India Vs England T20 सीरीज 2 अलग-अलग जगह देखी जाएगी LIVE, एक क्लिक में देखिए सारी डिटेल्स

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

India Vs England T20I Series को अगर आप लाइव देखना चाहते हैं तो आप थोड़े कन्फ्यूज हो सकते हैं। आयरलैंड की सीरीज जिस प्लेटफॉर्म पर लाइव हुई थी, उस प्लेटफॉर्म पर इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं होगी।

India vs England T20I Series LIVE Streaming

India Vs England T20I Series LIVE Streaming: टीम इंडिया कल यानी एक जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में उतरेगी। इस दौरान श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से मिली हार का दर्द याद नहीं करना चाहेगी। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज का शेड्यूल कैसा है, मैचों की टाइमिंग क्या है, किस चैनल पर इस सीरीज के मैच देखे जाएंगे और कहां इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी? इन सभी सवालों का जवाब आपको इस स्टोरी में मिलने वाला है।

आपने इंडिया वर्सेस आयरलैंड टी20 सीरीज को सोनी लिव ऐप और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनल्स पर लाइव देखा होगा, लेकिन इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टी20 सीरीज में दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर मैच लाइव देखने को मिलेंगे। इनमें से एक तो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ही है, लेकिन इस सीरीज का लाइव टेलीकास्ट यानी टीवी चैनल्स पर आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क मैचों का मजा उठा पाएंगे, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग या स्मार्ट टीवी पर मैच देखने के लिए आपको जियोहॉटस्टार की बेवसाइट और ऐप पर लॉगइन करना होगा।

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल और टाइमिंग

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टी20 सीरीज के शेड्यूल की बात करें तो पहला मैच 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा, जबकि दूसरा दूसरा टी20I मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा, तीसरा टी20I नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में आयोजित होगा, जबकि चौथा टी20I मुकाबला आप ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड से लाइव देख पाएंगे। वहीं, पांचवां टी20I मैच आप साउथैम्पटन के रोज बाउल से लाइव देखेंगे। भारत-इंग्लैंड टी20I मैचों के समय की बात करें तो तीन मैचों की टाइम एक है, जबकि दो मैचों की टाइमिंग अलग है। पहला, तीसरा और चौथा टी20I मैच आप भारत में रात 10 बजे से लाइव देख पाएंगे, जबकि दूसरा और पांचवां टी20I मैच भारत में शाम को 7 बजे से प्रसारित होगा।

इंडिया और इंग्लैंड की टी20 सीरीज का शेड्यूल टाइमिंग और वेन्यू के अनुसार

पहला T20I मैच - बुधवार 1 जुलाई को रात 10 बजे से चेस्टर ली स्ट्रीट में

दूसरा T20I मैच - शनिवार 4 जुलाई को शाम 7 बजे से मैनचेस्टर में

तीसरा T20I मैच - मंगलवार 7 जुलाई को रात 10 बजे से नॉटिंघम में

चौथा T20I मैच - गुरुवार 9 जुलाई को रात 10 बजे से ब्रिस्टल में

पांचवां T20I मैच - शनिवार 11 जुलाई को शाम 7 बजे से साउथैम्पटन में

भारत की टीम टी20 सीरीज के लिए इस प्रकार है

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सुर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (WK), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (WK), वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी

इंग्लैंड की टी20 टीम इस प्रकार है

हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जैकब बेटेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स (WK), सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल रशीद, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सॉनी बेकर, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जोश टंग और ल्यूक वुड

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।