2 घंटे देर से शुरू होगा India vs England दूसरा ODI मैच, जानिए कहां देख सकते हैं मैच को LIVE?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

India VS England दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच 2 घंटे देर से शुरू होगा। पहला वनडे मैच दोपहर को साढ़े 3 बजे से शुरू हुआ था, लेकिन तीसरा मुकाबला थोड़ा देर से शुरू होगा। आप LIVE Streaming कहां देख सकते हैं? जान लीजिए।

IND vs ENG

India vs England ODI Match LIVE Streaming: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच आज कार्डिफ में खेला जाना है। पहले मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में शुभमन गिल एंड कंपनी इस सीरीज पर इसी मैच के बाद कब्जा करना चाहेगी, जबकि मेजबान टीम बराबरी की तलाश में होगी। ऐसे में मैच के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। हालांकि, फैंस को पहले ये जान लेना चाहिए कि इस मैच की टाइमिंग क्या है? क्योंकि यह मैच पिछले मैच की तरह साढ़े 3 बजे शुरू नहीं होगा। आप ये भी जान लीजिए कि इस मैच को आप कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं।

India vs England 2nd ODI मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा ODI मैच कार्डिफ के सोफिया गार्डेंस में आज यानी गुरुवार 16 जुलाई को खेला जाएगा।

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरा वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?

India vs England ODI Series का दूसरा मुकाबला लोकल टाइम के अनुसार दोपहर को एक बजे शुरू होगा, लेकिन उस समय भारत में शाम को साढ़े 5 बजे होंगे। पहला मुकाबला भारत के समय के हिसाब से साढ़े 3 बजे शुरू हुआ था, लेकिन दूसरा वनडे मैच दो घंटे देर से यानी साढ़े 5 बजे शुरू होगा। टॉस की बात करें तो दोनों टीमों के कप्तान शुभमन गिल और हैरी ब्रूक लोकल टाइम के अनुसार दोपहर को एक बजे मैदान पर होंगे। उस समय भारत में शाम के साढ़े 5 बजे होंगे।

India vs England 2nd ODI Match की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

अगर आप इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरे ODI मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सोनी लिव ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी। जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर आप इस मैच की लाइव और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग देख सकते हैं, जहां हिंदी और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में इस मैच की आप कमेंट्री का मजा उठा सकते हैं।

IND vs ENG 2nd ODI मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?

अगर आप भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले को टीवी पर लाइव देखना चाहते हैं तो इसके लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क नहीं, बल्कि सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क का रुख करना होगा। टीवी के राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। सोनी के ही अलग-अलग चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री आपको सुनने को मिलेगी।

वहीं, अगर आप इंडिया वर्सेस इंग्लैंड वनडे सीरीज से जुड़ी दिलचस्प खबरें पढ़ना चाहते हैं या इंडिया वर्सेस इंग्लैंड ODI सीरीज का लाइव स्कोरकार्ड देखना चाहते हैं या फिर क्रिकेट से जुड़ी अन्य खबरों में आपकी दिलचस्पी है तो आप लाइव हिन्दुस्तान के क्रिकेट सेक्शन को फॉलो कर सकते हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।