IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

India vs England Pitch Report 5th T20I- इंडिया वर्सेस इंग्लैंड आज का मैच साउथहैंपटन में खेला जाना है। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा, वहीं टॉस साढ़े 6 बजे होगा।

हैरी ब्रूक और श्रेयस अय्यर

India vs England Pitch Report 5th T20I- इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज यानी शनिवार, 11 जुलाई को खेला जाना है। IND vs ENG टी20 साउथहैंपटन के द रोज बाउल मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज में 0-3 से पिछड़ रही टीम इंडिया आज साख की लड़ाई लड़ेगी। सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा था, जिसके बाद इंग्लैंड ने अगले तीन मैच जीतकर हैट्रिक लगाई। इंग्लैंड सीरीज में अजेय बढ़त बना चुका है। आज उनकी नजरें भारत का सूपड़ा साफ करने पर होगी। अगर आज इंग्लैंड जीतता है तो भारत आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में नंबर-1 का ताज भी खो देगा। आईए एक नजर भारत बनाम इंग्लैंड पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

IND vs ENG पिच रिपोर्ट

साउथहैंपटन का रोज बाउल मैदान इंग्लैंड के सबसे बड़े मैदानों में से एक है, और आमतौर पर मैदान के चारों ओर बाउंड्री का साइज एक जैसा होता है। भारत ने अपना पिछला T20I मैच चार साल पहले आराम से जीता था। इस सीजन में हैम्पशायर के छह घरेलू ब्लास्ट मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 174 है, जिसमें 173, 190 और 200 के कुल स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया गया। टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले बैटिंग चुन सकती है।

साउथहैंपटन स्टेडियम T20I रिकॉर्ड

मैच- 13

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 9 (69.23%)

टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 4 (30.77%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 4 (30.77%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 9 (69.23%)

हाईएस्ट टीम स्कोर- 248

लोएस्ट स्कोर- 79

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 158/4

एवरेज रन पर विकेट- 24.06

एवरेज रन पर ओवर- 8.49

एवरेज स्कोर पहले बैटिंग करते हुए- 179

साउथहैंपटन में भारत का रिकॉर्ड

इस मैदान पर भारत ने एकमात्र टी20 जुलाई 2022 में खेला था। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने हार्दिक पांड्या की तूफानी फिफ्टी के दम पर 198 रन बोर्ड पर लगाए थे। इस स्कोर का पीछा करते हुए मेजबान टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई थी और 148 के स्कोर पर सिमट गई थी। हार्दिक पांड्या ने ऑलराउंड परफॉर्मेंस देते हुए गेंदबाजी में भी 4 विकेट चटकाए थे। उन्हें इस मैच के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया था।

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड स्क्वॉड

इंडिया स्क्वॉड: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे

इंग्लैंड स्क्वॉड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग, लियाम डॉसन, सोनी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।