Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़india vs australia Abhishek Sharma Leads Run Charts Nathan Ellis Shines with the Ball in IND vs AUS Series
IND vs AUS सीरीज में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन? गेंद से नाथन एलिस ने किया कमाल

IND vs AUS सीरीज में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन? गेंद से नाथन एलिस ने किया कमाल

संक्षेप:

भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से प्रभावित किया और वह सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जबकि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस ने गेंद से कमाल दिखाते हुए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए।

Nov 08, 2025 05:25 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से जीती। सीरीज के दो मुकाबले बारिश की वजह से रद्द हुए। शनिवार को गाबा में खेला गया आखिरी मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 4.5 ओवर में बिना विकेट गंवाए ही 52 रन ठोक दिए थे लेकिन बिजली कड़कने और फिर बारिश के कारण मैच शुरू नहीं हो सका। लंबे इंतजार के बाद अंपायर ने मैच को रद्द करने का फैसला किया। भारत के सलामी बल्लेबाज लय में नजर आ रहे थे। इस सीरीज में अभिषेक शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, वहीं ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस सबसे ज्यादा शिकार करने वाले गेंदबाज रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीरीज भले ही बारिश से प्रभावित रही हो, लेकिन इसमें कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा, जिसने भारत को सीरीज जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पांचवें मैच के दौरान अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों का सामना करते हुए 1000 रन पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। अभिषेक शर्मा पांच मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने पांच मैचों में 40.75 के औसत से 163 रन बनाए। अभिषेक ने एक अर्धशतक भी लगाया। उन्होंने सीरीज में 18 चौके और 6 छक्के जड़े।

ये भी पढ़ें:ट्रॉफी का खत्म होगा इंतजार, ICC ने कराई नकवी से मीटिंग; BCCI क्या बोला?

अभिषेक के अलावा भारत के लिए शुभमन गिल ने 5 मैचों में 44 के औसत से 132 रन बनाए। अभिषेक और गिल ही सिर्फ 100 के आंकड़े को पार कर सके। वहीं गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज नाथन एलिस का दबदबा देखने को मिला। नाथन एलिस ने 5 मैचों में 9 विकेट चटकाए। उन्होंने 14.2 ओवर में 115 रन खर्च किए। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। टी20 फॉर्मेट के नंबर वन गेंदबाज वरुण ने पांच मैचों में 5 विकेट चटकाए। उन्होंने इस सीरीज में 12 ओवर में 82 रन खर्च किए। अर्शदीप सिंह ने चार विकेट चटकाए।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |