
INDW vs BANW Highlights: बारिश के कारण मुकाबला हुआ रद्द, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत
India Women vs Bangladesh Women: भारत और बांग्लादेश के बीच महिला विश्व कप 2025 का 28वां मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है। भारत का अगला मुकाबला सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा।
INDW vs BANW womens world cup 2025 Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच रविवार को यहां खेला जा रहा आईसीसी महिला विश्व कप मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बारिश से प्रभावित हुए मुकाबले में निर्धारित 27 ओवर में 9 विकेट खोकर 119 रन बनाए। बारिश के कारण दो बार मिलाकर चार घंटे से अधिक समय तक खेल रुका रहा जिसके कारण पहले इसे 43 और फिर 27 ओवर का कर दिया गया। भारतीय पारी के दौरान जब तीसरी बार बारिश के कारण खेल रुका तो फिर शुरू नहीं हो पाया। बांग्लादेश के 126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने महज औपचारिकता के इस मैच में 8.4 ओवर में बिना विकेट खोए 57 रन बना लिए थे। बारिश के कारण जब मैच रद्द किया गया तब स्मृति मंधाना 34 जबकि अमनजोत कौर 15 रन बनाकर खेल रहीं थी।

भारत पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुका था और उसका चौथे स्थान पर रहना तय था जबकि बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। भारत सेमीफाइनल में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। बांग्लादेश की ओर से शर्मिन अख्तर सबसे सफल बल्लेबाजी रहीं जिन्होंने 53 गेंद में चार चौकों से 36 रन बनाए। उनके अलावा शोभना मोस्तरी (26) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाईं।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत को स्मृति और अमनजोत ने अच्छी शुरुआत दिलाई। प्रतिका रावल के क्षेत्ररक्षण करते हुए दाएं टखने और घुटने में चोट लगा बैठने के कारण अमनजोत ने पारी का आगाज किया। अमनजोत ने तीसरे ओवर में मारूफा अख्तर पर पारी का पहला चौका जड़ा जबकि अगले ओवर में स्मृति ने निशिता अख्तर पर चार चौके मारकर तेवर दिखाए और फिर नाहिदा अख्तर की गेंद को भी बाउंड्री पर भेजा। स्मृति ने नाहिदा पर चौके के साथ सातवें ओवर में भारत का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया लेकिन थोड़ी देर बाद बारिश आ गई और मैच रद्द करना पड़ा।
इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद बारिश आ गई और निर्धारित समय से दो घंटे बाद जब मैच शुरू हुआ तो इसे 43 ओवर का कर दिया गया। रेणुका ने पहले ओवर की अंतिम गेंद पर सुमैया अख्तर (02) को श्री चरणी के हाथों कैच करा दिया। सलामी बल्लेबाज रूबिया हैदर (13) और शर्मिन ने इसके बाद पारी को संभाला। शर्मिन ने चौथे ओवर में रेणुका पर पारी का पहला चौका जड़ा और फिर अमनजोत की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए।
रूबिया ने नौवें ओवर में रेणुका पर चौका मारा लेकिन इसी ओवर में श्री चरणी ने शॉर्ट थर्ड पर शर्मिन का कैच टपका दिया। दीप्ति शर्मा ने अगले ओवर में रूबिया को हरलीन देओल के हाथों कैच कराके बांग्लादेश को दूसरा झटका दिया। इसके बाद बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा जो दो घंटे से अधिक समय बाद दोबारा शुरू हुआ और इस बार मैच को 27 ओवर का कर दिया गया।
बांग्लादेश की बल्लेबाज खेल दोबारा शुरू होने पर रन बनाने के लिए जूझती दिखीं। श्री चरणी ने निगार सुल्ताना को रन आउट करने का मौका गंवाया लेकिन बांग्लादेश की कप्तान इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाईं और 24 गेंद में नौ रन बनाने के बाद अंतत: रन आउट हो गईं। मोस्तरी ने 19वें ओवर में दीप्ति पर चौके के साथ बाउंड्री के सूखे को खत्म किया और फिर इस ऑफ स्पिनर के अगले ओवर में लगातार दो चौके मारे।
इस बीच 21वें ओवर में क्षेत्ररक्षण करते हुए प्रतिका चोटिल हो गईं और उन्हें लड़खड़ाते हुए बाहर जाना पड़ा। राधा ने मोस्तरी को हरलीन के हाथों कैच कराके बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया जबकि अमनजोत कौर ने शोर्ना अख्तर (02) को बोल्ड किया। राधा ने नाहिदा अख्तर (03) को भी बोल्ड किया। राबिया खान (03) ने राधा की गेंद पर दो रन के साथ 24वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया। श्री चरणी ने शर्मिन को स्थानापन्न खिलाड़ी अरुंधति रेड्डी के हाथों कैच कराया जबकि राधा ने राबिया को बोल्ड करके तीसरा विकेट हासिल किया। भारत की स्टार क्रिकेटर प्रतिका रावल बांग्लादेश की पारी के दौरान बुरी तरह चोटिल हुईं। गेंद पड़कने के दौरान उनका टखना मुड़ा और वह खिलाड़ियों की मदद से बाहर गईं।
india vs Bangladesh Highlights-
IND vs BAN Live Score: भारत और बांग्लादेश के बीच रविवार को खेला जा रहा आईसीसी महिला विश्व कप मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले।
IND vs BAN Live Score: भारत और बांग्लादेश के बीच जारी मैच बारिश के कारण फिर रुक गया है। भारत ने बिना विकेट गंवाए 8.4 ओर में 57 रन बना लिए हैं।
IND vs BAN Live Score: अमनजोत और मंधाना ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच 40 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है।
IND vs BAN Live Score: भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल चोट लगने के कारण बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नहीं उतरी हैं। उनकी जगह स्मृति मंधाना के साथ अमनजोत आईं हैं।
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश ने 27 ओवर में 9 विकेट खोकर 119 रन बनाए। राधा ने 4 विकेट लिए।
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश ने आठवां विकेट गंवा दिया है। राधा यादव ने रबाया खान को आउट करके तीसरी सफलता हासिल की।
IND vs BAN Live Score: भारत के खिलाफ मुकाबले में बांग्लादेश ने सात विकेट गंवा दिए हैं। शर्मिन 53 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुईं। श्री को पहली सफलता मिली।
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश की टीम ने 94 के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवा दिया है। शोरन तीन गेंद में दो रन ही बना सकी।
IND vs BAN Live Score: भारत की सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में गेंद रोकने के प्रयास में चोटिल हो गईं हैं। उनका टखना बुरी तरह से मुड़ा है।
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश की कप्तान सुल्ताना 9 के स्कोर पर रन आउट हो गईं हैं। राधा यादव के डायरेक्ट थ्रो ने उन्हें पवेलियन भेजा।
IND vs BAN Live Score: लगातार बारिश के कारण समय खराब हुआ है और अब मैच 27 ओवर का होगा। पहला पावरप्ले पांच ओवर का होगा। 2 गेंदबाज अधिकतम 6 ओवर और 3 बॉलर अधिकतम 5 ओवर कर सकते हैं।
IND vs BAN Live Score: लगातार बारिश होने के कारण मैच शुरू नहीं हो सका है। 9 बजे तक अगर मैच शुरू होता है तो फैंस को 20-20 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है।
IND vs BAN Live Score: भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच जारी विश्व कप मैच बारिश के कारण रुका हुआ है। बांग्लादेश ने खेल रुकने तक 12.2 ओवर में दो विकेट खोकर 39 रन बना लिए हैं।
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश की बल्लेबाज रुबया 32 गेंद में 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं हैं। दीप्ति को सफलता मिली।
IND vs BAN Live Score: भारतीय टीम की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने बांग्लादेश को पहले ही ओवर में झटका दिया। उन्होंने सुमैया को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने दो रन बनाए।
IND vs BAN Live Score: भारत और बांग्लादेश के बीच आखिरी लीग मैच 5 बजे से शुरू होगा। भारत ने टॉस जीता है। ये मुकाबले अब 43-43 ओवर का खेला जाएगा। बारिश के कारण मैच देरी से शुरू होगा।
IND vs BAN Live Score: बारिश के कारण भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाला मुकाबला शुरू नहीं हो सका है। मैदान पर कवर मौजूद हैं।
IND vs BAN Live Score: भारतीय महिला (प्लेइंग इलेवन): प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरानी, रेणुका सिंह ठाकुर
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश महिला टीम (प्लेइंग इलेवन): सुमैया अख्तर, रुब्या हैदर झेलिक, शर्मिन अख्तर, शोभना मोस्टरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, रबेया खान, नाहिदा अख्तर, निशिता अख्तर निशी, मारुफा अख्तर
IND vs BAN Live Score: भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने तीन बदलाव किए हैं।
IND vs BAN Live Score: भारत और बांग्लादेश के बीच रविवार को महिला विश्व कप 2025 का आखिरी लीग मुकाबला रविवार को डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा।






