मैनचेस्टर में कैसी हो प्लेइंग XI?  गौतम गंभीर और शुभमन गिल को सुननी चाहिए रहाणे की सलाह

मैनचेस्टर में कैसी हो प्लेइंग XI? गौतम गंभीर और शुभमन गिल को सुननी चाहिए रहाणे की सलाह

संक्षेप:

अजिंक्य रहाणे ने कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैंच में एक अतिरिक्त गेंदबाज को खिलाए जाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मैच या सीरीज जीतने के लिए 20 विकेट लेने जरूरी होते हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि अतिरिक्त गेंदबाज के तौर पर स्पिनर रखा जाए या पेसर।

Jul 18, 2025 10:40 am ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारतीय टीम से बाहर चल रहे सीनियर बैटर अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए अहम सलाह दी है। उन्होंने मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने की गुजारिश की है। उन्होंने मौजूदा सीरीज के बाकी दो मैचों के लिए टीम में एक अतिरिक्त गेंदबाज को शामिल करने की सलाह दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अजिंक्य रहाणे अभी इंग्लैंड में हैं और उन्होंने भारतीय टीम में वापसी की उम्मीदें नहीं छोडी हैं। 2020-21 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी कप्तानी में भारत को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत दिलाई थी। तब विराट कोहली व्यक्तिगत वजहों से लौट आए थे और उनकी अनुपस्थिति में रहाणे ने कप्तानी की थी।

लीड्स के हेडिंग्ले के हुए पहले टेस्ट में हार के बाद भारत ने प्लेइंग इलेवन में विशेषज्ञ गेंदबाजों की जगह ऑलराउंडरों को ठूस-ठूसकर भरा है। लॉर्ड्स टेस्ट में उसके पास नौवें नंबर तक ऑलराउंडरों के रूप में बल्लेबाज थे फिर भी टीम 193 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी थी।

read moreये भी पढ़ें:
मैनचेस्टर में भारत के आंकड़े डराने वाले, आज भी दर्द देता है ये शर्मनाक रिकॉर्ड

लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की हार हुई लेकिन रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार ने उपयोगी योगदान दिया था। इस वजह से भारत के लिए इनको ड्रॉप करना मुश्किल हो रहा है।

अजिंक्य रहाणे ने कहा कि मैच में 20 विकेट लेने के लिए भारत को एक अतिरिक्त गेंदबाज की जरूरत है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि अतिरिक्त विशेषज्ञ गेंदबाज के तौर पर किसी स्पिनर को शामिल किया जाना चाहिए या किसी तेज गेंदबाज को।

रहाणे ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि चौथे और पांचवें दिन बल्लेबाजी करना थोड़ा कठिन होता है। रन बनाना बहुत आसान नहीं होता। हां, इंग्लैंड ने वाकई अच्छी गेंदबाजी की। लेकिन मुझे लगता है कि भारत पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करने का मौका चूक गया। अब आगे भारत को एक एक्स्ट्रा गेंदबाज खिलाना चाहिए क्योंकि अगर आप टेस्ट मैच या सीरीज जीतना चाहते हैं तो आपको 20 विकेट लेने होंगे।’

read moreये भी पढ़ें:
स्टोक्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना होगा पंत का सपना, इस मामले में बनेंगे नंबर-1

इंग्लैंड दौरे पर भारत अब तक सिर्फ 3 विशुद्ध गेंदबाजों के साथ खेल रहा है। उनके अलावा ऑलराउंडरों पर जोर दिया गया है। लॉर्ड्स टेस्ट में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ही विशेषज्ञ गेंदबाज थे। उनके अलावा रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी ने गेंदबाजी की कमान संभाली और तीनों ही ऑलराउंडर हैं। इनमें जडेजा तो मौजूदा दौर में भारत ही नहीं दुनिया के श्रेष्ठ ऑलराउंडरों में हैं जो गेंद से कमाल करने के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल करते आए हैं।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |