Hindi News क्रिकेट IND vs IRE : भारत की आयरलैंड पर शानदार जीत, पहले मैच में 7 विकेट से हराया

IND vs IRE : भारत की आयरलैंड पर शानदार जीत, पहले मैच में 7 विकेट से हराया

India vs Ireland भारत ने आयरलैंड को पहले टी20 मैच में 7 विकेट से हरा दिया है। हार्दिक के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने आयरलैंड द्वारा मिले 109 रनों के टारगेट को 16 गेंद शेष रहते अपने नाम कर लिया।

IND vs IRE : भारत की आयरलैंड पर शानदार जीत, पहले मैच में 7 विकेट से हराया
Ireland vs India 1st T20I
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Himanshu Singh
Mon, 27 Jun 2022 02:03 AM

India vs Ireland 1st T20I Match: भारत ने आयरलैंड को दो मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में 7 विकेट से हरा दिया है। आयरलैंड ने बारिश के कारण निर्धारित 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 108 रन बनाए हैं। इसके जवाब में भारत ने 16 गेंद शेष रहते 9.2 ओवर में 3 विकेट पर 111 रन बनाकर ये मैच जीता। भारत की ओर से ईशान किशन ने 26 रन, सूर्यकुमार बिना खाता खोले आउट हुए। दीपक हुड्डा ने नाबाद 47 और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 24 रन की पारी खेली।  दिनेश कार्तिक 5 रन बनाकर नाबाद रहे। आयरलैंड की ओर से क्रेग यंग ने 2 विकेट झटके। 

पहले गेंदबाजी करने उतरी भारत ने पावरप्ले में तीन विकेट गिरा दिए थे। लेकिन टेक्टर और टकर के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी की बदौलत आयरलैंड 108 रन के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। आयरलैंड की ओर से हैरी टेक्टर ने सर्वाधिक नाबाद 64 रन बनाए। दूसरे ओवर में ही आयरलैंड को दो बड़े झटके लगे। कप्तान ऐंडी बैलबर्नी (0) और पॉल स्टर्लिंग (4) पर आउट हुए। भुवनेश्वर ने बैलबर्नी को तो वहीं, कप्तान हार्दिक पांडया ने पॉल स्टर्लिंग को आउट किया। टकर और टेक्टर के बीच चौथे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी हुई। टकर 16 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए।डॉकरेल ने 4 रन बनाए। डेलनी ने 8 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से भुवनेश्वर, हार्दिक, चहल और आवेश को 1-1 विकेट मिले।

Mon, 27 Jun 2022 01:19 AM

भारत ने जीता पहला मैच

भारत ने आयरलैंड को पहले मैच में सात विकेट से हरा दिया है। भारत ने 109 रनों के टारगेट को 16 गेंद शेष रहते अपने नाम कर लिया। भारत के लिए दीपक हुड्डा ने सबसे अधिक नाबाद 47 रन बनाए। इन दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच मंगलवार को खेला जाएगा। 

Mon, 27 Jun 2022 01:12 AM

IND vs IRE: हार्दिक लौटे पवेलियन

भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या 12 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और तीन छक्का लगाया। भारत को जीत के लिए सिर्फ 15 रन चाहिए।

Mon, 27 Jun 2022 01:09 AM

हुड्डा और हार्दिक के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

हार्दिक पांड्या और दीपक हुड्डा के बीच तीसरे विकेट के लिए 28 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई। ये जोड़ी तेजी से रन बटोरने पर ध्यान दे रही है।  

Mon, 27 Jun 2022 01:06 AM

Ireland vs India 1st T20I : भारत को जीत के लिए 30 रन चाहिए

भारत ने 7 ओवर में 80 रन बना लिए हैं। पिछले 5 ओवर में भारतीय बल्लेबाजों ने 58 रन बटोर लिए हैं। हालांकि इस दौरान टीम ने दो विकेट भी गंवाए हैं। हुड्डा 28 और हार्दिक 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 30 गेंद में 31 रन चाहिए।

Mon, 27 Jun 2022 01:01 AM

एंडी मैकब्राइन के ओवर में लगे तीन छक्के

हार्दिक पांड्या और दीपक हुड्डा ने आयरलैंड के स्पिनर एंडी मैकब्राइन के पहले ही ओवर में तीन छक्के जड़ दिए। इस ओवर से भारत ने कुल 21 रन बटोरे। 

Mon, 27 Jun 2022 12:57 AM

भारत को चाहिए 55 रन

भारत ने 5 ओवर में 2 विकेट खोकर 48 रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर दीपक हुड्डा (5) और कप्तान हार्दिक पांड्या (12 ) रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय टीम को जीत के लिए 41 गेंद में 55 रन चाहिए।

Mon, 27 Jun 2022 12:47 AM

सूर्यकुमार भी लौटे पवेलियन

सलामी बल्लेबाज ईशान किशन के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे सूर्यकुमार ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके और पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। भारत को 30 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है। 

Mon, 27 Jun 2022 12:44 AM

IND vs IRE: किशन लौटे पवेलियन

भारत के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन तेजतर्रार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 11 गेंदों में 26 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। 

Mon, 27 Jun 2022 12:36 AM

IND vs IRE: भारत की अच्छी शुरुआत

भारत ने 109 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की है। पहली ही ओवर में टीम ने 15 रन बटोर लिए। हुड्डा और किशन ओपनिंग करने के लिए उतरे हैं। 

Mon, 27 Jun 2022 12:29 AM

Ireland vs India 1st T20I : आयरलैंड ने बनाए 108 रन

आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 108 रन बनाए हैं। भारत को ये मैच जीतने के लिए निर्धारित 12 ओवर में 109 रन बनाने होंगे। आयरलैंड की ओर से हैरी टेक्टर ने 33 गेंदों में 64 रन की दमदार पारी खेली। भारत की ओर से भुवनेश्वर, हार्दिक, चहल और आवेश को 1-1 विकेट मिले। 

Mon, 27 Jun 2022 12:19 AM

IND vs IRE: आखिरी ओवर में 17 रन बने

आयरलैंड ने पारी के आखिरी ओवर में 17 रन बटोरे। इस ओवर की पहली गेंद पर टेक्टर ने अपने करियर का तीसरा अर्धशतक भी लगाया। आवेश खान के इस ओवर में एक छक्का और एक चौका लगा। अक्षर ने चौथी गेंद पर हैरी टेक्टर का कैच छोड़ा। पांचवीं गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ दिया। आखिरी गेंद पर दो रन बने। 

Mon, 27 Jun 2022 12:11 AM

आयरलैंड का स्कोर - 87/4 (10)

आयरलैंड ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 87 रन बना लिए हैं। टीम के स्टार बल्लेबाज टेक्टर 26 गेंदों में 47 रन बनाकर एक छोर पर डटे हुए हैं। आखिरी दो ओवर में टीम 100 के पार पहुंचना चाहेगी। 

Mon, 27 Jun 2022 12:05 AM

आयरलैंड का चौथा विकेट गिरा

युजवेंद्र चहल ने खतरनाक दिख रहे टकर को आउट करके भारत को चौथी सफलता दिलाई। टकर 16 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

Mon, 27 Jun 2022 12:01 AM

India vs Ireland : हार्दिक के ओवर में लगे दो छक्के

लोर्कन टकर ने भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या के दूसरे ओवर में लगातार दो छक्के जड़े हैं। आयरलैंड ने 8 ओवर में 3 विकेट खोकर 68 रन बना लिए हैं। 

Sun, 26 Jun 2022 11:52 PM

उमरान मलिक ने पहले ओवर में दिए 18 रन

भारत के लिए अपना डेब्यू मैच खेल रहे है तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने पारी का छठा ओवर डाला। आयरलैंड की टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए हैं। उमरान ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय गेंद 148 किमी/घंटा की स्पीड से फेंकी। मलिक के ओवर में 2 चौके और 1 छक्का लगा। इस ओवर में कुल 18 रन बने। 

Sun, 26 Jun 2022 11:43 PM

IND vs IRE: आयरलैंड का तीसरा विकेट गिरा

आवेश खान ने अपने पहले ही ओवर में गैरेथ डेलेनी को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन भेज दिया है। डेलेनी 9 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। 

Sun, 26 Jun 2022 11:40 PM

पॉल स्टर्लिंग भी लौटे पवेलियन

कप्तान हार्दिक पांड्या ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। पॉल स्टर्लिंग 5 गेंद में 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। आयरलैंड के बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाजों ने ज्यादा रन बनाने के मौके नहीं दिए हैं। 

Sun, 26 Jun 2022 11:27 PM

Ireland vs India, 1st T20I: आयरलैंड को लगा पहला झटका, भुवनेश्वर को मिली सफलता

मैच शुरू होते ही आयरलैंड को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लग गया है। भुवनेश्वर कुमार ने कप्तान ऐंडी बैलबर्नी को बोल्ड करके भारत को पहली सफलता दिलाई है। 

Sun, 26 Jun 2022 11:22 PM

IND vs IRE Live: बारिश के बाद शुरू हुआ मैच, 12-12 ओवर का होगा मुकाबला

बारिश के खलल के बाद अब 11.20 पर मैच शुरू हो गया है। आयरलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। बारिश के कारण आठ ओवर की कटौती की गई है और अब यह 12-12 ओवर का खेला जाएगा। 

Sun, 26 Jun 2022 11:06 PM

4 ओवर का होगा पावरप्ले

भुवनेश्वर कुमार और उमरान मलिक प्रैक्टिस पिच पर गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे है। बारिश की वजह से हुई देरी के कारण अब 4 ओवर का पावरप्ले होगा, जबकि सिर्फ दो गेंदबाज तीन-तीन ओवर डाल सकते हैं।