बदल गई IND vs ENG मैच की टाइमिंग, जानें आज कितने बजे शुरू होगा 5वां टी20
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5वां टी20 आज साउथहैंप्टन में खेला जाना है। 0-3 से सीरीज में पिछड़ रही टीम इंडिया आज साख बचाने उतरेगी। 5वें टी20 की टाइमिंग में बदलाव है। आईए जानते हैं कितने बजे मैच शुरू होगा।

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला आज यानी शनिवार, 11 जुलाई को खेला जाना है। IND vs ENG 5वां टी20 के टाइमिंग में बदलाव है। 0-3 से सीरीज गंवा चुकी टीम इंडिया आज मेजबानों के खिलाफ साख बचाने उतरेगी। अगर आज भी भारत को हार का सामना करना पड़ता है तो सीरीज में उनका 0-4 से सूपड़ा साफ होगा। वहीं आईसीसी टी20 रैंकिंग में 4 साल से चली आ रही लंबी बादशाहत भी छिन जाएगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत अभी तक यूके टूर पर एक भी मैच नहीं जीत पाई है। आयरलैंड के खिलाफ इससे पहले भारत को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। आईए एक नजर भारत बनाम इंग्लैंड मैच से जुड़ी अहम जानकारियों पर डालते हैं-
How To Watch IND vs ENG Live Telecast Free
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पांचवां टी20 कब खेला जाएगा?
India vs England पांचवां टी20 आज यानी शनिवार, 11 जुलाई को खेला जाएगा।
IND vs ENG 5th T20I कहां खेला जाएगा?
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पांचवां टी20 साउथहैंप्टन के द रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
India vs England पांचवां टी20 आज कितने बजे शुरू होगा?
IND vs ENG 5th T20I भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे ही शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे।
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पांचवां टी20 फ्री में कैसे देखें लाइव?
भारतीय फैंस DD स्पोर्ट्स पर इंडिया बनाम इंग्लैंड क्रिकेट मैच लाइव देख सकते हैं। हालांकि, फ्री लाइव टेलीकास्ट सिर्फ उन दर्शकों के लिए उपलब्ध है जो DD फ्री डिश और टेरेस्ट्रियल नेटवर्क के जरिए चैनल एक्सेस कर रहे हैं। ब्रॉडकास्टिंग राइट्स की पाबंदियों के कारण यह एयरटेल, टाटा प्ले, या डिश टीवी जैसे प्राइवेट DTH प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है।
IND vs ENG 5th T20I की लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी पर कैसे देखें लाइव?
India vs England पांचवें टी20 का मजा आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर उठा सकते हैं। वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग दो प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार और सोनी लिव पर होगी। आप कहीं भी भारत बनाम इंग्लैंड मैच लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा लाइव स्कोर और मैच से जुड़ी अहम जानकारियों के लिए लाइवहिंदुस्तान के क्रिकेट पेज पर विजिट कर सकते हैं।
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड स्क्वॉड
इंडिया स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे
इंग्लैंड स्क्वॉड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


