ये है India vs England 1st ODI मैच की टाइमिंग, LIVE Streaming का पता भी कर लीजिए नोट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

India vs England 1st ODI LIVE Streaming: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला वनडे मैच आज बर्मिंघम में खेला जाना है। इस मैच की टाइमिंग इंडिया के अनुसार क्या है और आप इस मैच को कैसे लाइव देख सकते हैं? ये जान लीजिए। 

India vs England ODI Live Streaming

India vs England 1st ODI LIVE Streaming: इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज से 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज शुरू हो रही है। टी20 सीरीज की शर्मनाक हार को पीछे छोड़कर भारतीय टीम अब वनडे सीरीज में इंग्लैंड से दो-दो हाथ करने उतरेगी। टी20 मैचों की टाइमिंग में बहुत अलग थी, जबकि वनडे मैचों की टाइमिंग का हाल भी कुछ ऐसा ही है। आप जान लीजिए कि इंडिया के टाइम के अनुसार पहले वनडे मैच की टाइमिंग क्या है और आप इस मैच को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं।

कब और कहां खेला जाएगा पहला इंडिया वर्सेस इंग्लैंड वनडे मैच?

इंडिया और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में आज यानी मंगलवार 14 जुलाई को खेला जाएगा।

इंडिया की टाइमिंग के अनुसार कितने बजे शुरू होगा इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला वनडे मैच?

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहले वनडे इंटरनेशनल मैच की टाइमिंग की बात करें तो लोकल टाइम के अनुसार मैच सुबह 11 बजे शुरू होगा, लेकिन उस समय भारत में दोपहर के साढ़े 3 बजे होंगे। दोनों टीमों के कप्तान शुभमन गिल और हैरी ब्रूक लोकल टाइम के अनुसार सुबह साढ़े 10 बजे मैदान पर उतरेंगे। उस समय भारत में दोपहर के 3 बज रहे होंगे।

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

अगर आप भी इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग अपने स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्ट टीवी या लैपटॉप या कम्प्यूटर पर देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जियोहॉटस्टार का ऐप या वेबसाइट का एक्सेस चाहिए होगा। जियोहॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी, जबकि हॉटस्टार की वेबसाइट पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का लुत्फ आप हिंदी और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में उठा सकते हैं।

India vs England 1st ODI Match का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

अगर आप सोच रहे हो कि जब लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर हो रही है तो लाइव टेलीकास्ट भी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, तो आप गलत है। दरअसल, टीवी ब्रॉडकास्टिंग के राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। सोनी के ही अलग-अलग चैनलों पर इस वनडे सीरीज के मैचों का लाइव टेलीकास्ट देखा जा सकता है। यहां भी आप हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई और भाषाओं में कमेंट्री सुन पाएंगे।

वहीं, अगर आप इंडिया वर्सेस इंग्लैंड ODI सीरीज से जुड़ी दिलचस्प खबरें पढ़ना चाहते हैं या इंडिया वर्सेस इंग्लैंड वनडे इंटरनेशनल सीरीज का लाइव स्कोरकार्ड देखना चाहते हैं या फिर क्रिकेट से जुड़ी अन्य खबरों में आपकी दिलचस्पी है तो आप लाइव हिन्दुस्तान के क्रिकेट सेक्शन (क्रिकइट) को फॉलो कर सकते हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।