Lokesh Khera| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
Sat, 07 Dec 2024 05:11 PM हमें फॉलो करें India vs Australia 2nd Test Day 2 Highlights: इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट एडिलेड में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में भी निराश किया है और टीम दूसरे दिन 24 ओवर में 5 विकेट खोकर 128 रन बनाकर संघर्ष कर रही है और अब भी 29 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने तक ऋषभ पंत (28) और नीतीश रेड्डी (15) क्रीज पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में अपनी पहली पारी में 337 रन बनाए और 157 रन की बढ़त बनाई। भारत ने पहली पारी में 180 रन बनाए थे।
दूसरी पारी में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (7) और यशस्वी जायसवाल (24) रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली 21 गेंद में 11 रन ही बना सके। शुभमन गिल ने 30 गेंद में 28 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा 15 गेंद में 6 रन ही बना सके। ऑस्ट्रेलिया के लिए कमिंस, बोलैंड ने 2-2 और कमिंस ने एक विकेट लिया।
दूसरे दिन की शुरुआत भारत के लिए अच्छी रही थी। जसप्रीत बुमराह ने मैकस्वीनी और स्टीव स्मिथ के बड़े विकेट हासिल किए थे, वहीं नीतिश रेड्डी ने खतरनाक दिख रहे मार्नस लाबुशेन का शिकार किया। मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड की दमदार पारियों की मदद से ऑस्ट्रेलिया भारत पर बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा। टी-ब्रेक के बाद भारत को पहली और कुल 5वीं सफलता आर अश्विन ने मिचेल मार्श को आउट कर दिलाई। हालांकि इसके बाद ट्रेविस हेड ने शतक जड़ा, ऑस्ट्रेलिया को 6ठा झटका मोहम्मद सिराज ने ऐलेक्स कैरी को आउट कर दिया। इसके बाद मिया जी ने हेड को 140 के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (12) को क्लीन बोल्ड किया। डिनर ब्रेक के बाद पहली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज ने मिचेल स्टार्क को आउट किया। स्टार्क 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद सिराज ने स्कॉट को क्लीन बोल्ड करके ऑस्ट्रेलिया की पारी का अंत किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 337 रन बनाए हैं। टीम ने 157 रन की बढ़त हासिल की।
IND 180, 128/5
AUS 337
7 Dec 2024, 05:11:09 PM IST
India vs Australia Live Score: दूसरा दिन भी ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा
India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट में अपना दबदबा बरकरार रखा है। भारत को पहली पारी में 180 रन पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 337 रन बनाए और 157 रन की बढ़त हासिल की। भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में भी निराश किया है और 128 के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए हैं।
7 Dec 2024, 04:49:57 PM IST
India vs Australia Live Score: भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी
India vs Australia Live Score: भारत ने 21 ओवर के अंदर ही पांच विकेट गंवा दिए हैं। टीम अब भी 51 रन से पीछे है। कप्तान रोहित शर्मा 15 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए।
7 Dec 2024, 04:40:28 PM IST
India vs Australia Live Score: भारत के 100 रन हुए पूरे
India vs Australia Live Score: भारतीय टीम ने 19वें ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए हैं लेकिन टीम ने 4 विकेट गंवा दिए हैं। पंत ने आते ही अपने तेवर दिखा दिए हैं।
7 Dec 2024, 04:27:19 PM IST
India vs Australia Live Score: भारत का टॉप ऑर्डर धराशायी
India vs Australia Live Score: 18 ओवर के अंदर ही भारत का टॉप ऑर्डर पवेलियन लौट गया है। शुभमन गिल 30 गेंद में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
7 Dec 2024, 04:22:19 PM IST
India vs Australia Live Score: भारत ने 17 ओवर में बनाए 86 रन
India vs Australia Live Score: भारत ने 17 ओवर में तीन विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं। दूसरी पारी में भारत के बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सके हैं, जिसके कारण टीम दबाव में है। गिल और पंत क्रीज पर मौजूद हैं।
7 Dec 2024, 04:10:26 PM IST
India vs Australia Live Score: विराट कोहली भी हुए आउट
India vs Australia Live Score: भारत ने 66 के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवा दिया है। विराट कोहली एडिलेड में कमाल नहीं दिखा सके हैं। उन्होंने दूसरी पारी में 21 गेंद में 11 रन बनाए।
7 Dec 2024, 03:37:00 PM IST
India vs Australia Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका
India vs Australia Live Score: भारत ने अपने सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। यशस्वी जायसवाल 31 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। स्कॉट बोलैंड ने उन्हें कैच आउट करवाया। गिल-यशस्वी के बीच 30 रन की साझेदारी हुई।
7 Dec 2024, 03:16:04 PM IST
India vs Australia Live Score: राहुल सस्ते में लौटे पवेलियन
India vs Australia Live Score: केएल राहुल 10 गेंद में सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। पैट कमिंस ने उन्हें विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करवाया।
7 Dec 2024, 02:58:46 PM IST
India vs Australia Live Score: यशस्वी-राहुल पारी की शुरुआत के लिए उतरे
India vs Australia Live Score: यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पारी की शुरुआत के लिए क्रीज पर मौजूद हैं। यशस्वी पिछली पारी में बिना खाता खोले आउट हुए थे।
7 Dec 2024, 02:49:13 PM IST
India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 337
India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 87.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 337 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 157 रन की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने पहली पारी में 180 रन बनाए थे। भारत के लिए बुमराह-सिराज ने 4-4 विकेट लिए।
7 Dec 2024, 02:32:48 PM IST
India vs Australia Live Score: सिराज ने स्टार्क को किया आउट
India vs Australia Live Score: मोहम्मद सिराज ने डिनर ब्रेक के बाद पहली ही गेंद पर मिचेल स्टार्क को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। स्टार्क 15 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए।
7 Dec 2024, 02:14:41 PM IST
India vs Australia Live Score: डिनर ब्रेक से पहले कमिंस लौटे पवेलियन
India vs Australia Live Score: भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने डिनर ब्रेक से ठीक पहले पैट कमिंस को पवेलियन का रास्ता दिखाया। कमिंस 22 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। बुमराह का ये चौथा विकेट था।
7 Dec 2024, 01:52:10 PM IST
India vs Australia Live Score: सिराज ने हेड को किया बोल्ड
India vs Australia Live Score: 82वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड कर भारत को 7वीं और बहुत बड़ी सफलता दिलाई। हेड 140 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे। आउट होने के बाद हेड और सिराज के बीच तू-तू मैं-मैं भी हुई।
7 Dec 2024, 01:46:13 PM IST
India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया के 300 रन पूरे
India vs Australia Live Score: 81वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 300 रन का आंकड़ा छू लिया है, इसी के साथ मेजबान टीम अब भारत से 120 रन आगे निकल चुकी है। हेड 130 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। उनका विकेट भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
7 Dec 2024, 01:40:30 PM IST
India vs Australia Live Score: भारत ने ली नई गेंद
India vs Australia Live Score: 80 ओवर पूरे होने के तुरंत बाद भारत ने बिना देरी किए नई गेंद ले ली है। पहला ओवर जसप्रीत बुमराह डाल रहे हैं। नई गेंद से टीम इंडिया हेड का विकेट हासिल करना चाहेगी।
7 Dec 2024, 01:36:53 PM IST
India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 100 के पार
India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 100 के पार पहुंच गई है। ट्रेविस हेड 121 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं, वहीं उनका साथ पैट कमिंस 8 रन बनाकर दे रहे हैं।
7 Dec 2024, 01:34:32 PM IST
India vs Australia Live Score: डे नाइट टेस्ट में सबसे तेज शतक (सबसे कम गेंदों में)
India vs Australia Live Score: 111 टी हेड बनाम भारत एडिलेड 2024
112 टी हेड बनाम इंग्लैंड होबार्ट 2022
125 टी हेड बनाम वेस्टइंडीज एडिलेड 2022
139 जे रूट बनाम वेस्टइंडीज एजबेस्टन 2017
140 असद शफीक बनाम ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन 2016
7 Dec 2024, 01:26:50 PM IST
IND vs AUS Live Score: ऐलेक्स कैरी को मोहम्मद सिराज ने किया आउट
IND vs AUS Live Score: 77वां ओवर लेकर आए मोहम्मद सिराज ने आखिरकार ऐलेक्स कैरी को आउट कर भारत को 6ठी सफलता दिलाई। कैरी 15 रनों की पारी के साथ हेड के साथ बड़ी साझेदारी कर गए। अब पैट कमिंस क्रीज पर आए हैं।
7 Dec 2024, 01:04:09 PM IST
India vs Australia Live Score: हेड ने जड़ा शतक
India vs Australia Live Score: ट्रेविस हेड ने 111 गेंदों में शतक जड़ एक बार फिर भारत की नाक में दम किया हुआ है, पिछले WTC फाइनल से ही वह भारत के लिए एक पहली बने हुए हैं। हेड अपनी पारी में अभी तक 10 चौके और तीन छक्के जड़ चुके हैं।
7 Dec 2024, 12:54:38 PM IST
India vs Australia Live Score: हेड टीम इंडिया को दे रहे टेंशन
India vs Australia Live Score: हेड टीम इंडिया को लगातार टेंशन दे रहे हैं। वह 89 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। 70 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 239/5 है।