India vs England 4th T20I: कौन जीता कल का मैच, हैरी ब्रूक ने मचाई तबाही; भारत के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
India vs England 4th T20I Who Won Yesterday match- हैरी ब्रूक की तूफानी पारी के दम पर इंग्लैंड ने चौथे टी20 में भारत को 9 विकेट से रौंदकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाई। फिल सॉल्ट ने भी शानदार फिफ्टी जड़ी।

India vs England 4th T20I Who Won Yesterday match- इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार, 9 जुलाई की रात ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला गया था। इस मैच में हैरी ब्रूक की अगुवाई वाली मेजबान टीम ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज में अजेय बढ़त बनाई। 2-0 से सीरीज में आगे चल रही इंग्लैंड की टीम ने चौथा टी20 जीतकर 3-0 से सीरीज को अपने नाम किया। 5वां और आखिरी टी20 शनिवार 11 जुलाई को साउथहैंप्टन में खेला जाना है। चौथे टी20 में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए श्रेयस अय्यर की शानदार पारी के दम पर मेजबानों के सामने 159 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर को इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट की कमाल की पारियों के दम पर 13.5 ओवर में ही 9 विकेट रहते चेज कर लिया।
फिल सॉल्ट और हैरी ब्रूक ने खोले धागे
159 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। पहले दो ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 7 रन था। तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने 6 छक्के जरूर खाए, मगर इस दौरान वह जोस बटलर का विकेट चटकाने में कामयाब रहे। तीसरे ओवर के बाद इंग्लैंड 1 विकेट के नुकसान पर 22 रन था। फिल सॉल्ट स्ट्रगल कर रहे थे। पहली 9 गेंदों पर वह 1 रन भी नहीं बना पाए थे। फिर चौथे ओवर में प्रिंस यादव की नो बॉल पर उन्होंने एक्सट्रा कवर के ऊपर से चौका लगाकर खाता खोला। सॉल्ट इसके बाद नहीं रुके। उन्होंने प्रिस को अगली दो गेंदों पर भी बैक टू बैक चौके लगाए।
वहीं हैरी ब्रूक ने अपनी पारी की दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाकर इंटेंशन साफ कर दी थी। मगर पावरप्ले के बाद उन्होंने असली तबाही मचाई। वॉशिंगटन सुंदर के 8वें ओवर में उन्होंने तीन चौके और एक गगनचुंबी छक्का लगाया। ब्रूक इसके बाद नहीं रुके। उन्होंने महज 21 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की और अंत तक नाबाद रहे। 35 गेंदों पर उन्होंने 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 79 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 225.71 का रहा।
वहीं फिल सॉल्ट 42 गेंदों पर 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से 59 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड ने यह मैच 9 विकेट और 37 गेंदें शेष रहते जीता।
इंग्लैंड ने बनाए कई रिकॉर्ड
- यह पहली बार है जब इंग्लैंड ने दो या उससे ज्यादा मैचों की बाइलेटरल T20I सीरीज में भारत को हराया है। भारत ने पिछले छह में से पांच सीरीज जीती हैं, जबकि एक ड्रॉ रही थी।
- हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट के बीच 146 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। यह भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है।
- भारत यह मैच 37 गेंदें शेष रहते हारा। 150 से अधिक रनों की चेज में भारत की यह सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते हुए बड़ी हार है।
- सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते हुए भारत की यह तीसरी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले टीम इंडिया को 2008 में ऑस्ट्रेलिया ने 52 तो 2025 में 40 गेंदें शेष रहते हराया था।
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड चौथा टी20 संक्षिप्त स्कोर: भारत 158/7 (श्रेयस अय्यर 80*; जोफ्रा आर्चर 2-20, जोश टंग 2-36) इंग्लैंड से 13.5 ओवर में 159/1 (हैरी ब्रूक 79*, फिल साल्ट 59*; अर्शदीप सिंह 1-41) से 9 विकेट से हार गया।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


