हाइलाइट्स- 2 Jul 2025, 03:08:17 PM IST
नीतीश रेड्डी, आकाशदीप और वॉशिंगटन सुंदर को मौका
- 2 Jul 2025, 03:06:21 PM IST
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया
India vs England 2nd Test day 1 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच बुधवार (2 जुलाई) से बर्मिंघम में खेला जा रहा है। भारत ने एजबेस्टन में पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरे टेस्ट के पहले दिन 5 विकेट खोकर 310 रन बनाए। भारतीय टीम को नौवें ओवर में पहला झटका लगा। केएल राहुल 26 गेंद में दो रन बनाकर पवेलियन लौटे। क्रिस वोक्स ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। करुण नायर 50 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल शतक से चूक गए हैं। वह 107 गेंद में 87 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 42 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। नीतीश कुमार रेड्डी 6 गेंद में एक रन ही बना सके। पहले दिन का खेल खत्म होने तक रविंद्र जडेजा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत ने दूसरे टेस्ट में आकाशदीप, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में रखा। पिछले मैच का हिस्सा रहे साई सुदर्शन, जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर दूसरा टेस्ट नहीं खेल रहे हैं। इंग्लैंड की टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की थी और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।
india score: 310/5
2 Jul 2025, 11:28:04 PM IST
Ind vs Eng Live Score: तीसरे सेशन में भारत ने बटोरे 128 रन
Ind vs Eng Live Score: एजबेस्टन में दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारत ने पहले सेशन में 25 ओवर में 2 विकेट खोकर 98 रन बनाए। लंच के बाद दूसरे सेशन में टीम ने 28 ओवर में 84 रन बनाए और एक विकेट गंवाया। दिन के अंतिम सेशन में भारत ने 32 ओवर में दो विकेट खोकर 128 रन बनाए। जडेजा और गिल के बीच छठे विकेट के लिए 142 गेंद में 99 रन की साझेदारी हो चुकी है।
2 Jul 2025, 11:05:04 PM IST
Ind vs Eng Live Score: भारत ने पहले दिन बनाए 309 रन
Ind vs Eng Live Score: भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन 5 विकेट खोकर 309 रन बनाए हैं। भारतीय कप्तान शुभमन गिल 114 रन बनाकर नाबाद लौटे। रविंद्र जडेजा 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।
2 Jul 2025, 10:44:07 PM IST
Ind vs Eng Live Score: शुभमन गिल ने लगाया शतक
Ind vs Eng Live Score: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन शतक लगाया है। गिल ने 199 गेंद में 100 रन पूरे किए। अपनी पारी में वह 11 चौके लगा चुके हैं।
2 Jul 2025, 10:06:52 PM IST
Ind vs Eng Live Score: पहली पारी में भारत ने पूरे किए 250 रन
Ind vs Eng Live Score: भारतीय टीम ने 72वें ओवर में 250 रन पूरे कर लिए हैं। शुभमन गिल और रविंद्र जडेजा के बीच 40 रन की साझेदारी हो चुकी है।
2 Jul 2025, 09:40:44 PM IST
Ind vs Eng Live Score: भारत ने 67 ओवर में बनाए 238 रन
Ind vs Eng Live Score: भारतीय टीम ने 67 ओवर में 5 विकेट खोकर 238 रन बना लिए हैं। गिल 76 और जडेजा 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
2 Jul 2025, 09:18:49 PM IST
Ind vs Eng Live Score: भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी
Ind vs Eng Live Score: भारतीय टीम को नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में पांचवां झटका लगा है। क्रिस वोक्स ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। नीतीश एक रन ही बना सके।
2 Jul 2025, 09:15:08 PM IST
Ind vs Eng Live Score: ऋषभ पंत हुए आउट
Ind vs Eng Live Score: भारतीय टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत 42 गेंद में 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। शोएब बशीर ने उन्हें आउट किया।
2 Jul 2025, 08:58:06 PM IST
Ind vs Eng Live Score: शुभमन गिल ने लगाई फिफ्टी
Ind vs Eng Live Score: भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने 125 गेंद में अर्धशतक लगाया है। गिल ने पांच चौके लगाए हैं।
2 Jul 2025, 08:14:36 PM IST
Ind vs Eng Live Score: टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 182 रन
Ind vs Eng Live Score: भारतीय टीम ने 53 ओवर में तीन विकेट खोकर 182 रन बना लिए हैं। दूसरे सेशन में भारत ने 28 ओवर में 84 रन बनाए और एक विकेट गंवाया। शुभमन गिल 42 और ऋषभ पंत 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
2 Jul 2025, 07:46:39 PM IST
Ind vs Eng Live Score: यशस्वी जायसवाल ने शतक बनाने का मौका गंवाया
Ind vs Eng Live Score: सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 107 गेंद में 87 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके लगाए। बेन स्टोक्स ने उन्हें कैच आउट करवाया।
2 Jul 2025, 07:30:59 PM IST
Ind vs Eng Live Score: भारत ने पूरे 150 रन
Ind vs Eng Live Score: भारतीय टीम ने 43वें ओवर में 150 रन पूरे कर लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 85 और शुभमन गिल 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।
2 Jul 2025, 07:14:29 PM IST
Ind vs Eng Live Score: गेंद बदलने के लिए इंग्लैंड के खिलाड़ी परेशान
Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड के खिलाड़ी लंच के बाद पिछले कुछ ओवर्स से गेंद को बदलने के लिए अंपायर के पास जा रहे हैं लेकिन गेंद गेज में से आराम से निकल गई।
2 Jul 2025, 06:43:38 PM IST
Ind vs Eng Live Score: शुभमन गिल-यशस्वी जायसवाल ने पारी को संभाला
Ind vs Eng Live Score: शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के बीच तीसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी पनप रही है। भारत का स्कोर 115 के पार पहुंच गया है।
2 Jul 2025, 06:04:21 PM IST
Ind vs Eng Live Score: पहले सेशन में भारत ने गंवाए दो विकेट
Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। भारत ने लंच से पहले केएल राहुल (दो) और करूण नायर (31) के विकेट गंवाए। लंच के समय यशस्वी जायसवाल 62 और कप्तान शुभमन गिल एक रन बनाकर खेल रहे हैं। पहला टेस्ट जीतकर इंग्लैंड पांच मैचों की सीरीज में 1 -0 से आगे है। इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स और ब्रायडन कार्स ने विकेट लिए।
2 Jul 2025, 05:35:32 PM IST
Ind vs Eng Live Score: लंच तक भारत ने बनाए 98 रन
Ind vs Eng Live Score: भारत ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन के पहले सेशन में 25 ओवर में दो विकेट खोकर 98 रन बनाए हैं। टीम ने केएल राहुल और करुण नायर का विकेट गंवाया है। यशस्वी अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं।
2 Jul 2025, 05:31:06 PM IST
Ind vs Eng Live Score: भारत का दूसरा विकेट गिरा
Ind vs Eng Live Score: भारतीय टीम ने लंच से ठीक पहले करुण नायर का विकेट गंवा दिया है। करुण नायर ने 50 गेंद में 31 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके लगाए।
2 Jul 2025, 05:20:50 PM IST
Ind vs Eng Live Score: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक
Ind vs Eng Live Score: यशस्वी जायसवाल ने 59 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने टंग के खिलाफ लगातार गेंदों पर दो चौके लगाकर फिफ्टी पूरी की।
2 Jul 2025, 04:51:35 PM IST
Ind vs Eng Live Score: भारत का स्कोर 50 के पार पहुंचा
Ind vs Eng Live Score: भारतीय टीम ने 16वें ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और करुण नायर के बीच 40 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।
2 Jul 2025, 04:35:09 PM IST
Ind vs Eng Live Score: भारत ने 13 ओवर में बनाए 37 रन
Ind vs Eng Live Score: भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट मैच के पहले सेशन में 13 ओवर में एक विकेट खोकर 37 रन बनाए हैं। करुण नायर और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं।
2 Jul 2025, 04:16:33 PM IST
Ind vs Eng Live Score: सलामी बल्लेबाज केएल राहुल हुए आउट
Ind vs Eng Live Score: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल पवेलियन लौट गए हैं। क्रिस वोक्स ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। भारत को 15 के स्कोर पर पहला झटका लगा। राहुल के आउट होने के बाद करुण नायर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
2 Jul 2025, 04:05:02 PM IST
IND vs ENG LIVE Score: शुरुआती ओवर् में भारत की धीमी शुरुआत
Ind vs Eng Live Score: भारत ने तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच में धीमी शुरुआत की है। भारत ने सात ओवर में बिना विकेट गंवाए 14 रन बनाए हैं। पिछले मैच में पहली पारी में भारत ने इतने ही ओवर में 26 रन बटोरे थे।
2 Jul 2025, 03:40:56 PM IST
IND vs ENG LIVE Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू
IND vs ENG LIVE Score: यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पारी की शुरुआत के लिए क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों ने पिछले मैच की पहली पारी में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी।
2 Jul 2025, 03:35:56 PM IST
IND vs ENG LIVE Score: साई सुदर्शन और शार्दुल ठाकुर हुए ड्रॉप
IND vs ENG LIVE Score: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में साई सुदर्शन और शार्दुल ठाकुर को टीम में नहीं चुना गया है। उनकी जगह ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।
2 Jul 2025, 03:16:09 PM IST
IND vs ENG LIVE Score: टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन
IND vs ENG LIVE Score: भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
2 Jul 2025, 03:14:27 PM IST
IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन
IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर
2 Jul 2025, 03:08:17 PM IST
नीतीश रेड्डी, आकाशदीप और वॉशिंगटन सुंदर को मौका
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में अहम बदलाव किए हैं। जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। उनकी जगह पर आकाशदीप एजबेस्टन टेस्ट खेलेंगे। इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है।
2 Jul 2025, 03:06:21 PM IST
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया
एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव किए हैं। जसप्रीत बुमराह यह मैच नहीं खेल रहे हैं।
2 Jul 2025, 01:54:57 PM IST
IND vs ENG LIVE Score: जो रूट के निशाने पर एक और रिकॉर्ड
जो रूट के नाम टेस्ट क्रिकेट में 102 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। अगर वे एक और अर्धशतक बना लेंगे तो जैक कैलिस और रिकी पोंटिंग की बराबरी कर लेंगे, जिन्होंने 103-103 बार 50 प्लस स्कोर टेस्ट में बनाया हुआ है। सचिन तेंदुलकर ने 119 बार ये कमाल किया हुआ है।
2 Jul 2025, 01:28:53 PM IST
IND vs ENG LIVE Score: जडेजा बने हुए हैं भारत की मुसीबत
रविंद्र जडेजा टीम इंडिया के लिए मुसीबत बने हुए हैं। गेंदबाज के तौर पर पिछले 4 टेस्ट मैचों में उनका औसत 78 है। 110 ओवर में उनको सिर्फ 5 विकेट मिले हैं। अगर ऐसा ही खराब प्रदर्शन जारी रहा तो एजबेस्टन में भारत की मुश्किलें कम नहीं होंगी।
2 Jul 2025, 12:53:47 PM IST
IND vs ENG live score: एजबेस्टन है इंग्लैंड का किला
भारत ने पिछले आठ मैचों में यहां 7 मुकाबले हारे हैं और एक मैच ड्रॉ रहा है। एजबेस्टन में कोई टेस्ट मैच भारत ने नहीं जीता है। इंग्लैंड ने भी अपने गढ़ माने जाने वाले इस मैदान पर पिछले पांच टेस्ट में से तीन हारे हैं। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होगा।
2 Jul 2025, 12:29:28 PM IST
IND vs ENG live score: भारत करना चाहेगा पलटवार
भारतीय क्रिकेट टीम दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करना चाहेगी और सीरीज में बराबरी हासिल करने के इरादे से उतरेगी। हालांकि, अगले पांच दिन भारत को अच्छा खेल दिखाना होगा। पहले मैच में टीम पांच शतक लगाने के बावजूद हार गई थी।
2 Jul 2025, 11:36:03 AM IST
IND vs ENG live score: इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर
2 Jul 2025, 10:57:07 AM IST
IND vs ENG live score: साढ़े 3 बजे से शुरू होगा मैच
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम में सुबह 11 बजे से खेला जाएगा, लेकिन उस समय भारत में दोपहर के साढ़े 3 बजे होंगे।
2 Jul 2025, 10:15:07 AM IST
IND vs ENG live score: पिच होगी बल्लेबाजी के अनुकूल
पिछले 10 टेस्ट मैचों के रिकॉर्ड को देखें तो यहां पहली पारी का औसत स्कोर 350 रनों के आसपास है, जो दर्शाता है कि यहां बल्लेबाजों को अच्छी खासी मदद मिलती है। बल्लेबाज यहां हावी रह सकते हैं।
2 Jul 2025, 09:30:09 AM IST
IND vs ENG live score: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट
IND vs ENG live score: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला बुधवार से बर्मिंघम में खेला जाएगा। इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है। इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है लेकिन भारतीय टीम अभी तक अपनी प्लेइंग इलेवन फाइनल नहीं कर सकी है।