बदला इंडिया वर्सेस इंग्लैंड मैच का टाइम, जानें कितने बजे शुरू होगा तीसरा वनडे; फ्री में यहां देखें
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरा वनडे लॉर्ड्स में खेला जाना है। सीरीज 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में इस मैच का रोमांच चरम पर है। आईए भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे वनडे से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज 19 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाना है। यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। पहला वनडे भारत ने 6 विकेट से जीता था तो दूसरे मुकाबले को मेजबानों ने 4 विकेट से अपने नाम कर शानदार वापसी की थी। आज जो टीम जीतेगी वह सीरीज अपने नाम कर लेगी। इंडिया वर्सेस इंग्लैंड मैच की टाइमिंग में थोड़ा बदलाव है। दूसरा वनडे भारतीय समयानुसार 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुआ था, मगर लॉर्ड्स में खेले जाने वाला तीसरा वनडे 2 घंटे पहले शुरू हो जाएगा। आईए एक नजर भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे वनडे से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-
How To Watch IND vs ENG Today Match LIVE
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरा वनडे कब खेला जाएगा?
India vs England तीसरा वनडे आज यानी रविवार, 19 जुलाई को खेला जाएगा।
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरा वनडे कहां खेला जाएगा?
IND vs ENG 3rd ODI लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएग।
कितने बजे शुरू होगा इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरा वनडे मैच?
India vs England तीसरा वनडे भारतीय समयानुसार 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -शुभमन गिल और हैरी ब्रूक- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे।
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरे वनडे को टीवी पर कैसे देखें लाइव?
IND vs ENG 3rd ODI का लाइव टेलिकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
India vs England तीसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप जियोहॉटस्टार की ऐप और वेबसाइट के जरिए उठा सकते हैं।
फ्री में कैसे उठाएं इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरे वनडे का मचा?
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट मैचों का लाइव ब्रॉडकास्ट कवरेज सिर्फ DD स्पोर्ट्स पर DD फ्री डिश प्लेटफ\र्म पर उपलब्ध है।
भारत बनाम इंग्लैंड संभावित XI-
इंग्लैंड संभावित XI: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद
भारत संभावित XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड स्क्वॉड
इंडिया स्क्वॉड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (c), विराट कोहली, ईशान किशन (w), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, केएल राहुल, कुलदीप यादव, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव
इंग्लैंड स्क्वॉड: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (c), सैम करन, जोस बटलर (w), विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, ब्रायडन कार्स, टॉम बैंटन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, जोश टंग, लियाम डॉसन
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


