India vs England U19 World Cup Final Live Telecast: कितने बजे शुरू होगा IND vs ENG मैच, यहां देखें लाइव मैच

Feb 06, 2026 06:22 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

India vs England U19 World Cup Final Live Telecast: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल आज खेला जाना है। यह मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। भारतीय टीम 6ठी बार खिताब अपने नाम करने उतरेगी।

India vs England U19 World Cup Final Live Telecast: कितने बजे शुरू होगा IND vs ENG मैच, यहां देखें लाइव मैच

India vs England U19 World Cup Final Live Telecast: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज यानी शुक्रवार, 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है। टीम इंडिया अंडर-19 वर्ल्ड कप का 6ठा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत 2022 में आखिरी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप में चैंपियन बना था। वहीं इंग्लैंड की नजरें 28 साल से पड़े सूखे को खत्म करने पर होगी। दरअसल, इंग्लैंड ने एकमात्र बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब 1998 में उठा था, उसके बाद इंग्लिश टीम 2022 में एकमात्र बार फाइनल में पहुंची थी, मगर वहां उन्हें भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। आईए एक नजर IND vs ENG अंडर-19 फाइनल मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-

IND vs ENG U19 World Cup Live Streaming Details

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच कब खेला जाएगा?

India vs England U19 वर्ल्ड कप फाइनल आज यानी शुक्रवार, 6 फरवरी को खेला जाएगा।

IND U19 vs ENG U19 Uner-19 World Cup 2026 Final कहां खेला जाएगा?

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

India vs England U19 वर्ल्ड कप फाइनल कितने बजे शुरू होगा?

IND U19 vs ENG U19 Uner-19 World Cup 2026 Final भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी साढ़े 12 बजे मैदान पर उतरेंगे।

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

India vs England U19 वर्ल्ड कप फाइनल मैच का लुत्फ आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर अलग-अलग भाषाओं में उठा सकते हैं।

IND U19 vs ENG U19 Uner-19 World Cup 2026 Final लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच की लाइव स्टर्मिंग आप जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं। वहीं IND vs ENG फाइनल लाइव स्कोर और खिताबी मुकाबले से जुड़ी खबरों के लिए लाइव हिंदुस्तान के क्रिकेट पेज पर विजिट कर सकते हैं।

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल स्क्वॉड

भारत: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह

इंग्लैंड: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रीव (विकेटकीपर/कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, इसाक मोहम्मद, ल्यूक हैंड्स, विल बेनिसन,

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।