Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़India vs England T20 Match Live Streaming Ind vs Eng 1st T20 will be broadcast and live stream on hotstar no jiocinema
India vs England Live Streaming: बदल गया है मैच को लाइव देखने का ठिकाना, अब जियोसिनेमा पर नहीं देख पाएंगे मैच

India vs England Live Streaming: बदल गया है मैच को लाइव देखने का ठिकाना, अब जियोसिनेमा पर नहीं देख पाएंगे मैच

संक्षेप:

  • India vs England T20 Series Live Streaming: इंडिया के मैचों को लाइव देखने का ठिकाना बदल गया है। अब जियोसिनेमा पर आप इंडिया के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं देख पाएंगे। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क नया ठिकना है।

Jan 22, 2025 12:50 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

India vs England Live Streaming: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की बहुप्रतीक्षित टी20 इंटरनेशनल सीरीज आज यानी बुधवार 22 जनवरी से शुरू हो रही है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया को जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम से दो-दो हाथ करने हैं। ये मुकाबला कोलकाता में खेला जाना है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडिया के मैचों को लाइव देखने का ठिकाना अब बदल गया है। पिछले काफी समय से आप जियोसिनेमा पर या स्पोर्ट्स 18 पर आप इंडिया के होम इंटरनेशनल मैचों का लुत्फ उठा आ रहे थे, लेकिन अब इंडिया के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्टिंग दूसरी जगह होगी। इसी के बारे में जान लीजिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यहां क्लिक कर देखें- भारत बनाम इंग्लैंड पहले टी20 का लाइव स्कोर और अहम अपडे

India vs England 1st T20I मैच कब और कहां खेला जाएगा?

India और England के बीच 1st T20I मैच बुधवार 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जाएगा।

Ind vs Eng 1st T20I Match की टाइमिंग क्या है?

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहले टी20 मैच की टाइमिंग भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे है। इस मैच में टॉस साढ़े 6 बजे होगा।

India vs England 1st T20 Match की Live Streaming कहां देखें?

अभी तक आप जियोसिनेमा पर इंडिया के घर पर खेले जाने वाले मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देखते थे, लेकिन अब इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टी20 सीरीज के साथ इसका नया ठिकाना हॉटस्टार होगा। स्टार और जियो का मर्जर हो चुका है। ऐसे में क्रिकेट को पूरी तरह से जियोसिनेमा से हॉटस्टार पर शिफ्ट कर दिया गया है। हॉटस्टार पर आपको हिंदी और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में कमेंट्री सुनने को मिलेगी।

Ind vs Eng 1st T20I Match का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहले टी20 इंटरनेशनल मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। अभी तक आप स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर मुकाबले देखते रहे होंगे, लेकिन अब फिर से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इंडिया के होम इंटरनेशनल मैचों की वापसी हो रही है। यहां भी कई भाषाओं में अलग-अलग चैनलों पर आप कमेंट्री सुन पाएंगे।

अगर आप इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टी20 इंटरनेशनल सीरीज से जुड़ी दिलचस्प खबरें, रिकॉर्ड्स और आंकड़ों से सजी स्टोरी पढ़ना चाहते हैं तो आप लाइव हिन्दुस्तान के क्रिकेट सेक्शन पर क्लिक कर सकते हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |