IND vs ENG Highlights: भारत ने वर्ल्ड कप में लगाई हार की हैट्रिक, इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री
India vs England Highlights: इंग्लैंड ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 भारत खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की है। भारत के सामने 289 रनों का लक्ष्य था। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरा मैच गंवाया है।
IND vs ENG Highlights: मेजबान भारत ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में हार की हैट्रिक लगा दी है। भारत को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बाद अब इंग्लैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी है। इंग्लैंड ने रविवार को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में चार रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने 289 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में भारत ने 6 विकेट गंवाकर 284 न जुटाए। भारत अंतिम ओवर में 14 रन ही बना सका। स्मृति मंधाना (94 गेंदों में 88), कप्तान हरमनप्रीत कौर (70 गेंदों में 70) और दीप्ति शर्मा (57 गेंदों में 50) की मेहनत पर पानी फिर गया। ऋचा घोष (8) और प्रतिका रावल (8) का बल्ला नहीं चला जबकि हरलीन देओल ने 24 रनों का योगदान दिया। अमजोत कौर 18 और स्नेह राणै 10 रन बनाकर नाबाद रहीं। इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। वहीं, भारत की अंतिम चार की राह और कठिन हो गई है।

इससे पहले, इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 288 रन जुटाए। हीथर नाइट (109) ने शतक जड़ा। उन्होंने 91 गेंदों का पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाया। वह रनआउट हुईं। ओपनर एमी जोन्स (56) ने अर्धशतक जमाया। कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने 38 और टैमी ब्यूमोंट ने 22 रनों का योगदान दिया। चार्लोट डीन 19 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत के लिए ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक शिकार किए। उन्होंने 10 ओवर में 51 रन देकर चार विकेट लिए। श्री चरण ने दो विकेट चटकाए। भारत अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। उसके खाते में सिर्फ चार अंक है। इंग्लैंड टीम 9 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
IND 284/6 (50 ओवर)
ENG 288/8 (50 ओवर)
IND vs ENG Live Score: मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। दीप्ति शर्मा पवेलियन लौट गई हैं। उन्हें सोफी एक्लेस्टोन ने 47वें ओवर में डंकले को कैच कराया। दीप्ति ने 57 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल हैं। भारत को अंतिम 12 गेंदों में 23 रन चाहिए। अमनजोत 8 और स्नेह राणा 2 रन बनाकर क्रीज पर रहैं। भारत को आखिरी ओवर में 14 रन चाहिए थे लेकन 9 ही बने।
IND vs ENG Live Score: दीप्ति शर्मा ने 55 गेंदों में अर्धशतक लगाया है। उन्होंने ब्रंट द्वारा डाले गए 46वें ओवर की तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर 17वां वनडे अर्धशतक कंप्लीट किया। वहीं, ब्रंट ने चौथी गेंद पर ऋचा घोष (10 गेंदों में 8) को पवेलियन भेज दिया। अमनजोत कौर बल्लेबाजी करने उतरी हैं। भारत को 24 गेंदों में जीत के लिए 32 रनों की जरूरत है।
IND vs ENG Live Score: भारत को स्मृति मंधाना के रूप में चौथा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज मंधाना शतक से चूक गईं। उन्होंने 94 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 88 रनों की पारी खेली। उन्हें लिन्सी स्मिथ ने 42वें ओवर में कैप्सी के हाथों लपकवाया। मंधाना ने दीप्ति (36*) के साथ चौथे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। दीप्ति का साथ देने आईं विकेटकीपर ऋचा घोष (1*) आई हैं। भारत को 48 गेंदों में 54 रनों की दरकार है।
IND vs ENG Live Score: मंधाना और दीप्ति शर्मा ने बखूबी मोर्चा संभाल रखा है। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 60 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है। मंधाना 87 और दीप्ति 30 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को आखिरी 10 ओवर में जीत के लिए 62 रनों की जरूरत है।
IND vs ENG Live Score: भारत को बड़ा झटका लगा है। कप्तान हरमनप्रीत कौर आउट हो गई हैं। उन्हें इंग्लैंड की कप्तान ब्रंट ने 31वें ओवर में अपना शिकार बनाया। हरमनप्रीत ने 70 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 70 रनों की पारी खेली। उन्होंने मंधाना (63*) के साथ तीसरे विकेट के लिए 125 रनों की पार्टनरशिप की।
IND vs ENG Live Score: सलामी बल्लेबाज मंधाना (54*) ने 59 गेंदों में फिफ्टी ठोकी है। यह उनके वनडे करियर की 34वीं फिफ्टी है। कप्तान हरमनप्रीत ने 54 गेंदों में अर्धशतक लगाया है। यह उनका 21वां वनडे अर्धशतक है।
IND vs ENG Live Score: भारत ने 20वें ओवर में जाकर 100 रनों का आंकड़ा पार किया है। मंधाना और हरमनप्रीत फिफ्टी की ओर बढ़ रही हैं। मंधाना ने 36 और हरमनप्रीत ने 35 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच 60 रनों से अधिक की साझेदारी हो चुकी है।
IND vs ENG Live Score: भारत ने पावरप्ले में दो विकेट गंवाकर 42 रन जोड़े। डीन ने दसवें ओवर की आखिरी गेंद पर हरलीन देओल (31 गेंदों में 24) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। मंधाना के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। मंधाना 32 गेंदों में 26 रन बना चुकी हैं। उनका साथ कप्तान हमरनप्रीत कौर (19 गेंदों में 21*) दे रही हैं।
IND vs ENG Live Score: भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब शुरुआत की है। प्रतिका रावल 17 गेंदों में 5 रन बनाकर अपना विसेट गंवा बैठीं। उन्हें लॉरेन बेल ने तीसरे ओवर में जोन्स के हाथों कैच कराया। मंधाना 9 और हरलीन देओल 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
IND vs ENG Live Score: भारतीय पारी का आगाज हो गया है। स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैं। इंग्लैंड के लिए पहला ओवर लॉरेन बेल ने डाला, जिसमें भारत को चार रन मिले।
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड का चौथा विकेट हीथर नाइट के रूप में गिरा है। उन्होंने 91 गेंदों में 15 चौकों और एक छक्के की बदौलत 109 रनों की पारी खेली। वह 45वें ओवर में रनआउट हुईं। नाइट ने 86 गेंदों में वनडे करियर का तीसरा शतक लगाया। यह उनका 300वां इंटरनेशनल मैच है। वहीं, श्री चरणी ने 46वें ओवर सोफिया डंकले (15) और दीप्ति ने 47वें ओवर में एलिस कैप्सी (2) का शिकार किया।
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड का तीसरा विकेट कप्तान नैट साइवर ब्रंट के रूप में गिरा है। उन्होंने 49 गेंदों में चार चौकों के जरिए 38 रन बनाए। ब्रंट को श्री चरणी ने 39वें ओवर में कप्तान हरमनप्रीत कौर को कैच लपकवाया। उन्होंने नाइट (85*) के साथ 113 रनों की साझेदारी की।
IND vs ENG Live Score: हीथर नाइट (52*) ने अर्धसतक जड़ दिया है। उन्होंने 33वें ओवर में चौका लगाकर 54 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। कंप्लीट किया। कप्तान नैट साइवर ब्रंट 25 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
IND vs ENG Live Score: दीप्ति ने इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया है। उन्होंने एमी जोन्स को 22वें ओवर में स्मृति मंधाना के हाथों कैच कराया। जोन्स ने 69 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें आठ चौके शामिल हैं।
IND vs ENG Live Score: ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर टैमी ब्यूमोंट को बोल्ड किया। ब्यूमोंट ने 43 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 22 रन बटोरे। उन्होंने एमी जोन्स के साथ 73 रनों की साझेदारी की।
IND vs ENG Live Score: भारतीय टीम पावर प्ले में खाली हाथ रही। इंग्लैंड ने शुरुआती 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 44 रन जोड़े। इंग्लैंड ने 11वें ओवर में पचास का आंकड़ा छुआ।
IND vs ENG Live Score: इंदौर मैच में टॉस हारने के बाद कप्तान हरमन को कोई अफसोस नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम पहले गेंदबाजी ही करना चाहती थी। भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है। बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स की जगह गेंदबाज रेणुका सिंह की एंट्री हुई है। इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में सोफी एक्लेस्टोन और लॉरेन बेल की वापसी हुई है।
भारत की प्लेइंग इलेवन: प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: एमी जोन्स (विकेटकीपर), टैमी ब्यूमोंट, हीथर नाइट, नैट साइवर ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, एम्मा लैम्ब, एलिस कैप्सी, चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिंसे स्मिथ, लॉरेन बेल।