IND vs ENG Pitch Report, 2nd T20I: मैनचेस्टर की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज? आखिरी बार यहां इंग्लैंड ने बनाए थे 300 रन
India vs England Pitch Report, 2nd T20I: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरा टी20 मैनचेस्टर में खेला जाना है। आखिरी बार जब इंग्लैंड की टीम यहां खेली थी तो उन्होंने 300 रन का आंकड़ा पार किया था।

India vs England Pitch Report, 2nd T20I: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी शनिवार, 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाना है। सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। हालांकि उस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने दमखम दिखाया था। आयरलैंड दौरे पर फ्लॉप रही टीम इंडिया की बैटिंग यूनिट ने इंग्लैंड के खिलाफ 189 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसमें अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर का अर्धशतक शामिल था। उनके अलावा शिवम दुबे ने 21 गेंदों पर 42 रनों की कमाल की पारी खेली थी। भारतीय पारी खत्म होने के बाद बारिश ने ऐसी दस्तक दी कि मैच फिर शुरू ही नहीं हो पाया। मैनचेस्टर में भी आज बारिश का साया है, देखना होगा कि मैच पूरा हो पाएगा या नहीं। आईए एक नजर भारत बनाम इंग्लैंड पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-
IND vs ENG पिच रिपोर्ट
ओल्ड ट्रैफर्ड की पिचें आम तौर पर स्पिनरों और सीमरों, दोनों के लिए मददगार रही हैं क्योंकि यहां का उछाल दोनों को फायदा पहुंचाता है - लेकिन यहां बल्लेबाजी करना भी अच्छा हो सकता है, जैसा कि पिछले साल इंग्लैंड ने 2 विकेट पर 304 रन बनाकर दिखाया था (यह पहली बार था जब 'फ़ुल मेंबर' देशों के बीच किसी मैच में 300 रन बने थे)। हाल ही में यहां वुमेंस T20 वर्ल्ड कप हुआ था, फिर भी पिच एकदम नई है और उस पर थोड़ी घास भी छोड़ी गई है। टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग चुन सकती है।
मैनचेस्टर ओल्ड ट्रैफर्ड T20I आंकड़े
मैच- 13
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 4 (26.67%)
बाद में बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 6 (40.00%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 5 (33.33%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 5 (33.33%)
बिना नतीजे वाले मैच- 3 (23.08%)
हाईएस्ट स्कोर- 304/2
लोएस्ट स्कोर- 103
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 199/5
प्रति विकेट औसत रन- 27.05
प्रति ओवर औसत रन- 8.77
पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 144
इंग्लैंड प्लेइंग XI
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड स्क्वॉड
भारतीय टीम: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड टीम: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (डब्ल्यू), हैरी ब्रुक (सी), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


