पर्थ में तीसरे दिन भी बदला पिच का रंग, कितना स्कोर होगा टीम इंडिया के लिए सेफ? जानिए

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

  • बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पर्थ टेस्ट मैच के तीसरे दिन भी पिच का रंग बदला हुआ नजर आया। पहले दिन पिच हरी थी, दूसरे दिन लाल हो गए और फिर तीसरे दिन फिर से पिच का रंग फीका हो गया। ऐसे में कितना स्कोर यहां सेफ होगा?

Perth Test Pitch

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत जैसी ऑस्ट्रेलिया ने सोची थी, वैसी ही हुई थी, क्योंकि भारत ने पहली पारी में पर्थ में 150 रन बनाए थे। हालांकि, इसके बाद पर्थ में जो हुआ है, उसकी उम्मीद ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलियन फैंस ने नहीं की होगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 104 रन पर ढेर हो गई और फिर जब भारतीय टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो पहले विकेट के लिए 200 रनों से ज्यादा की साझेदारी हो गई। उधर, पिच का रंग पूरी तरह से बदला-बदला नजर आया। पहले दिन पिच का रंग हरा था, लेकिन दूसरे दिन ये थोड़ा सा लाल हो गया और दिन फिर से पिच का रंग फीका सा पड़ गया। हालांकि, पिच पर घास अभी भी है। ऐसे में यहां सेफ स्कोर क्या होगा? ये बहुत अहम है।

पर्थ टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल जारी है। लंच तक भारत ने एक विकेट खोकर 275 रन बना लिए हैं। भारत के पास बढ़त 321 रनों की है, लेकिन अभी भी खेल में 8 सेशन बाकी हैं। दो दिन का पूरा खेल बाकी और आज के दो सेशन बाकी हैं। ऐसे में इस मैच में टीम इंडिया के लिए सेफ स्कोर क्या होगा? ये एक बड़ा सवाल है, क्योंकि जिस तरह से भारतीय बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखकर लग रहा है कि पिच फ्लैट है और यहां रन बन सकते हैं। ऐसे में कोई भी जल्दबाजी भारतीय टीम अपनी पारी को घोषित करने की नहीं करेगी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की टीम भी रन बना सकती है।

वहीं, अगर बात करें कि सेफ स्कोर इस मैच में टीम इंडिया के लिए क्या हो सकता है तो इसका जवाब है कि भारत को कम से कम 500 प्लस के बारे में सोचना होगा। अगर भारत इसमें आज ही सफल हो जाता है तो फिर दो दिन ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी के लिए बुला सकता है। अगर भारत को चौथे दिन यानी कल पहला सेशन खेलना पड़े तो उससे भी पीछे नहीं हटना होगा। चौथे और पांचवें दिन बल्लेबाजी करना कठिन होगा। भारत को 10 विकेट लेने होंगे और इसमें भारत सफल भी हो सकता है। अगर दूसरे सेशन में भारत आज 100 रन और जोड़ लेता है तो फिर मध्य क्रम के बल्लेबाज अटैकिंग क्रिकेट खेलकर आज ही आसानी से 500 प्लस रन बना सकते हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।