IND vs AFG Test day 1 Highlights: KL राहुल और गिल ने ठोका शतक, पंत की फिफ्टी, भारत पहले दिन स्टंप तक 368/3

IND vs AFG Test day 1 highlight: भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लनपुर में खेले जा रहे एकमात्र मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 368 रन 3 विकेट पर बना लिए थे। केएल राहुल और पंत ने शतकीय पारी खेली, वहीं पंत अर्धशतक बनाकर नाबाद हैं।

IND vs AFG Test day 1 Highlights: KL राहुल और गिल ने ठोका शतक, पंत की फिफ्टी, भारत पहले दिन स्टंप तक 368/3

Mullanpur: India's captain Shubman Gill plays a shot on day one of a Test cricket match between India and Afghanistan, in Mullanpur, Saturday, June 6, 2026. (PTI Photo/Atul Yadav) (PTI06_06_2026_000281B)

Lokesh Khera| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

IND vs AFG Test day 1 highlight: भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लनपुर में खेले जा रहे एकमात्र मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 368 रन 3 विकेट पर बना लिए थे। केएल राहुल और पंत ने शतकीय पारी खेली, वहीं पंत अर्धशतक बनाकर नाबाद हैं।

India national cricket team vs Afghanistan national cricket team match scorecard

India Live Score- 368/3

शुभमन गिल- 103*

ऋषभ पंत- 50*

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। मानव सुथार डेब्यू करने जा रहे हैं। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने भारत को सधी हुई शुरुआत दी है। पहले आधे घंटे का खेल भारत के नाम रहा है। भारत को पहला झटका 41 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा है, जिन्हें सलीम सैफी ने 24 के निजी स्कोर पर आउट किया। केएल राहुल शतक लगाकर आउट हुए। साई सुदर्शन ने 81 रन बनाए। गिल शतक लगाकर नाबाद हैं और पंत अर्धशतक लगाकर।

यह टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC का हिस्सा नहीं है, ऐसे में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया इसे आगे की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए खेलेगी। भारत को WTC में श्रीलंका का दौरा करना है, जहां की स्पिनफ्रेंडली पिचों के लिए खिलाड़ी अभी से तैयारी कर सकते हैं। भारतीय टेस्ट स्क्वॉड में जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। ऐसे में कुछ नए चहरों को डेब्यू का मौका मिल सकता है। इसमें सबसे ऊपर हर्ष दुबे का नाम है। दुबे के नाम रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे अधिक 69 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। वह वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के साथ भारतीय स्पिन अटैक को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।

IND vs AFG टेस्ट प्लेइंग XI

भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

अफगानिस्तान (प्लेइंग XI): सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर ज़ज़ई (विकेट कीपर), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खरोटे, ज़ियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी

IND vs AFG Test day 1 highlight: पहले दिन स्टंप तक स्कोर

IND vs AFG Test day 1 highlight: भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लनपुर में खेले जा रहे एकमात्र मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 368 रन 3 विकेट पर बना लिए थे। केएल राहुल और पंत ने शतकीय पारी खेली, वहीं पंत अर्धशतक बनाकर नाबाद हैं।

Share

IND vs AFG Test Live Score- शुभमन गिल ने जड़ा शतक

केएल राहुल के बाद अब शुभमन गिल ने भी शतक जड़ दिया है। उन्होंने अपनी शतकीय पारी के दौरान 11 चौके और 1 छक्के लगाए। टीम का स्कोर 83 ओवर की समाप्ति पर 358 रन है। ऋषभ पंत भी अर्धशतक के करीब हैं।

Share

IND vs AFG Test Live Score- शतक की ओर अग्रसर कप्तान गिल

भारत का स्कोर 333 रन तीन विकेट के नुकसान पर हो चुका है। शुभमन गिल शतक की ओर अग्रसर हैं। वहीं ऋषभ पंत भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Share

IND vs AFG Test Live Score- 70 ओवर के बाद भारत का स्कोर

70 ओवर की समाप्ति के बाद टीम इंडिया का स्कोर 311 रन 3 विकेट के नुकसान पर है। शुभमन गिल 69 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, वहीं ऋषभ पंत 27 रन बनाकर ताबड़तोड़ अंदाज में खेल रहे हैं।

Share

IND vs AFG Test Live Score- भारत का स्कोर 300 के पार

भारत ने पहले दिन के तीसरे सत्र में 300 रन पूरे कर लिया हैं। ऋषभ पंत अच्छी लय में दिख रहे हैं, वहीं शुभमन गिल शतक की ओर अग्रसर हैं।

Share

ND vs AFG Test Live Score- गिल ने जड़ी फिफ्टी

क्रीज पर ऋषभ पंत की एंट्री हो चुकी है। शुभमन गिल 73 गेंदों में 59 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 273 रन है।

Share

ND vs AFG Test Live Score- लोकेश राहुल शतक लगाने के बाद आउट

केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 12वां शतक जड़ा। हालांकि, वे शतक जड़ने के बाद भी आउट हो गए। इस शतक के साथ राहुल ने कई दिग्गजों की बराबरी कर ली है। टीम इंडिया का स्कोर 247 रन 3 विकेट के नुकसान पर है।

Share

ND vs AFG Test Live Score- लोकेश राहुल शतक के करीब, गिल ने भी जमाया पांव

चाय के बाद टीम इंडिया का स्कोर 229 रन दो विकेट के नुकसान पर है। 54 ओवर का खेल हो चुका है। लोकेश राहुल अभी भी क्रीज पर बने हुए हैं और वे अपने 12वें टेस्ट शतक से बस कुछ ही कदम दूर हैं। शुभमन गिल भी पांव जमा चुके हैं।

Share

ND vs AFG Test Live Score टी ब्रेक तक भारत का स्कोर

चाय के अवकाश तक भारतीय टीम ने 209 रन 2 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। लोकेश राहुल 81 रन पर खेल रहे हैं, वहीं शुभमन गिल ने अब तक 28 गेंदों का सामना करते हुए 20 रन बनाए हैं।

Share

IND vs AFG Test Live Score- साई सुदर्शन हुए आउट, शुभमन गिल क्रीज पर

IND vs AFG Test Live Score- साई सुदर्शन 81 के निजी स्कोर पर आउट हो गए हैं, अब नंबर-4 पर कप्तान शुभमन गिल बैटिंग करने आए हैं।

Share

IND vs AFG Test Live Score- साई सुदर्शन की खूबसूरत ड्राइव

IND vs AFG Test Live Score- साई सुदर्शन ने जिया के खिलाफ बैक टू बैक दो चौके लगाए। इसमें एक शानदार कवर ड्राइव भी शामिल है। साई सुदर्शन अब 63 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। भारत के 150 रन भी पूरे हो गए हैं।

Share

IND vs AFG Test Live Score- केएल राहुल-साई सुदर्शन के बीच 100 रनों की साझेदारी

IND vs AFG Test Live Score- केएल राहुल और साई सुदर्शन के बीच दूसरे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी पूरी हो गई है। भारत को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका 41 के स्कोर पर लगा था।

Share

IND vs AFG Test Live Score- केएल राहुल और साई सुदर्शन का अगला कदम क्या?

IND vs AFG Test Live Score- केएल राहुल और साई सुदर्शन अपना-अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। अब उनकी नजरें तेजी से रन बनाकर भारत को जल्द से जल्द 200 के पार पहुंचाने पर होगी। वहीं दोनों अपना शतक भी पूरा करना चाहेंगे।

Share

IND vs AFG Test Live Score- साई सुदर्शन का भी अर्धशतक पूरा

IND vs AFG Test Live Score- साई सुदर्शन ने चौकों की हैट्रिक के साथ अपनी तीसरी हाफ सेंचुरी पूरी की। गौतम गंभीर के भरोसे पर वह खरे उतरे। वह अपनी नंबर-3 की पोजिशन को और मजबूत कर रहे हैं।

Share

IND vs AFG Test Live Score- 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर 121/1

IND vs AFG Test Live Score- केएल राहुल शानदार अर्धशतक जड़ चुके हैं, वहीं साई सुदर्शन भी काफी करीब है। भारत की नजरें इस सेशन में 230-240 के पार पहुंचने पर होगी।

Share

IND vs AFG Test Live Score- केएल राहुल की फिफ्टी

IND vs AFG Test Live Score- केएल राहुल ने 86 गेंदों पर अपनी 21वीं टेस्ट हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। वह अभी तक अपनी इस पारी में 7 चौके लगा चुके हैं। साई सुदर्शन भी अर्धशतक के करीब हैं।

Share

IND vs AFG Test Live Score- भारत के 100 रन पूरे

IND vs AFG Test Live Score- लंच ब्रेक के बाद केएल राहुल ने पहला स्कोर शॉट चौके में तबदील करते हुए भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। राहुल खुद 45 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

Share

IND vs AFG Test Live Score- लंच ब्रेक का ऐलान, भारत का स्कोर 96/1

IND vs AFG Test Live Score- मुल्लांपुर टेस्ट के पहले दिन के लंच ब्रेक का ऐलान हो गाय है। केएल राहुल 37 तो साई सुदर्शन 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। लंच तक भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 96 रन है। दूसरे सेशन में टीम इंडिया रनों की रफ्तार और तेजी से बढ़ाना चाहेगी।

Share

IND vs AFG Test Live Score- 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 95/1

IND vs AFG Test Live Score- भारतीय टीम 100 रन के करीब है। केएल राहुल और साई सुदर्शन शानदार बैटिंग कर रहे हैं। राहुल 36 तो सुदर्शन 32 के निजी स्कोर पर हैं। लंच ब्रेक से पहले एक ही ओवर और डल पाएगा।

Share

IND vs AFG Test Live Score- केएल राहुल की हवाई फायरिंग

IND vs AFG Test Live Score- नांगेयालिया खरोटे के 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल ने हवाई फायरिंग करते हुए लॉन्ग ऑन की दिशा में चौका लगाया। यह राहुल का हवा में इस पारी का पहला शॉट था।

Share

IND vs AFG Test Live Score- 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 79/1

IND vs AFG Test Live Score- लंच ब्रेक में अब कुछ ही मिनट का समय रह गया है। राहुल और साई सुदर्शन शानदार बैटिंग कर रहे हैं। दूसरा सेशन बल्लेबाजों का होता है, इस जोड़ी की नजरें इस सेशन में विकेट ने देने पर होगी।

Share

IND vs AFG Test Live Score- राहुल-सुदर्शन ने बढ़ाई रनों की रफ्तार

IND vs AFG Test Live Score- पिछले तीन चार ओवर में केएल राहुल और साई सुदर्शन ने तेजी से रन बटौरे हैं। भारत का स्कोर 100 के करीब पहुंच गया है। राहुल 28 तो सुदर्शन 25 के निजी स्कोर पर हैं।

Share

IND vs AFG Test Live Score- नांगेयालिया खरोटे अटैक पर

IND vs AFG Test Live Score- अफगानिस्तान ने इस मैच में पहली बार स्पिनर का इस्तेमाल किया है। बाएं हाथ के स्पिनर नांगेयालिया खरोटे अटैक पर आए हैं।

Share

IND vs AFG Test Live Score- साई सुदर्शन का चौथा चौका

IND vs AFG Test Live Score- साई सुदर्शन चौथे चौके के साथ 19 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। यह चौका उन्होंने लॉन्ग ऑन की दिशा में लगाया।

Share

IND vs AFG Test Live Score- 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 63/1

IND vs AFG Test Live Score- केएल राहुल 23 तो साई सुदर्शन 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। इन दोनों की नजरें लंच तक बैटिंग करने पर होगी। लंच में 35-40 मिनट का समय है।

Share

IND vs AFG Test Live Score- भारत के 50 रन पूरे

IND vs AFG Test Live Score- 16वें ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल ने सामने की तरफ चौका लगाया, इसी के साथ भारत के 50 रन भी पूरे हुए। राहुल 21 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

Share

IND vs AFG Test Live Score- साई सुदर्शन ने चौके के साथ खोला खाता

IND vs AFG Test Live Score- साई सुदर्शन ने 11वीं गेंद पर अपना खाता खोला, वो भी चौके के साथ। अफगानिस्तान के गेंदबाजी शानदार बॉलिंग कर रहे हैं, मगर एक खराब गेंद उनकी मेहनत पर पानी फेर दे रही है।

Share

IND vs AFG Test Live Score- इंग्लैंड की रणनीति अफगानिस्तान ने अपनाई

IND vs AFG Test Live Score- साई सुदर्शन के खिलाफ अफगानिस्तान ने इंग्लैंड वाली रणनीति अपनाई है। साई सुदर्शन की लेग ग्लांस वाली कमजोरी के लिए अफगानिस्तान ने भी लेग स्लिप लगाई है। इंग्लैंड के लिए यह रणनीति असरदार रही थी।

Share

IND vs AFG Test Live Score- यशस्वी जायसवाल हुए आउट

IND vs AFG Test Live Score- 12वें ओवर में यशस्वी जायसवाल के रूप में भारत को पहला झटका सलीमी सैफी ने दिया। जायसवाल 24 के निजी स्कोर पर आउट हुए। भारत को 41 रन पर पहला झटका लगा। अब केएल राहुल का साथ देने नंबर-3 पर साई सुदर्शन आए हैं।

Share

IND vs AFG Test Live Score- जायसवाल ने खोले हाथ, लगाया पांचवां दनदनाता चौका

IND vs AFG Test Live Score- यशस्वी जायसवाल ने बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में अपनी पारी का पांचवां चौका लगाया है। वह 24 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। भारत का स्कोर 50 के करीब हैं।

Share

IND vs AFG Test Live Score- केएल राहुल को मिला जीवनदान

IND vs AFG Test Live Score- जिया रहमान के 11वें ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल का एज लगा था, जिसे अफगानी कीपर ने पकड़ा भी था। अंपायर ने राहुल को आउट नहीं दिया, जिसके बाद अफगानिस्तान ने DRS का इस्तेमाल भी नहीं किया। केएल राहुल इस जीवनदान का कितना फायदा उठाते हैं, ये देखने वाली बात होगी।

Share

IND vs AFG Test Live Score- 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 37/0

IND vs AFG Test Live Score- यशस्वी जायसवाल ने 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर ऑफ साइड में शानदार चौका लगाया। इस चौके के साथ वह 20 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। भारत का स्कोर 10 ओवर के बाद 37 रन।

Share

IND vs AFG Test Live Score- गेंदबाजी में बदलाव

IND vs AFG Test Live Score- उमरजई की जगह अफगानिस्तान के लिए बॉलिंग करने मोहम्मद सलीम आए हैं। अफगानिस्तान कुल तीन तेज गेंदबाजों के साथ खेल रहा है। यह इस पारी में अफगानिस्तान की बॉलिंग में पहला बदलाव है।

Share

IND vs AFG Test Live Score- केएल राहुल ने जड़ा एक और चौका

IND vs AFG Test Live Score- केएल राहुल ने जिया के 9वें ओवर की शुरुआत चौके के साथ की। जायसवाल और राहुल मिलकर अभी तक 5 चौके लगा चुके हैं। राहुल इसी के साथ 9 तो जायसवाल 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

IND vs AFG Test Live Score- यशस्वी जायसवाल को मिला जीवनदान

IND vs AFG Test Live Score- अजमतुल्लाह उमरजई ने 6ठे ओवर में यशस्वी जायसवाल को आउट करने का मौका बनाया था, मगर गेंद स्लिप और गली के बीच में से निकल गई। अब्दुल मलिक के हाथ में गेंद जरूर लगी, मगर वह कैच नहीं पकड़ पाए। इसे जायसवाल के लिए जीवनदान ही कहेंगे।

Share

IND vs AFG Test Live Score- अफगानिस्तान का दूसरा मेडन ओवर

IND vs AFG Test Live Score- 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 15 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर है। अफगानिस्तान 2 ओवर मेडन डाल चुका है। यशस्वी जायसवाल 11 तो केएल राहुल 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

Share

IND vs AFG Test Live Score- यशस्वी जायसवाल के बाद केएल राहुल ने लगाया चौका

IND vs AFG Test Live Score- यशस्वी जायसवाल ने पहले ओवर में चौका लगाकर कुल 6 रन बटौरे, इसके बाद तीसरे ओवर में केएल राहुल ने चौके के साथ अपना खासा खोला। शुरुआती 5-6 ओवर के बाद भारतीय बल्लेबाज प्रहार करना शुरू करेंगे।

Share

IND vs AFG Test Live Score- भारतीय पारी का हुआ आगाज

IND vs AFG Test Live Score- यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी भारतीय पारी का आगाज करने मैदान पर उतर चुकी है। जिया पहला ओवर डाल रहे हैं।

Share

IND vs AFG Test Live Score- राष्ट्रगान के लिए दोनों टीमें मैदान पर

IND vs AFG Test Live Score- भारत और अफगानिस्तान की टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर उतर चुकी है। कुछ ही देर में लाइव एक्शन शुरू होगा।

Share

IND vs AFG Live Score- अफगानिस्तान प्लेइंग XI

IND vs AFG Live Score- अफगानिस्तान (प्लेइंग XI): सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफ़सर ज़ज़ई (विकेट कीपर), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफ़ुद्दीन अशरफ़, नांगेयालिया खरोटे, ज़ियाउर रहमान शरीफ़ी, मोहम्मद सलीम सफ़ी

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटIND vs AFG Test day 1 Highlights: KL राहुल और गिल ने ठोका शतक, पंत की फिफ्टी, भारत पहले दिन स्टंप तक 368/3