Ind vs Ban 2nd Test Highlights: कानपुर में भारत को मिली करिश्माई जीत, बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से जीती

<ul><li>India vs Bangladesh 2nd Test Day 5 Highlights: कानपुर टेस्ट मैच को भारतीय टीम ने करिश्माई अंदाज में जीता है। भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज में 2-0 से बांग्लादेश का सूपड़ा साफ कर दिया। &nbsp;</li></ul>

Ind vs Ban 2nd Test Highlights: कानपुर में भारत को मिली करिश्माई जीत, बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से जीती

इंडियन टेस्ट टीम

Vikash Gaur| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

India vs Bangladesh 2nd Test Day 5 Highlights: कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत को 7 विकेट से जीत मिली, जो किसी करिश्माई जीत से कम नहीं थी, क्योंकि मैच के दो दिन का खेल खराब हो गया था और पहले दिन 35 ओवर का ही खेल हुआ था। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 2-0 से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र की इस सीरीज में हराया है। यशस्वी जायसवाल ने दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ा। दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये थी कि बांग्लादेश के 8 विकेट गिराने हैं। ये काम भारत के लिए जसप्रीत बुमराह (3), रविंद्र जडेजा (3), अश्विन (3) और आकाश दीप (1) ने मिलकर कर दिया। दिन के पहले सेशन में बांग्लादेश को 146 पर ढेर कर दिया। इस तरह जीत के लिए 95 रनों का लक्ष्य भारत को मिला, जिसे रोहित एंड कंपनी ने 17.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। बांग्लादेश ने पहली पारी में 233 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 285/9 पर पारी घोषित कर दी थी। बांग्लादेश की दूसरी पारी को भारत ने 146 पर समेट दिया था। भारत ने आसानी से 95 रनों के लक्ष्य को चेज कर लिया।

BAN 233 & 146

IND 285/9d & 98/3

India vs Bangladesh 2nd Test : भारत को मिली जीत

कानपुर टेस्ट मैच में विनिंग रन ऋषभ पंत के बल्ले से निकले। उन्होंने चौका जड़कर जीत दिलाई। भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की। 

Share

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: यशस्वी अर्धशतक बनाकर आउट

यशस्वी जायसवाल 45 गेंदों में 51 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। वे बाउंड्री के साथ मैच को फिनिश करना चाहते थे, लेकिन कैच आउट हो गए। इस तरह भारत को तीसरा झटका लगा।

Share

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: भारत 80 के पार

भारतीय टीम का स्कोर 80 के पार हो गया है। 95 रनों का लक्ष्य भारत के सामने था। यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली क्रीज पर हैं। 

Share

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: गिल भी हुए आउट 

कप्तान रोहित शर्मा के बाद भारत को दूसरा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। उन्होंने 10 गेंदों में 6 रन बनाए। मेहदी हसन मिराज ने उनको lbw आउट किया। अब क्रीज पर यशस्वी का साथ देने के लिए विराट कोहली आए हैं। 

Share

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE: भारत को पहला झटका

भारतीय टीम को 95 रनों के लक्ष्य के जवाब में पहला झटका 18 रनों के निजी स्कोर पर लगा। मेहदी हसन मिराज ने कप्तान रोहित शर्मा को 8 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट करा दिया। शुभमन गिल ओपनर यशस्वी जायसवाल का साथ देने क्रीज पर आए हैं।  

Share

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू

95 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत की पारी शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा क्रीज पर आए हैं। बांग्लादेश ने स्पिन के साथ गेंदबाजी शुरू की है।

Share

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE: बुमराह ने आखिरी गेंद चटकाया विकेट

जसप्रीत बुमराह ने लंच से पहले आखिरी गेंद पर मुश्फिकुर रहीम को क्लीन बोल्ड कर दिया और बांग्लादेश को 146 रनों पर ढेर कर दिया। भारत के सामने 95 रनों का लक्ष्य जीत के लिए है। भारत के पास अभी भी 60 ओवर हैं।

Share

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE: बुमराह का प्रहार

जसप्रीत बुमराह ने लंच से ठीक पहले तैजुल इस्लाम को lbw आउट किया और भारत को 9वीं सफलता दिलाई। बढ़त बांग्लादेश के पास सिर्फ 78 रनों की है।

Share

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE: बुमराह ने दिलाई सफलता

कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर गेंदबाजी में बदलाव किया और जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी के लिए लगाया और उन्होंने पहले ही ओवर में विकेट दिलाई दी। बुमराह ने मेहदी हसन मिराज को 9 रन के निजी स्कोर पर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया और बांग्लादेश को 8वां झटका दिया।

Share

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: जडेजा का कमाल

जब से रविंद्र जडेजा को रोहित शर्मा ने लगाया है, वे लगातार हर ओवर में विकेट निकाल रहे हैं। पहले ओवर में उन्होंने कप्तान शंटो को आउट किया। दूसरे ओवर में लिटन गास को आउट किया और तीसरे ओवर में शाकिब अल हसन को पवेलियन भेज दिया। बांग्लादेश की कमर टूट गई है। 7 विकेट गिर चुके हैं।

Share

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: जडेजा ने दिखाया जादू

रविंद्र जडेजा ने एक बार फिर अपना जादू दिखाया और लिटन दास को सस्ते में ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। बांग्लादेश के 6 विकेट गिर चुके हैं।

Share

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: शादमान को आकाश ने किया आउट

आकाश दीप ने अर्धशतक बना चुके शादमान इस्लाम को परेशान किया और फिर उनको यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया। 

Share

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: शादमान का अर्धशतक

शादमान इस्लाम ने 97 गेंदों में 10 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। वे एक छोर पर टिके हुए हैं। भारत जल्द उनको आउट करने के बारे में सोचेगा। 

Share

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: जडेजा ने दिलाया चौथा विकेट

रविंद्र जडेजा ने आते ही भारत को दिन की दूसरी और पारी की चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने नजमुल हसन शंटो को शांत कर दिया। जडेजा ने उनको 19 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया।

Share

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: पहले घंटे का खेल खत्म

कानपुर टेस्ट मैच के आखिरी दिन के पहले सेशन के एक घंटे  का खेल हो चुका है। बांग्लादेश की टीम का स्कोर 89/3 है। भारत को चौथे विकेट की तलाश है। अभी तक सिर्फ अश्विन, बुमराह और सिराज का इस्तेमाल कप्तान रोहित शर्मा ने किया है। रविंद्र जडेजा को जल्द गेंद सौंपी जाएगी। 

Share

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: भारत को चौथे विकेट की तलाश

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में भारत को चौथे विकेट की तलाश है। अश्विन और सिराज गेंदबाजी कर रहे हैं। सिराज को हाल ही में बुमराह की जगह लगाया गया है। हो सकता है कि रविंद्र जडेजा को गेंदबाजी के लिए बुलाया जाए। 

Share

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: बांग्लादेश को बढ़त मिलनी शुरू

बांग्लादेश की टीम को कानपुर टेस्ट मैच में बढ़त मिलनी शुरू हो गई है। टीम अब 52 रनों से आगे निकल गई है। यहां से भारत चाहेगा कि बांग्लादेश को जल्दी ऑलआउट किया जाएगा। 

Share

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: गेंदबाजी में पहला बदलाव

जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को लगाया गया है, जो दिन का पहला गेंदबाजी बदलाव भारत की ओर से है। शादमान इस्लाम और नजमुल हसन शांटो क्रीज पर हैं। 

Share

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: बांग्लादेश को तीसरा झटका

इंडिया वर्सेस बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन भारत को दिन के पहले और पारी के तीसरे विकेट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। तीसरे ही ओवर में अश्विन ने सफलता दिलाई। अश्विन ने पहली पारी में शतक जड़ने वाले मोमिनुल हक को केएल राहुल के हाथों 2 रन के निजी स्कोर पर चलता किया।

Share

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: अश्विन-बुमराह अटैक पर

कानपुर टेस्ट मैच के आखिरी दिन कप्तान रोहित शर्मा ने अटैक पर आर अश्विन और जसप्रीत बुमराह को लगाया है। 

Share

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: आखिरी दिन का खेल शुरू

आखिरी दिन का खेल शुरू हो चुका है। आर अश्विन ने पहला ओवर किया। शादमान इस्लाम और मोमिनुल हक क्रीज पर हैं। 

Share

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: दोनों टीमें मैदान पर

पांचवें दिन के मुकाबले के लिए भारत और बांग्लादेश की टीम मैदान पर है और खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। मैच अपने निर्धारित समय पर यानी साढ़े 9 बजे शुरू होगा। 

Share

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: अश्विन और जडेजा होंगे अहम

कानपुर टेस्ट मैच के आखिरी दिन गेंदबाजी में आर अश्विन और जडेजा अहम होंगे, क्योंकि चौथे दिन भारत के 8 विकेट मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन ने चटकाए थे। अश्विन खुद दूसरी पारी में दो विकेट निकाल चुके हैं। 

Share

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: 8 विकेट चटकाने पर निगाहें

भारतीय टीम का पहला टारगेट आज बांग्लादेश की 8 विकेट चटकाने पर होगा। बांग्लादेश ने 26 रन पर 2 विकेट गंवा दिए हैं। आखिरी दिन काफी कुछ घटने की उम्मीद है। 

Share

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: साढ़े 9 बजे शुरू होगा मैच

चौथे दिन पहला सेशन साढ़े 9 बजे से पौने 12 बजे तक चला था और दूसरा सेशन 12:25pm से 02:40pm तक चला था और तीसरा सेशन 03:00pm - 05:30pm तक चला था। ऐसा ही कुछ आखिरी दिन भी होने की संभावना है।

Share

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: कानपुर टेस्ट का आखिरी दिन

भारत और बांग्लादेश के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच में आज आखिरी दिन है। कानपुर में जारी इस टेस्ट मैच का नतीजा निकलने की संभावना है, क्योंकि भारत को पहले 8 विकेट चाहिए और फिर जो स्कोर बांग्लादेश की टीम बनाएगी, उसको चेज करना होगा।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटInd vs Ban 2nd Test Highlights: कानपुर में भारत को मिली करिश्माई जीत, बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से जीती