India vs Australia LIVE Score: सुंदर को मिला आखिरी विकेट
आखिरी के ओवरों में गेंदबाजी करने उतरे वॉशिंगटन सुंदर ने 8 गेंदों के भीतर 3 विकेट निकाले और मैच भारत को जिता दिया। 119 रन पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ढेर हो गई।


Axar Patel Team India
India vs Australia 4th T20I Highlights: इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने बड़ी जीत दर्ज की। मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने अजेय बढ़त हासिल कर ली है, क्योंकि इस सीरीज का एक मैच बारिश में धुल गया था, जबकि दो मैच भारत ने जीत लिए हैं और एक मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता है। सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार 8 नवंबर को ब्रिसबेन में खेला जाएगा। इस मैच की बात करें तो भारत ने टॉस हारने के बाद 8 विकेट खोकर 20 ओवर में 167 रन बनाए थे। पिच के हिसाब से स्कोर अच्छा था। शुभमन गिल ने भारत के लिए 46 रन बनाए थे, जबकि 3-3 विकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए नैथन एलिस और एडम जैम्पा ने चटकाए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए सबसे ज्यादा 30 रन कप्तान मिचेल मार्श ने बनाए। भारत के लिए 3 विकेट वॉशिंगटन सुंदर को मिले, जबकि 2-2 विकेट अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने चटकाए। अक्षर पटेल प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
IND 167/8 (20 ओवर)
AUS 119 (18.2 ओवर)
India vs Australia LIVE Score: सुंदर को मिला आखिरी विकेट
आखिरी के ओवरों में गेंदबाजी करने उतरे वॉशिंगटन सुंदर ने 8 गेंदों के भीतर 3 विकेट निकाले और मैच भारत को जिता दिया। 119 रन पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ढेर हो गई।
India vs Australia LIVE Score: बुमराह ने किया पहला शिकार
जसप्रीत बुमराह को अपने स्पेल के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर मैच का पहला विकेट मिला, जो ऑस्ट्रेलिया का आखिरी विकेट था। उन्होंने बेन ड्वारशुइस को बोल्ड कर दिया।
India vs Australia LIVE Score: सुंदर ने की अतिसुंदर गेंदबाजी
वॉशिंगटन सुंदर 17वां ओवर लेकर आए और चौथी गेंद पर मार्कस स्टोइनिस को lbw करने में सफल रहे। अगली गेंद पर उन्होंने जैवियर बार्टलेट को आउट कर दिया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया की आखिरी उम्मीदों को उन्होंने झटका दिया।
India vs Australia LIVE Score: मैक्सवेल को वरुण ने किया बोल्ड
ग्लेन मैक्सवेल को वरुण चक्रवर्ती ने क्लीन बोल्ड कर दिया। वे सिर्फ 2 रन ही बना पाए। मैच पर अब टीम इंडिया ने पकड़ बना ली है। मार्कस स्टोइनिस के साथ बेन ड्वारशुइस क्रीज पर हैं।
India vs Australia LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा पांचवां झटका
ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने जोश फिलिप को 10 रन के निजी स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती के हाथों कैच आउट कराया। अब क्रीज पर ग्लेन मैक्सवेल आए हैं। एक तरह से ये आखिरी जोड़ी ऑस्ट्रेलिया की मैदान पर है।
India vs Australia LIVE Score: टिम डेविड लौटे पवेलियन
टीम इंडिया को चौथी सफलता भी शिवम दुबे ने दिलाई। उन्होंने खतरनाक दिख रहे टिम डेविड को कप्तान सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराया। वे 9 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। अब कीर्ड पर मार्कस स्टोइनिस आए हैं।
India vs Australia LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया तीसरा विकेट गिरा
मिचेल मार्श के रूप में ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा। कप्तान 24 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। 4 चौके अपनी पारी में मार्श ने जड़े, लेकिन शिवम दुबे की गेंद को बाउंड्री पार भेजने के चक्कर में अर्शदीप सिंह के हाथों कैच आउट हो गए।
India vs Australia LIVE Score: अक्षर ने दिलाई दूसरी सफलता
अक्षर पटेल ने टीम इंडिया को दूसरी सफलता जोश इंगलिस को क्लीन बोल्ड करके दिलाई। जोश इंगलिस को उन्होंने क्लीन बोल्ड कर दिया। वे 11 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। 2 चौके अपनी पारी में उन्होंने जड़े।
India vs Australia LIVE Score: पावरप्ले में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 48 रन
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 168 रनों के जवाब में पहले 6 ओवर के पावरप्ले में 48 रन बनाए। एक विकेट जरूर गंवाया, लेकिन फिर भी अच्छा स्कोर हासिल किया। क्रीज पर मिचेल मार्श और जोश इंगलिस हैं।
India vs Australia LIVE Score: अक्षर पटेल ने शॉर्ट को भेजा पवेलियन
India vs Australia LIVE Score: भारतीय टीम को पांचवें ओवर में पहली सफलता मिली है। अक्षर पटेल ने मैथ्यू शॉर्ट को पवेलियन का रास्ता दिखाया। शॉर्ट ने 19 गेंद में 25 रन बनाए।
India vs Australia LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू
India vs Australia LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 168 रन चाहिए। मैथ्यू शार्ट और मिचेल मार्श पारी की शुरुआत के लिए क्रीज पर मौजूद हैं।
India vs Australia LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 167 पर रोका
नंबर 8 तक बल्लेबाजी के साथ उतरने वाली भारतीय टीम 20 ओवर में 167 रन बना सकी। 8 विकेट भारत ने खोए। नैथन एलिस ने 3 विकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए निकाले। इतने ही विकेट एडम जैम्पा को मिले, लेकिन उन्होंने काफी रन लुटाए।
India vs Australia LIVE Score: सुंदर ने बनाए महज 12 रन
भारतीय टीम को सातवां झटका वॉशिंगटन सुंदर के रूप में लगा, जो नैथन एलिस का तीसरा शिकार बने। 7 गेंदों में 12 रन उन्होंने बनाए। सुंदर का कैच मैथ्यू कुहनेमन ने पकड़ा।
India vs Australia LIVE Score: जितेश शर्मा भी आउट हुए
फिनिशर के तौर पर खेल रहे जितेश शर्मा 4 गेंदों में 3 रन ही बना सके। उनके रूप में भारत ने अपना छठा विकेट खोया। वे एडम जैम्पा की गेंद पर स्वीप मारने के चक्कर में lbw आउट हो गए। अक्षर पटेल अब क्रीज पर आए हैं।
India vs Australia LIVE Score: तिलक वर्मा आउट हुए, भारत को लगा पांचवां झटका
तिलक वर्मा के रूप में भारत को पाँचवाँ झटका लगा। वे एडम जैम्पा की गेंद पर जोश इंगलिस के हाथों कैच आउट हो गए। सिर्फ 5 रन उनके बल्ले से आए। क्रीज पर वॉशिंगटन सुंदर जितेश शर्मा का साथ देने आए हैं।
India vs Australia LIVE Score: कप्तान सूर्या भी लौटे पवेलियन
कप्तान सूर्यकुमार यादव भी आउट हो चुके हैं। भारत के चार विकेट गिर चुके हैं। 9 गेंदों में 20 रन बनाकर सूर्या आउट हुए। जैवियर बार्टलेट ने टिम डेविड के हाथों सूर्या को कैच आउट कराया। क्रीज पर अब जितेश शर्मा आए हैं।
India vs Australia LIVE Score: इंडिया का तीसरा विकेट गिरा
टीम इंडिया को उपकप्तान शुभमन गिल के रूप में तीसरा विकेट गिरा। गिल 38 गेंदों में 46 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। उनको नैथन एलिस ने क्लीन बोल्ड किया। अब क्रीज पर तिलक वर्मा आए हैं।
India vs Australia LIVE Score: भारत का स्कोर 100 के पार
टीम इंडिया ने 13वें ओवर में 100 रनों का आंकड़ा पार किया। दो ही विकेट भारत के गिरे हैं। इससे साफ प्रतीत होता है कि भारत 200 के आसपास पहुंच सकता है, क्योंकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रनों की रफ्तार बढ़ाने का फैसला किया है।
India vs Australia LIVE Score: भारत को लगा दूसरा झटका
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया को दूसरा झटका शिवम दुबे के रूप में लगा, जो 18 गेंदों में 22 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। नाथन एलिस ने उनको पवेलियन भेजा। अब क्रीज पर कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं।
India vs Australia LIVE Score: भारत की आधी पारी समाप्त
भारत की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। 10 ओवर में भारत ने एक विकेट ही खोया है और स्कोरबोर्ड पर 75 रन हैं। अगले 10 ओवर में भारत कम से कम 110 रन बनाने के लिए सोचेगा, क्योंकि हाथ में विकेट अभी 9 हैं। शुभमन गिल और शिवम दुबे क्रीज पर हैं।
India vs Australia LIVE Score: शिवम दुबे आए क्रीज पर
गौतम गंभीर ने एक और बोल्ड फैसला इस सीरीज में लिया है। शिवम दुबे को नंबर तीन पर भेज दिया गया है। अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद ही वे क्रीज पर आ गए हैं।
India vs Australia LIVE Score: अभिषेक शर्मा हुए आउट
अभिषेक शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका लगा, जब वे एडम जैम्पा की गेंद पर टिम डेविड के हाथों कैच आउट हो गए। 21 गेंदों में 28 रन उन्होंने बनाए। 3 चौके और एक छक्का वे अपनी पारी में जड़कर आउट हुए।
India vs Australia LIVE Score: पावरप्ले भारत के नाम
टीम इंडिया के नाम पहला पावरप्ले रहा। हालांकि, ज्यादा रन नहीं बने, लेकिन विकेट भी भारत ने एक भी नहीं गंवाया। 6 ओवर के बाद इंडिया का स्कोर 49/0 है। शुभमन गिल 26 और अभिषेक शर्मा 22 रन बनाकर नाबाद हैं।
India vs Australia LIVE Score: भारत की धीमी शुरुआत
टीम इंडिया की शुरुआथ चौथे टेस्ट मैच में धीमी रही है। पहले 3 ओवर में सिर्फ 20 रन बने हैं। हालांकि, कोई विकेट नहीं गिरा है। ये अच्छी बात है। एक कैच जरूर अभिषेक शर्मा का छूटा है। अभी तक छक्का नहीं देखने को मिला।
India vs Australia LIVE Score: अभिषेक का छूटा कैच
अभिषेक शर्मा पहली गेंद पर स्टेप आउट करके मारना चाहते थे, लेकिन बल्ले और बॉल का संपर्क नहीं हुआ। दूसरी गेंद पर संपर्क हुआ तो गेंद हवा में चली गई। हालांकि, उनका कैच छूट गया।
India vs Australia LIVE Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। बेन ड्वारशुईस गेंदबाजी कर रहे हैं।
India vs Australia LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस और एडम जैम्पा
India vs Australia LIVE Score: भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह
India vs Australia LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने चौथे टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने चार बदलाव अपनी प्लेइंग इलेवन में किए हैं।भारत ने कोई बदलाव अपनी प्लेइंग इलेवन में नहीं किया है।
India vs Australia LIVE Score: भारतीय टीम में नहीं होगा बदलाव
चौथे टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में बदलाव होने की संभावना बहुत कम है, क्योंकि पिछले मैच में तीन बदलाव देखने को मिले थे। हालांकि, चौथे मैच के लिए नितीश कुमार रेड्डी उपलब्ध हैं, लेकिन क्या वे खेलेंगे? ये सवाल है।
India vs Australia LIVE Score: उपकप्तान गिल पर होगा दबाव
भारतीय टीम के उपकप्तान शुभमन गिल पर रन बनाने का दबाव होगा। इस दौरे पर वह ज्यादा कुछ नहीं कर पाए हैं। दो ही मुकाबले बाकी हैं। ऐसे में उनको रन बनाने होंगे।
India vs Australia LIVE Score: 1:15 पर होगा टॉस
इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया चौथे टी20 मैच में टॉस लोकल टाइम के अनुसार शाम 5 बजकर 45 मिनट पर होगा। उस समय भारत में दोपहर के एक बजकर 15 मिनट हो रहे होंगे। मैच आधे घंटे बाद यानी 1 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा। उस समय ऑस्ट्रेलिया में शाम को 6 बजकर 15 मिनट हो रहे होंगे।
India vs Australia LIVE Score: मार्श के साथ ओपनिंग कर सकते हैं ओवेन
ट्रैविस हेड ने एशेज के लिए अपनी तैयारी के रूप में शेफील्ड शील्ड में खेलने का निर्णय लिया है, इसलिए कप्तान मिचेल मार्श के साथ मिचेल ओवेन पारी की शुरुआत करते हुए नजर आ सकते हैं।
India vs Australia LIVE Score: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीमें
ऑस्ट्रेलिया टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, जोश फिलिप, तनवीर सांघा और महली बियर्डमैन
भारत टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।