मात्र ₹250 में देख सकते हैं गिल-पंत का जलवा, IND vs AFG Test के लिए जल्दी कर लें टिकट बुक
मात्र ₹250 में आप देख सकते हैं गिल और पंत समेत कई दिग्गजों का जलवा। IND vs AFG Test के लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि सिर्फ 250 रुपये से इसकी टिकट बुक की जा सकती हैं।

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होने वाला है। ये एकमात्र टेस्ट मैच है। ये टेस्ट आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का भी हिस्सा नहीं है। बावजूद इसके टॉप टेस्ट प्लेयर इस मुकाबले में खेलने वाले हैं, जो न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में बने महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। इसके बाद कई महीनों तक कोई टेस्ट मैच भारतीय टीम नहीं खेलेगी। ऐसे में आप जान लीजिए कि आप इस मैच की टिकट कहां से खरीद सकते हैं, कितने रुपये की टिकट है और किस दिन कितने बजे से मैच शुरू होगा और लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
सबसे पहले इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान टेस्ट मैच की टिकट की बात करें तो यह डिस्ट्रिक्ट एप और वेबसाइट पर ऑनलाइन हो चुकी हैं, जहां से इन्हें आप आसानी से खरीद सकते हैं। महज 250 रुपये से भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच की टिकट आपको मिल जाएंगी। 250 से लेकर 10 हजार रुपये तक की टिकट सेल के लिए ऑनलाइन उपलब्ध हैं। अगर आप चंडीगढ़ में रहते हैं तो एक बार ऑफलाइन जाकर भी चेक कर सकते हैं। संभावना है कि ऑफलाइन भी आपको टिकट काउंटर से टिकट मिल जाएंगी।
अब बात करते हैं कि ये मैच कितने बजे से शुरू होगा? 6 जून से 10 जून तक खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच में शनिवार 6 जून को सुबह 9 बजे टॉस होगा और मैच साढ़े 9 बजे से शुरू होगा। हर दिन मैच साढ़े 9 बजे ही शुरू होगा। पहला सेशन साढ़े 9 से साढ़े 11 बजे तक आयोजित होगा। इसके बाद 40 मिनट का लंच होगा और फिर से मैच 12 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा और 2 बजकर 10 मिनट पर टी ब्रेक होगा। इसके बाद ढाई बजे से साढ़े 4 या 5 बजे तक मैच आयोजित होगा।
कहां होगी इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट?
इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान वन ऑफ टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आपको देखनी है तो फिर आपको जियोहॉटस्टार के एप और वेबसाइट के अलावा स्मार्ट टीवी पर लॉगइन करना होगा, जबकि टीवी पर आप लाइव टेलीकास्ट देखना चाहते हैं तो इसके लिए स्टार स्पोर्ट्स पर आपको जाना होगा। हिंदी और अंग्रेजी में आपको कमेंट्री सुनने को मिल जाएगी।
इस टेस्ट मैच के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में आयोजित होगा, जबकि दूसरे मैच के लिए दोनों टीमें 17 जून को लखनऊ का रुख करेंगी और आखिरी मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



