सिक्सर किंग रोहित शर्मा के लीजेंड्री क्लब में होगी सूर्यकुमार यादव की एंट्री? करना होगा ये कारनामा
- सूर्यकुमार यादव ने अभी तक खेले 79 T20I खेले हैं जिसमें उन्होंने 40.15 की औसत और 167.53 के उम्दा स्ट्राइक रेट के साथ 2570 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 145 छक्कों के साथ 233 चौके लगाए हैं।

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरा T20I आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले को जीतकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की नजरें सीरीज में अपनी बढ़त दोगुना करने के साथ पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लीजेंड्री क्लब में शामिल होने पर होगी। SKY कोलकाता में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में बिना खाता खोले आउट हो गए थे, मगर चेन्नई में वह बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। सूर्यकुमार यादव के बल्ले से अगर आज 5 छक्के निकलते हैं तो वह T20I में 150 छक्के पूरा कर लेंगे और रोहित शर्मा के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बनेंगे।
T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। हिटमैन ने अपने करियर में खेले 159 मुकाबलों की 151 पारियों में 205 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं। वह वर्ल्ड क्रिकेट में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम 200 से अधिक T20I छक्के हैं।
रोहित के अलावा दो और ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम 150 से अधिक छक्के हैं। इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल और यूएई के मोहम्मद वसीम का नाम शामिल हैं।
सूर्यकुमार यादव के अलावा इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर भी आज 150 छक्कों का आंकड़ा छू सकते हैं। बटलर के नाम T20I में 148 छक्के हैं। वह 150 सिक्स के क्लब में शामिल होने से मात्र दो शॉट दूर हैं।
T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी-
रोहित शर्मा- 205
मार्टिन गप्टिल- 173
मोहम्मद वसीम- 158
निकोलस पूरन- 149
जोस बटलर- 148
सूर्यकुमार यादव- 145
सूर्यकुमार यादव ने अभी तक खेले 79 T20I खेले हैं जिसमें उन्होंने 40.15 की औसत और 167.53 के उम्दा स्ट्राइक रेट के साथ 2570 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 145 छक्कों के साथ 233 चौके लगाए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।