INDW vs AUSW Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में भारत को हराया, जॉर्जिया वोल ने जड़ा दमदार शतक
INDW vs AUSW 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में भारत को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। होबार्ट में खेले गए मुकाबले में वोल ने शतक लगाया।

INDW vs AUSW 2nd ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को होबार्ट में खेले गए दूसरे मैच में भारतीय टीम को 5 विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 251 रन बनाए, इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने जॉर्जिया वोल की शतकीय पारी की बदौलत 83 गेंद शेष रहते मैच में जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया के लिए वोल ने सर्वाधिक 101 रन बनाए। भारत की ओर से काश्वी गौतम ने दो विकेट चटकाए।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 251 रन बनाए। प्रतिका रावल की 81 गेंद पर खेली गई 52 रन की पारी से भारत ने अच्छी शुरुआत की। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाए। भारतीय टीम हालांकि बीच के ओवरों में लड़खड़ा गई। इसके बाद हरमनप्रीत ने 70 गेंद पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए 2-2 विकेट एलाना किंग, एनाबेल सदरलैंड और एश्ली गार्डनर ने निकाले।
ऑस्ट्रेलिया ने जॉर्जिया वोल (82 गेंद पर 101 रन, 13 चौके, एक छक्का) और फीबी लिचफील्ड (62 गेंद पर 80 रन) की उम्दा पारियों की मदद से 36.1 ओवर में पांच विकेट पर 252 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज में अपना शानदार रिकॉर्ड जारी रखा। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक भारत के खिलाफ सभी 12 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती हैं।
इससे पहले तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली गई थी, जिसे भारतीय टीम ने 2-1 से अपने नाम किया था। इस दौरे पर 3-3 मैचों की टी20 और वनडे सीरीज और एक टेस्ट मैच भी टीम इंडिया को खेलना है।
IND W 251/9 (50 ओवर)
AUS W 252/5 (36.1 ओवर)
इंडिया वुमेन प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, काश्वी गौतम, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, श्री चरणी
ऑस्ट्रेलिया वुमेन प्लेइंग XI: एलिसा हीली (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेट कीपर), एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, निकोला कैरी, अलाना किंग, मेगन शुट और डार्सी ब्राउन
India Women vs Australia Women 2nd ODI Match Live Scorecard
टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस अहम मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की जोड़ी ने पहले 10 ओवर में बिना विकेट खोए 43 रन जोड़े। 17वें ओवर में टीम इंडिया को पहला झटका लगा, जब स्मृति मंधाना एश्ली गार्डनर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुईं। उन्होंने 37 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 31 रन बनाए।
जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा। उनको एनाबेल सदरलैंड ने 11 रन के निजी स्कोर पर बेथ मूनी के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद प्रतिका रावल रन आउट हो गईं। उन्होंने 81 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 52 रनों की पारी खेली। अगले ओवर में दीप्ति शर्मा के रूप में भारत को चौथा झटका लगा। उनको एक रन के निजी स्कोर पर एलाना किंग ने आउट किया।
अमनजोत कौर के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा। उनको निकोला कैरी ने बेथ मूनी के हाथों कैच आउट कराया। वे 2 चौकों की मदद से 18 गेंदों में 13 रन बना सकीं। स्कोर 150 के पार हो चुका है। ऋचा घोष भी आउट हो चुकी हैं और भारत ने 6 विकेट गंवा दिए हैं। 19 गेंदों में 22 रन 2 चौके और एक छक्के की मदद से ऋचा घोष ने बनाए। उनको एलाना किंग ने lbw आउट किया।
काशवी गौतम को एश्ली गार्डनर ने क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने कप्तान का साथ निभाया। वे 34 गेंदों में दो चौकों की मदद से 25 रनों की पारी खेलकर आउट हुईं और इस तरह सातवां झटका भारत को लगा। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम को संभाला और 70 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था। मेगन शूट ने फोएबे लिचफील्ड के हाथों उन्हें आउट कराया और नौवां झटका टीम इंडिया को दिया। क्रांति गौड़ ने 15 गेंदों में 19 रन बनाए और वे एनाबेल सदरलैंड की गेंद पर बेथ मूनी के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौटीं।
ऑस्ट्रेलिया की पारी
टीम इंडिया को बड़ी सफलता पाचवें ओवर में काशवी गौतम ने दिलाई, जिन्होंने एलिसा हीली को 6 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। फोएबे लिचफील्ड 62 गेंद में 80 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। क्रांति ने उन्हें आउट किया। जॉर्जिया वोल और लिचफील्ड के बीच दूसरे विकेट के लिए 94 गेंद में 119 रनों की साझेदारी हुई। जॉर्जिया वोल 82 गेंद में 101 रन की दमदार पारी खेलकर आउट हुईं। उन्हें काश्वी गौतम ने पवेलियन भेजा। वोल ने अपनी पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। बेथ मूनी ने 34 गेंद में 31 रन की पारी खेली। दीप्ति शर्मा (32 रन देकर दो विकेट) ने मूनी और फिर एनाबेल सदरलैंड (10) को आउट किया लेकिन इससे परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ा। एशले गार्डनर (नाबाद 19) ने विजयी चौका लगाया।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें



