Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़India vs England Final in U19 World Cup 2026 Aaron Georg Shines Chased highest target in history Afghanistan Semifinal
भारत की U19 वर्ल्ड कप फाइनल में धमाकेदार एंट्री, चेज किया इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट

भारत की U19 वर्ल्ड कप फाइनल में धमाकेदार एंट्री, चेज किया इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट

संक्षेप:

India U19 World Cup 2026 Final: भारत ने अफगानिस्तान को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है। आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ऐतिहासिक टारगेट चेज किया।

Feb 04, 2026 08:46 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी है। भारत ने बुधवार को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान को सात विकेट से रौंदा। अफगानिस्तान ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 311 रनों का विशाल टारगेट दिया। भारत ने 41.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर जीत हासिल की और इतिहास रच डाला। भारत ने ना सिर्फ U19 वर्ल्ड कप बल्कि अपने यूथ वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया है। भारत ने न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। न्यूजीलैंड ने 2006 में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ 305 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। बता दें कि भारत से पहले किसी भी टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में 250 का टारगेट भी चेज नहीं किया था। भारत की अब फाइनल में 6 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ंत होगी, जिसने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से शिकस्त दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एरोन जॉर्ज ने खेली शानदार शतकीय पारी

अफगानिस्तान के खिलाफ ओपनर एरोन जॉर्ज प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 103 गेंदों में 115 रनों की शतकीय पारी खेली। उनके बल्ले से 15 चौके और दो छक्के निकले। लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने जॉर्ज के साथ पहले विकेट के लिए 90 रन जोड़े। सूर्यवंशी ने 33 गेंदों में 68 रन बटोरे और दसवें ओवर में पवेलियन लौटे। उन्होंने 9 चौके और चार छक्के जमाए। जॉर्ज ने कप्तान आयुष म्हात्रे (59 गेंदों में 62) के साथ दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की दमदार पार्टनरशिप की। आयुष ने पांच चौके और चार छक्के लगाए। वह 27वें ओवर में आउट हुए। जॉज ने विहान मल्होत्रा के संग तीसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की और अफगानिस्तान की हार पर मुहर लगाई। वह 40वें ओवर में लौटे। विहान ने 47 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाए, जिसमें तीन चौके हैं। अफगानिस्तान के लिए नूरिस्तानी उमरजई दो और वहीदुल्लाह जादरान ने दो विकेट लिए। भारत ने 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई है। भारत टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। उसने अब तक पांच खिताब जीते हैं।

ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के खिलाफ रचा कीर्तिमान, टूटा शुभमन का रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ पहली बार 300 प्लस रन

इससे पहले, अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट पर 310 रन बनाए। अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार किसी टीम ने भारत के खिलाफ 300 प्लस रन जुटाए। फैसल शिनोजादा और उजेरुल्लाह नियाजई के शानदार शतकों की बदौलत अफगानिस्तान ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। शिनोजादा 93 गेंद में 110 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जबकि नियाजई ने 86 गेंद में नाबाद 101 रन की पारी खेली। भारतीय गेंदबाज नियमित अंतराल पर विकेट झटकने में संघर्ष करते दिखे। उस्मान सादत (39) और खालिद अहमदजई (31) की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए 53 रन जोड़े। तेज गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन ने 13वें ओवर में खालिद के रूप में पहला विकेट लिया।

ये भी पढ़ें:विल ने तोड़ा वैभव का रिकॉर्ड, देखें U19 वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने वाले प्लेयर

शिनोजादा-नियाजई के बीच बड़ी साझेदारी

इसके बाद, शिनोजादा ने सादत के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े, जिससे अफगानिस्तान बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा था। हालांकि, स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर कनिष्क चौहान ने 25वें ओवर की शुरुआत में भारत के लिए दूसरा विकेट लिया। उनकी गेंद पर सादत लॉन्ग ऑफ पर कैच आउट हुए। सादत ने 70 गेंद खेलकर 39 रन बनाए। सदात के आउट होने के बाद शिनोजादा को नियाजई के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला और दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 130 गेंद में 148 रन की बड़ी साझेदारी निभाई। शिनोजादा ने अपनी पारी के दौरा 15 चौके लगाए जबकि नियाजई ने 12 बार गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया और दो सिक्स ठोके।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।