India vs Australia 1st ODI Highlights: इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मैच आज यानी रविवार, 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला गया। ये मैच बारिश से बाधित रहा, जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। ये मैच बारिश के कारण 26-26 ओवर का हुआ। भारत ने 9 विकेट खोकर 136 रन बनाए। डीएलएस मेथड की वजह से ऑस्ट्रेलिया को 131 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे कप्तान मिचेल मार्श की 46 रनों की पारी की बदौलत 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मार्श ही प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 8 तो विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हुए। वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने भी निराश किया और 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रेयस अय्यर भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। केएल राहुल ने 38 और अक्षर पटेल ने 31 रन बनाए। 19 रन नितीश रेड्डी ने बनाए। जोश हेजलवुड, मिचेल ओवेन और मैथ्यू कुहनेमन को 2-2 विकेट मिले, जबकि मिचेल स्टार्क और नाथन एलिस को 1-1 विकेट मिला। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्श ने 46, जोश फिलिप ने 37 और रेन शॉ ने 21 रन बनाए।
19 Oct 2025, 04:43:23 PM IST
India vs Australia Live Score- ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया
टीम इंडिया को पर्थ वनडे मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा। बारिश से बाधित मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। बारिश की वजह से गिल एंड कंपनी का गणित बिगड़ गया।
19 Oct 2025, 04:34:13 PM IST
India vs Australia Live Score- जीत के करीब ऑस्ट्रेलिया
भारतीय टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम पहला वनडे मैच जीतने के करीब है। लक्ष्य 131 का है स्कोर 110 के पार पहुंच गया है।
19 Oct 2025, 04:15:32 PM IST
India vs Australia Live Score- फिलिप हुए आउट
वॉशिंगटन सुंदर ने अपने पहले ही ओवर में तीसरी सफलता भारत को दिलाई और थोड़ी बहुत वापसी कराई। जोश फिलिप को उन्होंने अर्शदीप सिंह के हाथों कैच आउट कराया। वे 29 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 37 रन बनाए।
19 Oct 2025, 03:41:45 PM IST
India vs Australia Live Score- शॉर्ट बने अक्षर पटेल का शिकार
मैथ्यू शॉर्ट को अक्षर पटेल ने रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। 17 गेंदों में 8 रन शॉर्ट ने बनाए। ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा। अब क्रीज पर जॉश फिलिप आए हैं। कप्तान मिचेल मार्श पहले से क्रीज पर हैं।
19 Oct 2025, 03:39:10 PM IST
India vs Australia Live Score- मार्श के हेलमेट पर लगी बॉल
मिचेल मार्श को मोहम्मद सिराज की एक गेंद सीधे हेलमेट पर लगी। एक शॉर्ट गेंद को ऑन साइड पर मारने के चक्कर में मार्श चूक गए और गेंद थोड़ी सी ऊपर चली गई और सीधे हेलमेट पर लगी। कनकशन टेस्ट हुआ और फिर वे बाद में बल्लेबाजी करने लगे।
19 Oct 2025, 03:32:50 PM IST
India vs Australia Live Score- ऑस्ट्रेलिया की पारी के 6 ओवर समाप्त
ऑस्ट्रेलिया की पारी के 6 ओवर समाप्त हो चुके हैं। स्कोर 38/1 है। कप्तान मिचेल मार्श ने हाथ खोलना शुरू कर दिया है और वे तीन छक्के अब तक इस पारी में जड़ चुके हैं।
19 Oct 2025, 03:09:27 PM IST
India vs Australia Live Score- ट्रैविस हेड बने अर्शदीप का शिकार
ट्रैविस हेड के रूप में भारत को पहली सफलता मिली। अर्शदीप सिंह ने हर्षित राणा के हाथों इस खतरनाक ओपनर को आउट कराया। 5 गेंदों में 8 रन हेड ने बनाए। दो चौके उन्होंने जड़े।
19 Oct 2025, 02:50:08 PM IST
India vs Australia Live Score- नितीश ने आखिरी ओवर में लगाए 2 छक्के
नितीश कुमार रेड्डी ने आखिरी के ओवर में दो छक्के लगाए और स्कोर को 136 तक पहुंचाया। इंडिया को डीएल मेथड के हिसाब से फायदा नहीं मिला। मैच 26-26 ओवर का हो गया। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 131 रन चाहिए।
19 Oct 2025, 02:43:20 PM IST
India vs Australia Live Score- अर्शदीप डायमंड डक का शिकार
अर्शदीप सिंह डायमंड डक का शिकार हो गए। वे बिना कोई गेंद खेले रन आउट हो गए।
19 Oct 2025, 02:42:06 PM IST
India vs Australia Live Score- हर्षित राणा हुए आउट
हर्षित राणा महज 2 गेंदों का सामना कर पाए और एक रन बनाकर आउट हुए। मिचेल ओवेन को उनका विकेट मिला। एक ही ओवर में उन्होंने दो विकेट निकाले। उनका कैच जोश फिलिपी ने पकड़ा।
19 Oct 2025, 02:39:55 PM IST
India vs Australia Live Score- केएल राहुल भी हुए आउट, भारत को लगा सातवां झटका
केएल राहुल को मिचेल ओवेन ने आउट किया। वे मैट रेनशॉ के हाथों कैच आउट हुए। 2 चौके और 2 छक्के अपनी 38 रनों की पारी में केएल राहुल ने बनाए। 31 गेंदों का सामना उन्होंने किया।
19 Oct 2025, 02:34:24 PM IST
India vs Australia Live Score- सुंदर भी लौटे पवेलियन
वॉशिंगटन सुंदर के रूप में भारत को छठा झटका लगा, जो तेजी से रन बनाने के लिए कुछ रचनात्मक शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे। सुंदर ने 10 गेंदों में एक चौके की मदद से 10 रन बनाए। अब क्रीज पर नितीश कुमार रेड्डी आए हैं।
19 Oct 2025, 02:18:15 PM IST
India vs Australia Live Score- अक्षर पटेल लौटे पवेलियन
अक्षर पटेल 38 गेंदों में 31 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके जड़े। वे तेज गति से रन बनाना चाहते थे, क्योंकि ये मैच 26-26 ओवर का हो गया है। उनको कुहनेमन ने मैट रेन शॉ के हाथों कैच आउट कराया। क्रीज पर अब वॉशिंगटन सुंदर आए हैं।
19 Oct 2025, 02:12:13 PM IST
India vs Australia Live Cricket Score- दो ओवर में आए 24 रन
बारिश के बाद के दो ओवर में भारत ने कुल 24 रन बटोरे हैं। दो चौके केएल राहुल और 3 चौके अक्षर पटेल ने जड़े हैं।
19 Oct 2025, 02:06:58 PM IST
India vs Australia Live Cricket Score- मैच फिर हुआ शुरू
पर्थ वनडे मैच फिर से शुरू हो गया है। बारिश ने इस खेल को खूब खराब किया। 18 ओवर के बाद स्कोर 65/4 है। दो चौके इस ओवर में अक्षर पटेल ने लगाए। तेजी से भारत को रन बनाने होंगे, क्योंकि मैच अब 26-26 ओवर का होगा।
19 Oct 2025, 01:52:55 PM IST
India vs Australia Live Cricket Score- बारिश रुकी, मैच 2 बजे होगा शुरू
पर्थ में बारिश रुक गई है। मैदान को सुखाया जा रहा है और पिच से कवर हटा लिए गए हैं। मैच अब 2 बजे शुरू होगा, जबकि मैच को अब 26-26 ओवर का किया गया है।
19 Oct 2025, 01:25:42 PM IST
India vs Australia Live Cricket Score- कवर्स अभी भी मौजूद
India vs Australia Live Cricket Score- मैदान पर कवर्स अभी भी मौजूद हैं, हालांकि बारिश रुकी हुई नजर आ रही है। ग्राउंड्समैन मैदान पर है, कवर्स हटाने का इंतजार हो रहा है।
19 Oct 2025, 01:18:13 PM IST
India vs Australia Live Cricket Score- पर्थ में बारिश ने किया हाल बेहाल
India vs Australia Live Cricket Score- 9.43 AM IST - बारिश आई
9.49 AM IST - बारिश गई
10.10 AM IST - बारिश आई
11.05 AM IST - बारिश गई
11.25 AM IST - बारिश आई
12.20 PM IST - बारिश गई
12.32 PM IST - बारिश आई
19 Oct 2025, 01:10:41 PM IST
India vs Australia Live Cricket Score- फिर आई बारिश
India vs Australia Live Cricket Score- बारिश की आंख-मिचौली पर्थ में जारी है। टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है, मगर बारिश ने फिर दस्तक दे दी है और केएल राहुल-अक्षर पटेल को वापस पवेलियन लौटना पड़ा है।
19 Oct 2025, 01:06:55 PM IST
India vs Australia Live Cricket Score- भारत के 50 रन पूरे
India vs Australia Live Cricket Score- 16वें ओवर में 4 ब्रेक के बाद भारत के 50 रन बोर्ड पर लग गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 4 विकेट रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के रूप में खोए।
19 Oct 2025, 12:52:24 PM IST
India vs Australia Live Cricket Score- 12:55 पर शुरू होगा मैच
India vs Australia Live Cricket Score- पर्थ में बारिश रुक गई है। भारतीय समयानुसार 12 बजकर 55 मिनट पर मुकाबला फिर से शुरू होगा। केएल राहुल और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। मैच अब 32-32 ओवर का होगा।
19 Oct 2025, 12:43:17 PM IST
India vs Australia Live Cricket Score- 12 मिनट के खेल में भारत ने खोया अय्यर का विकेट
India vs Australia Live Cricket Score- बूंदाबांदी फिर से शुरू हो गई है और अंपायरों ने ग्राउंड्समैन को कवर्स लाने को कहा है। मैच शुरू हुए सिर्फ 12 मिनट हुए थे और हेजलवुड ने श्रेयस अय्यर को आउट कर दिया। आज का दिन ऐसा ही है। बारिश ज्यादा नहीं है, लेकिन खेल रोकने लायक जरूर है। उम्मीद करते हैं कि बारिश जल्दी खत्म हो जाए।
19 Oct 2025, 12:36:20 PM IST
India vs Australia Live Cricket Score- फिर बारिश की वजह से रुका मैच
India vs Australia Live Cricket Score- पर्थ में हो रही लगातार बारिश ने मैच का मजा किरकिरा कर दिया है। भारत को श्रेयस अय्यर के रूप में चौथा झटका लगा है। 46 के स्कोर पर टीम इंडिया अपने टॉप-4 बल्लेबाज खो चुकी है।
19 Oct 2025, 12:29:26 PM IST
India vs Australia Live Cricket Score- हेजलवुड ने किया अय्यर का शिकार
India vs Australia Live Cricket Score- अपना 7वां ओवर आखिरी ओवर लेकर आए जोश हेजलवुड ने श्रेयस अय्यर को आउट कर भारत को चौथा और बहुत बड़ा झटका दे दिया है। 50 रन से पहले भारत को यह चौथा झटका लगा है। हेजलवुड की यह दूसरी सफलता है। अय्यर 11 रन बनाकर लौटे पवेलियन।
19 Oct 2025, 12:18:59 PM IST
India vs Australia Live Cricket Score- 12:20 पर शुरू होगा मैच
India vs Australia Live Cricket Score- मैच दोपहर 12:20 बजे (स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:50 बजे) शुरू होगा। इसे घटाकर 35 ओवर का कर दिया गया है। प्रत्येक गेंदबाज अधिकतम 7 ओवर ही गेंदबाजी कर सकता है। इनिंग ब्रेक 20 मिनट का होगा। ऑस्ट्रेलिया को रिवाइज टारगेट DLS के आधार पर दिया जाएगा।
19 Oct 2025, 12:06:04 PM IST
India vs Australia Live Cricket Score- कवर्स हटाए गए
India vs Australia Live Cricket Score- बारिश रुकने के बाद एक बार फिर कवर्स हटाए गए हैं, मैदान पर बैठे फैंस के बीच खुशी का माहौल है। अब देखना होगा कि मैच कितनी देर में शुरू होगा।
19 Oct 2025, 11:57:41 AM IST
India vs Australia Live Cricket Score- पर्थ में नहीं रुक रही बारिश
India vs Australia Live Cricket Score- पर्थ में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। फैंस का इंतजार लगातार बढ़ रहा है। भारतीय टीम काफी मुश्किल में है, अगर ओवर में ज्यादा कटौती होगी तो यह भारत पर भारी पड़ सकता है।
19 Oct 2025, 11:29:40 AM IST
India vs Australia Live Cricket Score- बारिश फिर शुरू
India vs Australia Live Cricket Score- अंपायर्स मैदान पर निरिक्षण करने के लिए आए है, मगर छाता साथ लाए हैं। बारिश फिर से शुरू हो गई है और मैदान पर काले बादल छाए हुए हैं। लाइव एक्शन का इंतजार और बढ़ गया है।
19 Oct 2025, 11:08:54 AM IST
India vs Australia Live Cricket Score- पर्थ से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी
India vs Australia Live Cricket Score- पर्थ से अच्छी खबर यह आ रही है कि बारिश रुक गई है और ग्राउंड स्टाफ अपने काम पर लग गया है। सुपरसॉपर से पानी हटाया जा रहा है। पिच पर अभी भी कवर है। मैच जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ रही है।
19 Oct 2025, 11:00:45 AM IST
India vs Australia Live Cricket Score- पर्थ में छाए काले बादल
India vs Australia Live Cricket Score- पर्थ से ताजा अपडेट यह आ रहा है कि मैदान पर काले बादल छा चुके हैं और मैच जल्द शुरू होने के कोई आसार नहीं है। बारिश की वजह से ओवर में कटौती होना तय है। पहले ही 1-1 ओवर की कटौती हो चुकी है।
19 Oct 2025, 10:56:33 AM IST
India vs Australia Live Cricket Score- बारिश रुकने का इंतजार जारी
India vs Australia Live Cricket Score- पर्थ में बारिश रुकने का इंतजार जारी है ताकि मैच फिर से शुरू हो सके। मगर अभी तक कुछ अच्छा अपडेट देखने को नहीं मिला है। बारिश इतनी तेज थी कि मैच को रोक सके, मगर सवाल यही है कि कितनी देर और मैच रुका रहेगा?
19 Oct 2025, 10:27:45 AM IST
India vs Australia Live Cricket Score- बारिश हुई तेज
India vs Australia Live Cricket Score- इस बार पर्थ में पासिंग शावर नहीं है, बारिश तेज हो चुकी है। मैच लंबे समय के लिए रुक सकता है। ओवर में कटौती होना भी निश्चित है। अय्यर 6 तो अक्षर 7 रन बनाकर क्रीज पर।
19 Oct 2025, 10:15:40 AM IST
India vs Australia Live Cricket Score- फिर बारिश की खलल
India vs Australia Live Cricket Score- बारिश ने फिर पर्थ स्टेडियम पर दस्तक दी है, मैच को फिर से रोक दिया गया है। अब देखना होगा कि ओवर्स में कटौती होगी या नहीं।
19 Oct 2025, 10:08:40 AM IST
India vs Australia Live Cricket Score- श्रेयस अय्यर से भारत को उम्मीदें
India vs Australia Live Cricket Score- मिचेल स्टार्क के 11वें ओवर से भारत ने 8 रन बटोरे। इस दौरान कोई बाउंड्री तो नहीं आई, मगर अय्यर और अक्षर ने शानदार शॉट्स लगातार हुए यह रन दौड़कर लिए। इन दोनों को बिना कोई रिस्क लिए लंबी बैटिंग करनी होगी।
19 Oct 2025, 10:01:46 AM IST
India vs Australia Live Cricket Score- बारिश की वजह से कटा एक ओवर
India vs Australia Live Cricket Score- कुछ देर की पारिश का असर मैच पर पड़ गया है। यह मैच अब 50-50 नहीं, बल्कि 49-49 ओवर का है।
19 Oct 2025, 09:52:50 AM IST
India vs Australia Live Cricket Score- बारिश रुकी
India vs Australia Live Cricket Score- पर्थ में बारिश रुक चुकी है, कवर्स हटाए जा रहे हैं। कुछ ही देर में मैच फिर से शुरू होगा।
19 Oct 2025, 09:46:49 AM IST
India vs Australia Live Cricket Score- बारिश ने दी दस्तक
India vs Australia Live Cricket Score- बारिश के चलते मैच को रोक दिया गया है। श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ड्रेसिंग रूम लौट गई है। खेल रुकने तक भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 25 रन है।
19 Oct 2025, 09:42:48 AM IST
India vs Australia Live Cricket Score- शुभमन गिल के रूप में भारत को तीसरा झटका
India vs Australia Live Cricket Score- 9वां ओवर लेकर आए नाथन एलिस ने पहली ही गेंद पर कप्तान शुभमन गिल का विकेट हासिल किया। लेग साइड पर जाती गेंद को छेड़ने के प्रयास में गिल कॉट बिहाइंड आउट हुए। भारतीय कप्तान 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन।
19 Oct 2025, 09:37:44 AM IST
India vs Australia Live Cricket Score- शर्मनाक लिस्ट में तीसरे नंबर पर कोहली
India vs Australia Live Cricket Score- इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले खिलाड़ी
43 - ज़हीर खान
40 - इशांत शर्मा
39 - विराट कोहली*
37 - हरभजन सिंह
35 - जसप्रीत बुमराह
35 - अनिल कुंबले
34 - रोहित शर्मा
34 - सचिन तेंदुलकर
19 Oct 2025, 09:32:50 AM IST
India vs Australia Live Cricket Score- विराट कोहली बिना खाता खोले लोटे पवेलियन
India vs Australia Live Cricket Score- 7वें ओवर की पहली गेंद पर मिचेल स्टार्क ने विराट कोहली को आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। बाहर जाती गेंद पर तेज प्रहार करने के चक्कर में विराट पॉइंट पर कैच थमा बैठे। कोहली अपना खाता भी नहीं खोल पाए।