IND vs AUS तीसरे वनडे से पहले भारत को तगड़ा झटका, BCCI ने बताई नितीश रेड्डी के बाहर होने की वजह

IND vs AUS तीसरे वनडे से पहले भारत को तगड़ा झटका, BCCI ने बताई नितीश रेड्डी के बाहर होने की वजह

संक्षेप:

नीतीश कुमार रेड्डी को एडिलेड में दूसरे वनडे के दौरान बाएं क्वाड्रिसेप्स में चोट लग गई थी और इसके बाद वे तीसरे वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी रोजाना निगरानी कर रही है।

Oct 25, 2025 09:02 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच में भी शुभमन गिल को किस्मत का साथ नहीं मिला और वह बतौर कप्तान अपनी डेब्यू सीरीज में लगातार तीसरा मैच हारे। भारत का यह वनडे क्रिकेट में लगातार 18वां मैच है जब टीम टॉस नहीं जीती। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में भारतीय प्लेइंग XI में दो बदलाव हुए हैं। कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि नितीश कुमार रेड्डी और अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को दी गई है। अब बीसीसीआई ने नितीश रेड्डी के बाहर होने की वजह बताई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बीसीसीआई ने X पर पोस्ट कर बताया, “नीतीश कुमार रेड्डी को एडिलेड में दूसरे वनडे के दौरान बाएं क्वाड्रिसेप्स में चोट लग गई थी और इसके बाद वे तीसरे वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी रोजाना निगरानी कर रही है।”

read moreये भी पढ़ें:
शास्त्री ने चुने भारत के 5 ग्रेटेस्ट वनडे क्रिकेटर, सचिन से पहले लिया ये नाम

शुभमन गिल ने टॉस के दौरान कहा, “हम पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। हम एक स्कोर पर उन्हें रोकर उसका पीछा करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि हमें वो मिल गया जो हम चाहते थे। पिछले मैच में हमारे पास बस पर्याप्त रन थे और कुछ मौके भी आए जिनका हम फायदा नहीं उठा पाए। क्रिकेट के खेल में ऐसा होता है, आपको अपने मौके भुनाने ही होते हैं। लगभग 40वें ओवर तक खेल बराबरी पर चल रहा था। अंत में, उन्होंने अच्छा खेला। उम्मीद है कि यह मैच हमारे लिए अच्छा रहेगा। दो बदलाव। अर्शदीप और रेड्डी की जगह कुलदीप और प्रसिद्ध आए हैं।”

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, नाथन एलिस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |