 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल हैं। उन्होंने हैरी टेक्टर (12)* के साथ 27 रनों की साझेदारी की। बेंजामिन कैलिट्ज (1)* उनका साथ आए हैं।

Share

IND vs IRE Live Score: पावरप्ले हुआ समाप्त

आयरलैंड ने पावरप्ले में दो विकेट गंवाकर 44 रन जोड़े। डेब्यूटेंट प्रिंस यादव ने छठे ओवर में 6 रन दिए। यह उनके स्पेल का पहला ओवर था। हैरी टेक्टर 10 और कप्तान लोरकन टकर 12 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

Share

IND vs IRE Live Score: अर्शदीप ने तीसरा ओवर डाला

अर्शदीप ने पावरप्ले में तीन ओवर डाले और 28 रन खर्च किए। उन्होंने एक विकेट हासिल किया। अर्शदीप ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर में 6 रन दिए। हैरी टेक्टर 9 और कप्तान लोरकन टकर 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Share

IND vs IRE Live Score: हर्षित और अर्शदीप ने दिया झटका

हर्षित राणा ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने दूसरे ओवर में टिम टेक्टर को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया। उन्होंने 6 गेंदों में पांच रन बनाए। अर्शदीप ने तीसरे ओवर में रॉस अडायर का शिकार किया। उन्होंने 7 गेंदों में दो छक्कों और एक चौके की मदद से 17 रन बटोरे।

Share

IND vs IRE Live Score: आयरलैंड की पारी हुई शुरू

आयरलैंड की पारी शुरू हो गई है। टिम टेक्टर और रॉस अडायर बल्लेबाजी करने उतरे हैं। अर्शदीप सिंह ने बॉलिंग अटैक की कमान संभाली। उन्होंने पहले ओवर में 13 रन लुटाए। अडायर के बल्ले से दो छक्के निकले।

Share

IND vs IRE Live Score: आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन

टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंद्रा, मैथ्यू होलार्ड।

Share

IND vs IRE Live Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

Share

IND vs IRE Live Score: भारत ने जीता टॉस

भारत ने दूसरे टी20 में टॉस जीतकर आयरलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

Share

IND vs IRE Live Score: कुछ देर में होगा टॉस

भारत बनाम आयरलैंड दूसरा टी20 मैच शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। कप्तान श्रेयस अय्यर और लोरकन टकर साढ़े पांच बजे (भारतीय समयानुसार) टॉस के लिए मैदान पर होंगे।

Share

IND vs IRE Live Score: क्या प्रसिद्ध को फिर मिलेगा मौका?

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पहले मैच में बेहद महंगे साबित हुए थे। उन्होंने चार ओवरों में 57 रन लुटाए। प्रसिद्ध ने पारी के 17वें ओवर में 27 रन दिए, जिससे टीम को सबसे अधिक नुकसान हुआ। प्रसिद्ध की जगह रविवार को प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है।

Share

IND vs IRE Live Score: दोनों की संभावित इलेवन

भारत की संभावित XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव।

आयरलैंड की संभावित XI: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूडरा, मैथ्यू होलार्ड।

Share

IND vs IRE Live Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और आयरलैंड के बीच अब तक 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारत ने आठ मैचों में जीत हासिल की जबकि आयरलैंड ने सिर्फ एक बार बाजी मारी।

Share

IND vs IRE Live Score: आयरलैंड का स्क्वॉड

लोर्कान टकर (कप्तान और विकेटकीपर), रॉस एडेयर, हैरी टेक्तर, टिम टेक्तर, रूबेन विल्सन, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहनी, मैथ्यू हंपहरेज, गेविन होई, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा।

Share

IND vs IRE Live Score: भारत का स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सुर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटIND vs IRE: आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, भारत को दूसरे टी20 में हराकर रचा इतिहास; सीरीज पर जमाया कब्जा